False

शहीदों के लिए निकाले गए कैंडल मार्च में BJP नेता ने लगाये मोदी जिंदाबाद के नारे, पब्लिक ने जमकर कुटा | क्या है सच्चाई?

१९ फरवरी २०१९ को पहली बार फेसबुक पर साझा की गई न्यूज़ एक्सप्रेस की यह खबर काफी चर्चा में है और तेजी से साझा की जा रही है | हैडलाइन तथा खबर में यह कहा गया है कि शहीदों के लिए निकाले गए कैंडल मार्च में BJP नेता ने लगाये मोदी जिंदाबाद के नारे, पब्लिक ने जमकर कुटा | खबर में सिर्फ एक ट्वीट दिया गया है व यह घटना कहाँ घटित हुई, कब हुई इस बात की कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है | सो यह जानना जरुरी है कि क्या वाकई में इस तरह की कोई घटना घटित हुई है और यह शख्स कौन है? जानते है सच्चाई |

ARCHIVE NEWS EXPRESS

देखते है यह खबर फेसबुक पर कितना असर जमा रही है | फैक्ट चेक किये जाने तक खबर को BHOSKE-Godse, BJP मुक्त भारत तथा I SUPPORT RAVISH KUMAR के पेजेस पर ३४४५  लाइक, १७३ कमेंट्स, १५३३ शेयर मिले है |

ARCHIVE FB

खबर में कहा गया है कि…
न्यूज़ एक्सप्रेस की खबर में रविता पुनिया का एक ट्वीट साझा कर यह कहा गया है की फोटो में दिखाई दे रहा यह शख्स एक बीजेपी नेता है तथा शहीदों के लिए निकाले गए एक कैंडल मार्च में मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये जाने पर उसे गुस्साई पब्लिक ने जमकर पीटा |

रविता पुनिया का वह ट्वीट जिसमें उन्होंने कहा है की इस शख्स को शहीद की अंत्ययात्रा में मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद पिटा गया, नीचे देख सकते है |

ARCHIVE TWEET PUNIA

संशोधन से यह पता चलता है की…
जब हम रविता पुनिया द्वारा किये गए ट्वीट पर गए तो नीचे हमें संमिश्र प्रतिक्रिया पढने को मिली | और आगे पढने पर हमें दो ट्वीट ऐसे मिले जो रविता पुनिया के ट्वीट को झुठला रहे है | लिंकन सोखादिया व मोनार्क मिस्त्री द्वारा किये गए ट्वीट पर दावा किया गया की जो शख्स फोटो में दिख रहा है उनका नाम कल्पेश देवानी है एवं वह गुजरात से है | यह भी दावा किया गया कि ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है तथा ट्वीट में जो फोटो इस्तेमाल किया गया है, वह वास्तव में २०१७ की घटना का है, जब कल्पेश देवानी पर गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के समर्थकों ने जानलेवा हमला किया था | यह तीनों ट्वीट नीचे देखे जा सकते है |

लिंकन सोखादिया का ट्वीट जिन्होंने कहा है की वह इस शख्स कल्पेश देवानी के मित्र है |

ARCHIVE TWEET LINKAN

मोनार्क मिस्त्री का ट्वीट जिन्होंने कहा है की यह शख्स कल्पेश देवानी है एवं यह तस्वीर तब की है जब २०१७ में हार्दिक पटेल के समर्थकों ने उन पर हमला किया था |

ARCHIVE TWEET MISTRI

वह गुजराती ट्वीट जब २०१७ में कल्पेश देवानी पर हार्दिक पटेल के समर्थकों ने हमला किया था |

अब हमने लिंकन सोखादिया व मोनार्क मिस्त्री द्वारा किये गए दावों की पुष्टि पर ध्यान केन्द्रित किया | ट्वीटर पर खंगालने के बाद कल्पेश देवानी का अकाउंट मिला जिसपर उनके बारे में कई जगह वायरल होते हुए सन्देश उन्होंने रि-ट्वीट किये है | कल्पेश देवानी का ट्वीटर अकाउंट का स्क्रीन शॉट व उन्होंने किया हुआ VOICE OF VOICES का रि-ट्वीट नीचे देख सकते है |

ARCHIVE TWEET DEVANI

अब इस दावे की पुष्टि करना बाकि था की क्या वास्तव में २०१७ में कल्पेश देवानी पर हार्दिक पटेल के समर्थकों द्वारा जानलेवा हमला हुआ था | गूगल करने पर पता चला की ऐसी घटना कल्पेश देवानी के साथ वास्तव में घटित हुई थी | ८ दिसंबर २०१७ को टाइम्स ऑफ़ इंडिया समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, कल्पेश देवानी द्वारा की गई शिकायत के बाद हार्दिक पटेल के समर्थक अल्पेश कथीरिया के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी (एफआयआर) दर्ज की गई | इसके एक वर्ष बाद ६ दिसम्बर २०१८ की समाचार एजेंसी UNI की एक खबर मिलती है, जिसके अनुसार इस मामले में अल्पेश कथीरिया को जमानत मिली | अल्पेश कथीरिया को जमानत मिलने की खबर OPINDIA ने भी दी थी |

ARCHIVE TOI | ARCHIVE UNI | ARCHIVE OPINDIA
जांच का परिणाम :  इस संशोधन से न्यूज़ एक्सप्रेस की खबर ने रविता पुनिया के ट्वीट का हवाला देकर जो दावा किया है वह गलत पाया जाता है | अतः यह खबर गलत (FALSE) है |

Title:शहीदों के लिए निकाले गए कैंडल मार्च में BJP नेता ने लगाये मोदी जिंदाबाद के नारे, पब्लिक ने जमकर कुटा | क्या है सच्चाई?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

टेक्सास में एक रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट का पुराना वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर के तहत कराची बंदरगाह के दावे से वायरल…

यह टेक्सास में एक रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट का पुराना वीडियो है, जिसे हाल…

1 day ago

रात में अंधाधुंध हमले का यह वीडियो 2021 का है, इसका ऑपरेशन सिंदूर से कोई संबंध नहीं ..

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से जोड़ते हुए पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे…

2 days ago

सफेद झंडा लहराते पाक सैनिकों के 2019 का वीडियो अब भारतीय सैनिकों के दावे से वायरल…

2019 का एक पुराना और असंबंधित वीडियो भ्रामक तरीके से ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर…

2 days ago

रावलपिंडी पर हुए हमले के दावे से वायरल  हो रहा वीडियो पुराना है…

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली कार्रवाई…

2 days ago

ईरान द्वारा इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का पुराना वीडियो भारत- पाक तनाव से जोड़ कर वायरल…

भारत- पाक तनाव से जोड़ कर पाकिस्तान के लाहौर के दावे से वायरल वीडियो, असल…

2 days ago