
१४ मार्च २०१९ को पहली बार फेसबुक पर साझा की गई India Matters नामक यूजर की यह पोस्ट चर्चा में है | पोस्ट में एक फोटो है जिसके हैडलाइन में अंग्रेजी में लिखा है कि (सरल हिंदी अनुवाद) – बधाई हो भारत! भारत अब अधिकारिक तौर पर बनाना रिपब्लिक बन गया है | मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में हमारे सशस्त्र बलों के जवानों का उपयोग किया गया | RSS/BJP के पांच साल के सत्ताकाल में देखिये हम कहाँ पहुँच गए | शर्मिंदगी है | अब सवाल ये उठता है कि क्या सच में अंबानी के बेटे की शादी में जवानों को काम पर लगा दिया गया था? आइये जानते है इसकी सच्चाई |
देखते है यह खबर फ़ेसबुक पर कितना असर जमा रही है | फैक्ट चेक किये जाने तक इस पोस्ट को पांच सौ से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिल चुकी थी |
संशोधन से पता चलता है कि…
जैसे कि फोटो की हैडलाइन के पहले ही वाक्य में शब्दप्रयोग किया गया है ‘बनाना रिपब्लिक’ | तो सबसे पहले हमने यह ढूंढा कि, यह ‘बनाना रिपब्लिक’ क्या होता है | गूगल सर्च करने से हमें जो रिजल्ट्स मिले वह आप नीचे की स्क्रीन शॉट्स पर देख सकते है |
‘बनाना रिपब्लिक’ कि राज्यशास्त्र के अनुसार व्याख्या इस प्रकार है- एक ऐसा राजकीय अस्थिरता वाला देश, जिसकी अर्थव्यवस्था केवल एक वस्तु के निर्यात पर निर्भर करती है है, जैसे कि केला या कोई खनिज |
यह मुहावरा कैसे प्रचार में आया इसका भी विवरण है, जो इस प्रकार है- १९०४ में हेनरी ने ‘cabbages and kings’ नामक एक किताब प्रकाशित की जिसमे उन्होंने अन्चुरिया नामक एक देश के बारे में लिखा था जो हुन्दुरास देश पर आधारित है | इस देश को उन्होंने ही पहली बार ‘बनाना रिपब्लिक’ कहा था, क्योंकि उस देश की अर्थव्यवस्था केवल एक वस्तु के निर्यात पर निर्भर होती है | तब से ही यह मुहावरा प्रचार में आया |
अब हमने इस मुहावरे से अपने देश कि तुलना की तो प्रतीत हुआ कि वह भारत देश को लागू नहीं होता है, जो की वैसे भी जाहिर है |
इसके बाद हमने इस शादी की तस्वीरें तथा पोस्ट खोजना शुरू किया तो हमें फेसबुक, ट्वीटर व इन्स्टाग्राम पर बहुत सी सामग्री मिली, जो की आप नीचे देख सकते है | यह है फेसबुक की पोस्ट्स का स्क्रीन शॉट |
ट्वीटर पर हमें रोहित बंसल का ट्वीट मिला जो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम करते है |

Smt Nita Ambani with armed forces jawans at the Musical Fountain show Dhirubhai Ambani Square on March 12. Organised for members of the armed forces, police and their families as a mark of respect and to seek blessings for the wedding of Sh Akash Ambani and Ms Shloka Mehta. pic.twitter.com/M5LdWhUW4y
— Rohit Bansal ?? (@theRohitBansal) March 13, 2019
इन्स्टाग्राम पर हमें haroonllb नामक एक यूजर द्वारा कुछ और फोटो मिले, जो आप नीचे देख सकते है |
इसके बाद हमने फोटो की स्क्रीन शॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया तो हमें पता चला कि यह वाकई में मुकेश व नीता अंबानी के बेटे की शादी की तस्वीर है | हमारे सशस्त्र बलों के जवानों के साथ नीता अंबानी दिखाई दे रही है | इस इवेंट कि खबरें कुछ मीडिया संस्थानों ने प्रकाशित की है, जिनमे NDTV, new indian express, india today व ecomonic times का समावेश है |
ARCHIVE NDTV | ARCHIVE EXPRESS | ARCHIVE TODAY | ARCHIVE EXPRESS
इन सभी मीडिया रिपोर्ट्स में लिखा गया है कि अंबानी परिवार ने अपने बेटे की शादी का न्योता आर्मी, नेवी, मुंबई पुलिस, पैरामिलिटरी फोर्सेस व रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स के जवानों को भेजा था तथा उन्हें ससम्मान गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया था | समारोह में इन फोर्सेस के पूर्व सेवाकर्मी भी गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे | नीता अंबानी ने इस अवसर पर इन सभी जवानों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा था कि हमारी सुरक्षा करने वाले जवान इस मौके पर समारोह में शरीक हुए इस बात का हमें गर्व है तथा हम गौरवान्वित महसूस कर रहे है |
हमें और ढूंढने पर youtube पर एक ३० मिनट का विडियो भी मिला जिसमे आप पूरा समारोह देख सकते है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है की मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में सशस्त्र बलों के जवानों को गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था, न कि उनका उपयोग करने के लिए, जैसा कि पोस्ट में दावा किया गया है | अतः यह पोस्ट गलत(FALSE) है |

Title:क्या अंबानी ने सशस्त्र बल के जवानों का बेटे की शादी में ‘उपयोग’ किया ? | क्या है इस तस्वीर का सच?
Fact Check By: Rajesh PillewarResult: False
