२१ मार्च २०१९ को साझा की गई एक फेसबुक पोस्ट को ५८,००० से भी ज़्यादा बार शेयर किया गया है | दावे के अनुसार ‘बीजेपी के मंत्री राजीव चंद्रशेखर के दिल्ली सफरदरजंग एन्क्लेव के बंगले पे छापा पड़ा और १३.६ करोड़ रुपये बरामद हुए |’ कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
FacebookPost | ArchivedLink | ArchivedPost
तथ्यों की जांच:
हमने जांच की शुरुआत उपरोक्त पोस्ट मे दिखाये जाने वाले विडियो से स्क्रीन शॉट लेकर यांडेक्स मे सर्च करने से की | स्क्रीन शॉट अपलोड करने पर हमें ग्रेटर कैलाश में २०१६ मे हुए एक छापे के बारे मे कई सारे लिंक्स मिले और इन लिंक्स मे दर्शाए चित्र उपरोक्त पोस्ट मे दिखाये जाने वाले विडियो से मेल खाते है |
जब हमने इन न्यूज़ चैनल के लिंक्स पर क्लिक किया तो हमें दिल्ली के ग्रेटर कैलाश मे हुए एक वकील के घर के छापे की ख़बर मिली |
१० दिसम्बर २०१६ की रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारीयों ने ‘T&T Law Firm’ के प्रबंध भागीदार एवं दिल्ली मे वकील रोहित टंडन के ग्रेटर कैलाश वाली कोठी (R89, GK1) मे छापा मारा और क्राइम ब्रांच को लगभग १३.५ करोड़ रुपये उस घर में मिले | बरामद हुये करोड़ों रूपयों मे से लगभग २.६१ करोड़ के नए नोट और लगभग ११ करोड़ के नोटबंदी के पहले के पुराने नोट हासिल हुए | इस घटना पर क्राइम ब्रांच के Jt. C.P. रविन्द्र यादव ने साक्षात्कार भी दिया था |
न्यूज़ चैनल्स के ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें |
Naidunia.jagran.comPost | ArchivedPost
Khabar.ndtv.comPost | Archivedlink
इसके अलावा ‘आजतक’ द्वारा प्रसारित ख़बर को नीचे देखिये |
इन ख़बरों में दिखाये जाने वाला छापा और उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया विडियो मेल खाता है |
इसके बाद हमने उपरोक्त पोस्ट मे दिए गए चित्र की जांच की | राजीव चंद्रशेखर को गूगल इमेज मे ढूँढने पर नीचे दर्शाया चित्र मिला |
जब हमने दोनों तस्वीरों की तुलना की तो पता चला कि उपरोक्त पोस्ट मे दिया गया चित्र राजीव चंद्रशेखर से बिलकुल मेल नहीं खाता है | इससे इस बात की पुष्टि होती है कि चित्र और विडियो दोनों के साथ राजीव चंद्रशेखर का कोई मेल नहीं है |
निष्कर्ष : ग़लत
तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि किया गया दावा ‘दिल्ली के बीजेपी के मंत्री राजीव चंद्रशेखर के दिल्ली सफरदरजंग एन्क्लेव के बंगले पे छापा पड़ा ! वीडियो शेयर कर रहा हूं रूपये का गोदाम देखो और फैसला करो असली चोर भृष्टचारी कौन है…. शर्म करो संघियो ये है चौकीदारी|’ग़लत है | उपरोक्त पोस्ट मे दिया गया विडियो १० दिसम्बर २०१६ मे दिल्ली के ग्रेटर कैलाश मे एक वकील के घर क्राइम ब्रांच द्वारा मारे गए छापे का है और चित्र भी राजीव चंद्रशेखर का नहीं है |
Title:क्या दिल्ली के बीजेपी के मंत्री राजीव चंद्रशेखर के दिल्ली सफरदरजंग एन्क्लेव के बंगले से मिला काला धन ? जानिये सच |
Fact Check By: Nita RaoResult: False
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…
पहलगाम में हुई आतंकी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो…
यह वीडियो हाल में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के घर पर हुए एनकाउंटर…
पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हाल में हुए हमले का नहीं है वायरल वीडियो,…