वीडियो में भाजपा की निंदा करने वाला यह व्यक्ति भाजपा का सांसद नही है |

False National Political

१२ अक्टूबर २०१९ को “Vineeth Elsonनामक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “यह भाजपा के लोकसभा सांसद और वकील, भानु प्रतापसिंह हैं | भाजपा के कामों को उजागर करने के लिए सभी भारतीयों को १.३ बिलियन से आगे करें |”

वीडियो में हम एक व्यक्ति को हाल ही में पीएमसी बैंक घोटाले के बारे में मीडिया संगठन से बात करते हुए और खाताधारकों की दुर्दशा का वर्णन करते हुए सुन सकते है | उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार धोखाधड़ी में शामिल बैंक के अध्यक्ष, बैंक प्रबंधक और राजनेताओं को संरक्षण दे रही है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि सरकार की आलोचना करने वाला यह व्यक्ति भाजपा के लोकसभा सांसद भानु प्रताप सिंह है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

इस वीडियो को फेसबुक पर काफी तेजी से साझा किया जा रहा है | 

अनुसंधान से पता चलता है कि

जाँच की शुरुआत हमने भाजपा के सांसद भानु प्रताप सिंह को गूगल पर ढूँढने से की, जिसके परिणाम से हमें नेशनल पोर्टल ऑफ़ इंडिया पर उनकी तस्वीर व जानकारी मिली | इस तस्वीर को देखने पर हमें यह पता चला कि वीडियो में  दर्शित व्यक्ति और सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध व्यक्ति अलग है | लोक सभा के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार भाजपा से भानु प्रसाद सिंह जालौन निर्वाचन क्षेत्र के संसद है | 

नीचे आप वीडियो में दर्शाए गये व्यक्ति और भाजपा के असली संसद भानु प्रसाद सिंह की तस्वीरों की तुलना देख सकते है |

इसके पश्चात हमने इस वीडियो में कुछ दिख रही कुछ और बातों पे गौर किया , इस वीडियो के नीचे हमें newsmx.tv और “BJP, RSS देश को बर्बाद करने आए” लिखा हुआ दिखा | हमने इस वीडियो को यूट्यूब पर उपरोक्त कीवर्ड्स के माध्यम से ढूँढा जिसके परिणाम से हमें मूल वीडियो मिला | मूल वीडियो को News Mx टीवी द्वारा १ अक्टूबर २०१९ को अपलोड किया गया था | इस वीडियो की शुरुआत में हम एंकर को इस व्यक्ति की पहचान “अड्वोकेट भानु प्रताप सिंह” के नाम से करते हुए सुन सकते है | 

इसके पश्चात हमने “अड्वोकेट भानु प्रताप सिंह” को गूगल के माध्यम से ढूँढा, जिससे हमें उनका ट्विटर अकाउंट मिला | प्रोफाइल में दी गयी जानकारी के अनुसार भानु प्रताप सिंह सुप्रीम कोर्ट के वकील है साथ ही आरजेएसपी (राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष है | 

नीचे आप वीडियो में दिखाए गये भानु प्रताप सिंह जो असल में सुप्रीम कोर्ट के वकील है व आर.जे.एस.पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और भाजपा संसद भानु प्रताप सिंह की तस्वीर की तुलना देख सकते है |

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक गलत नाम से फैलाया जा रहा है | वीडियो में दर्शाए गये व्यक्ति का नाम भानु प्रताप सिंह है परंतु वे भाजपा के सांसद नही है बल्कि वे आर.जे.एस.पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है | 

Avatar

Title:वीडियो में भाजपा की निंदा करने वाला यह व्यक्ति भाजपा का सांसद नही है |

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False