रतलाम में एक महिला के पेड़ पर चढने का वीडियो, असम में भूत बताकर फैलाया जा रहा है |

False National Social

२ सितम्बर २०१९ को फेसबुक पर ‘Aniruddh Kumar Sinha’ नामक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट कर ये दावा किया कि, वीडीयो में दिखाई गई महिला एक भूत है जिसे असम के करीमगंज जिला में देखा गया है |  “ASSAM, KARIMGANJ PATHARKANDI RAJARGAON VILLAGE BUTH 29/08/2019 …” 

अंधविश्वास से जुड़ी इस घटना की क्या सच्चाई है, इसे जानने की कोशिश हमारी टीम ने की-आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने इस वीडियो की सत्यता जानने के लिए सबसे पहले असम में करीमगंज जिला के SP Manabendra Dev Raj से संपर्क किया | वीडियो के बारे में उन्होंने कहा कि यह करीमगंज की घटना नहीं है |इसके बाद हमने उपरोक्त पोस्ट में दिए गए वीडियो के बारे में YouTube पर ‘पेड़ पर महिला’ कीवर्ड्स से ढूंढा, तो हमें अलग-अलग समाचार चैनल द्वारा प्रसारित इस घटना से सम्बंधित वीडियो मिले | इन ख़बरों के अनुसार यह घटना रतलाम के आलोट नामक एक गांव की है | गांव आलोट में एक दरगाह के पास इस इमली के पेड़ पर यह महिला पिछले तीन महीने से लगभग लगातार आ रही है | बहुत ही फुर्ती से यह महिला पेड़ पर चढ़ जाती है और सबसे उपरी डाल पर घंटा-दो घंटा खड़ी रहती है, या नाचती है | इस महिला से पूछने पर वह बोलती है कि उसे पता नहीं वह ये सब कैसे कर लेती है |

Video 1Video 2Video 3Video 4

इसी घटना पर हमें ABPNews द्वारा प्रसारित एक ख़बर मिली, जिसमें इलाहबाद यूनिवर्सिटी के फिजिक्स के प्रोफेसर के. एम. उत्तम व मनोचिकित्सक डॉ. संदीप वोहरा से इस घटना की सम्भावित वास्तविकता के बारे में जानकारी दी है | पूरी ख़बर को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

https://abpnews.abplive.in/videos/watch-ghanti-bajao-understand-how-the-rumor-of-lynching-and-child-theft-is-born-1195740

ABPnews 

इस संशोधन से यह साफ़ पता चलती है कि यह किसी भी प्रकार की कोई अप्राकृतिक घटना का वीडियो नहीं है और असम से इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है | यह मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले के आलोट गांव की घटना है, जहां आघा शाह वाली की दरगाह के पास मौजूद एक इमली के पेड़ पर यह महिला अक्सर चढ़ती है | किसी ने इसी दौरान वीडियो बनाके इसे गलत दावे के साथ लोगों को भ्रमित करने के लिए फैलाना शुरू कर दिया |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘वीडीयो में दिखाई गई महिला एक भूत है जिसे असम के करीमगंज जिला में देखा गया है |’ ग़लत है |

Avatar

Title:रतलाम में एक महिला के पेड़ पर चढने का वीडियो, असम में भूत बताकर फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian 

Result: False

1 thought on “रतलाम में एक महिला के पेड़ पर चढने का वीडियो, असम में भूत बताकर फैलाया जा रहा है |

Comments are closed.