Political

इस बार कांग्रेस विधायक के रूप में काल्पनिक पात्र अनिल उपाध्याय वाईरल हुये|

विधायक अनिल उपाध्याय सोशल मंच पर एक वो नाम है जिसे अलग अलग समयों पर अलग अलग राजनीतिक पार्टियों के साथ सुविधा अनुसार जोड़ भ्रामक दावे पेश किये जाते रहें हैं, हालाँकि विधायक अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक पात्र हैं, वर्तमान में एक बहुचर्चित वीडियो जिसमे हम इस कथित कल्पित विधायक अनिल उपाध्याय को राजनैतिक दलों और हिंदुत्व के खिलाफ बयान देते हुए सुन सकते है को सोशल मंचो पर काफी प्रतिक्रियायें प्राप्त हो रहीं है|

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को सजह करते हुए दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाये गये वक्ता कांग्रेस के विधायक अनिल उपाध्याय है | 

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत में हमने अनिल उपाध्याय नामक कांग्रेस विधायक को ढूँढने से की | गूगल पर सर्च करने से हमें MyNeta.info के वेबसाइट का लिंक मिला | हमने MyNeta डेटाबेस पर खोजा तो पाया की अनिल उपाध्याय नाम का कोई कांग्रेस विधायक नहीं है | इसी नाम से दो व्यक्तियों का प्रोफाइल हमें मिला | पहला- जोधपुर के एक बीएसपी नेता डॉ अनिल उपाध्याय, जिन्होंने २०१८ में राजस्थान से चुनाव लड़ा | दूसरा प्रोफाइल लखनऊ से निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार उपाध्याय, जिन्होंने २००७ और २०१२ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था | लेकिन ईस नाम से मध्य प्रदेश का कोई कांग्रेसी नेता नहीं है |

आर्काइव लिंक | आर्काइव लिंक | आर्काइव लिंक

वाईरल वीडियो में हम न्यूज़व्यूज के माइक और उनके ब्रांड लोगो को देख सकते है | हमने यूट्यूब पर न्यूज़ व्यूज चैनल पर जाकर इस वीडियो को ढूँढा जिसके परिणाम में हमें यह वीडियो २६ नवंबर २०१९ को अपलोड किया गया मिला | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “Uddhav Thackeray जैसे जयचंदों को टोटल एक्सपोज़ कर दिया |” वीडियो के विवरण के अनुसार वक्ता का नाम “शिवम् त्यागी” है, जो एक राजनीतिक विश्लेषक है |

इसके पश्चात हमने शिवम् त्यागी को फेसबुक पर ढूँढा, जिसके परिणाम से हमें उनका फेसबुक पेज मिला, जहां उनके तस्वीरें भी उपलब्ध थी | जब हमने वीडियो के दिखाये गये वक्ता और शिवम् त्यागी के पेज पर उपलब्ध तस्वीरों का तुलनात्मक विश्लेषण किया, तो हमने पाया की दोनों व्यक्ति एक ही है | 

Update

शिवम् त्यागी द्वारा फैक्ट क्रेस्सन्डो को बताया गया कि “वीडियो उनका ही है, और वो किसी भी पार्टी के विधायक नही है | वे केवल एक पोलिटिकल एनालिस्ट है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत विवरण के साथ फैलाया गया है |”

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | वीडियो में दर्शाये गये व्यक्ति का नाम शिवम् त्यागी है | सोशल मीडिया पर किये गये दावे गलत है क्योंकि कांग्रेस में अनिल उपाध्याय नामक कोई विधायक नही है | अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक चरित्र है |

२०१९ के लोक सभा चुनाव के दौरान हमें ऐसे कई वीडियो मिले जो कि विधायक अनिल उपाध्याय के नाम से अलग अलग राजनीतिक पार्टियों से जुडी भ्रामक अफवाह के रूप में फैलाये जा रहे थे | 

इन फैक्ट चेक को आप नीचे पढ़ सकते है |

Read- क्या भाजपा के विधायक अनिल उपाध्याय दलित लड़कों को पीट रहे है?

Read- भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक चरित्र हैं और इनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं है! वीडियो में हिन्दू सेना के संत युवराज को देखा जा सकता है |

Read- काल्पनिक चरित्र भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय के नाम का एक नया वीडियो हुआ वायरल |

Title:इस बार कांग्रेस विधायक के रूप में काल्पनिक पात्र अनिल उपाध्याय वाईरल हुये|

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

लखनऊ में हुए एक पुराने लाठीचार्ज का वीडियो, सपा समर्थकों से जोड़ कर हाल की घटना के रूप में वायरल…

सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2020 का है, जिसे…

15 minutes ago

बाइक सवार व्यक्ति काएक राह चलते मुस्लिम शख्स की टोपी खींचनेवाला  वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…

23 hours ago

ये वीडियो आगरा में राणा सांगा जयंती के अवसर पर करणी सेना द्वारा आयोजित रैली का नहीं है, वीडियो पुराना है…

मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…

2 days ago

अमेरिका के टेक्सास में एक घर में हिरणों के घुसते झुंड का पुराना वीडियो, कांचा गचीबावली मामले से जोड़ कर वायरल…

घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…

2 days ago

जयपुर में जमीन विवाद के दौरान हुई पथराव की घटना हाल में हुई मुर्शिदाबाद हिंसा से जोड़ कर वायरल…

मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में जमीन विवाद के दौरान…

2 days ago