सीरिया से २०१६ के तस्वीर को वर्तमान पाकिस्तान में चल रही राजनीतिक उथलपुथल का बता वायरल किया जा रहा है|

False Political

सोशल मंचो पर सड़क पर एक आर्मी टैंक की तस्वीर को साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर पाकिस्तान से है जहाँ वर्तमान राजनीतिक उथलपुथल के चलते कराची की सड़कों पर इस तरह टैंक घूम रहे है | पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि

 “सिंध के गवर्नर हाउस के बाहर भारी संघर्ष | सेना और सिंध पुलिस के जवान अब एक दूसरे के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं | 5 पाक जवानों ने भारी संघर्ष के बाद बस अपनी जान गंवा दी | कराची की सड़कों पर टैंक घूम रहे हैं |” 

https://twitter.com/TheZaiduLeaks/status/1318614865095938051

आर्काइव लिंक 

अनुसन्धान से पता चलता है कि…

तस्वीर पाकिस्तान के कराची से नहीं है, बल्कि २०१६ में सीरिया में हुये बैटल ऑफ़ अलेप्पो से है |

जाँच की शुरुवात हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम से हमें यह तस्वीर २०१७ से CNN की वेबसाइट पर उपलब्ध मिली | इस तस्वीर के शीर्षक में “बैटल ऑफ़ अलेप्पो” लिखा हुआ है | इस लेख के अनुसार यह तस्वीर सीरिया से है जिसे १२ दिसम्बर २०१६ के करीब खींचा गया था |

आर्काइव लिंक 

गूगल पर इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें इसी तस्वीर का एक दूसरा एंगल WJLA की वेबसाइट पर उपलब्ध मिला | इस तस्वीर को १३ दिसम्बर २०१६ को अपलोड किया गया था | तस्वीर के शीर्षक में लिखा गया है कि “सीरियाई आधिकारिक समाचार एजेंसी SANA द्वारा जारी की गई इस तस्वीर में, दो सीरियाई सैनिक एक टैंक के पास से गुजरते हैं, जहां सरकारी बलों ने पूर्वी अलेप्पो, सीरिया में सोमवार, 12 दिसंबर, 2016 को व्यापक क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है। सीरिया की सेना ने सोमवार को कहा है कि उसने ९८ प्रतिशत का नियंत्रण हासिल कर लिया है पूर्वी अलेप्पो पर|

 (एपी के माध्यम से SANA)

आर्काइव लिंक | आर्काइव लिंक

यह तस्वीर हमें गेट्टी इमेज पर १२ दिसम्बर २०१६ को अपलोड की हुई मिली | तस्वीर के विवरण के अनुसार “सीरियाई समर्थक सरकार ने १२ दिसंबर, २०१६ को अलेप्पो के पूर्वी अल-सालिहिन पड़ोस में गश्त लगाई थी, जब सैनिकों ने विद्रोही लड़ाकों से क्षेत्र को हटा लिया था | एएफपी / फोटोग्राफर -जॉर्ज अवरियन |” इसमें तस्वीर सीरिया का बताया गया है |

Embed from Getty Images

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर पाकिस्तान के कराची से नही बल्कि २०१६ से सीरिया के अलेप्पो शहर की है | इस घटना का पाकिस्तान में वर्तमान राजनीतिक उथलपुथल से कोई संबंध नहीं है |

Avatar

Title:सीरिया से २०१६ के तस्वीर को वर्तमान पाकिस्तान में चल रही राजनीतिक उथलपुथल का बता वायरल किया जा रहा है|

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False