False

पाकिस्तानी लड़की ने कहा- पाकिस्तान पर हमला करो मोदी जी…पाकिस्तानी नागरिक तुम्हारे साथ है | क्या यह सच है?

१५ फरवरी २०१९ को पहली बार फेसबुक पर साझा की गई लाइवबवाल की यह खबर काफी चर्चा में है और तेजी से साझा की जा रही है | हैडलाइन में तथा खबर में भी यह कहा गया है कि पाकिस्तानी लड़की ने कहा- पाकिस्तान पर हमला करो मोदी जी…पाकिस्तानी नागरिक तुम्हारे साथ है | खबर कहती है की यह लड़की चाहती है की भारत के प्रधानमंत्री पाकिस्तान पर हमला करें ताकि बलूचिस्तान पाकिस्तान के चंगुल से आजाद हो सके |

ARCHIVE LIVE BAVAAL

ट्वीटर पर साझा किये जाने के बाद इसपर लोगों ने काफी तीखे कमेन्ट किये है |

जानते है इस खबर में कितनी सच्चाई है |

कौन है यह लड़की? क्या कहा है उसने विडियो में?…

उक्त खबर में जिस लड़की का जिक्र किया गया है उसका नाम है करीमा बलूच | वह असल में बलूचिस्तान से है |

उपरोक्त ट्वीट १९ मार्च २०१७ को सलाम सबीर इन्होने किया था जिसमें करीमा बलूच की उक्त फोटो के साथ यह जानकारी दी थी कि पाकिस्तान आर्मी ने करीमा के घर पर छापा मारा है |

३२ वर्षीय करीमा बलोच स्टूडेंट्स आर्गेनाईजेशन की पहली महिला अध्यक्ष है | फ़िलहाल वह कनाडा के टोरंटो शहर में बसी है एवं वहां से बलूचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी द्वारा हो रहे अमानवीय अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है | करीमा ने १९ अगस्त २०१६ को रक्षाबंधन के पर्व पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए ट्विटर पर एक विडियो जारी किया था | करीमा ने इस विडियो द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को भाई कहा था एवं उनसे गुजारिश की थी कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान की आवाज को बुलंद करे | नीचे दिए गये लिंक पर आप पूरा विडियो सुन सकते है |

ARCHIVE WIKIMEDIA | ARCHIVE WIKIPEDIA | ARCHIVE BALOCH

संशोधन से यह पता चलता है की…
इस संशोधन में हमने ये जानने की कोशिश कि है की क्या वाकई करीमा बलूच ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पाकिस्तान पर हमला करने की गुजारिश की? मूल विडियो सुनने के बाद हमें यह पता चलता है की इस तरह की कोई गुजारिश करीमा ने नहीं की है, जैसा की उक्त खबर में दावा किया गया है | असल में विडियो में करीमा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुजारिश करती है की बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा जो मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा है उसके खिलाफ मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाये | विडियो में वह प्रधानमंत्री मोदी से यह भी कहती है की हम सब बलूची महिलाएं उन्हें अपना भाई मानती है | तथा एक भाई के नाते वह अपनी बलूची बहनों की यह इच्छा पूरी करें | सो खबर में किया गया दावा यहाँ गलत साबित होता है |   

 जांच का परिणाम :  इससे ये स्पष्ट होता है कि बलोच स्टूडेंट्स आर्गेनाईजेशन की प्रमुख करीमा बलोच ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रक्षाबंधन के पर्व पर जारी एक विडियो में भाई कहा था | उनसे गुजारिश की थी कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर करें | खबर की हैडलाइन में और खबर में जो कहा गया है की करीमा ने मोदी से पाकिस्तान पर हमले की गुजारिश की, वह गलत साबित होता है | अतः यह खबर गलत (FALSE) है |  

Title: पाकिस्तानी लड़की ने कहा- पाकिस्तान पर हमला करो मोदी जी…पाकिस्तानी नागरिक तुम्हारे साथ है | क्या यह सच है?
Fact Check By: Rajesh Pillewar
Result: False

Recent Posts

बाइक सवार व्यक्ति काएक राह चलते मुस्लिम शख्स की टोपी खींचनेवाला  वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…

1 hour ago

ये वीडियो आगरा में राणा सांगा जयंती के अवसर पर करणी सेना द्वारा आयोजित रैली का नहीं है, वीडियो पुराना है…

मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…

14 hours ago

अमेरिका के टेक्सास में एक घर में हिरणों के घुसते झुंड का पुराना वीडियो, कांचा गचीबावली मामले से जोड़ कर वायरल…

घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…

14 hours ago

जयपुर में जमीन विवाद के दौरान हुई पथराव की घटना हाल में हुई मुर्शिदाबाद हिंसा से जोड़ कर वायरल…

मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में जमीन विवाद के दौरान…

20 hours ago