सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा एक शख्स की पिटाई का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता अश्विनी अरोड़ा ने अपनी ही बहन के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। वायरल वीडियो को हालिया लोकसभा से जोड़ कर शेयर किया जा रहा है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- शर्म है, धिक्कार है,ये कैसा नारी_वन्दन_अधिनियम है, ये मोदी की कौन सी गारंटी के तहत कैसा विकास हो रहा है, भाजपा नेता की चप्पलों से पिटाई बहन बेटियों से छेड़खानी कर रहा था देश बहुत सुरक्षित हाथों में है।

फेसबुकआर्काइव

वहीं अन्य एक फेसबुक यूजर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है- भाजपा नेता अश्विनी अरोड़ा की अपनी ही बहन के साथ छेड़छाड़, रेप करने की कोशिश । उत्तराखंड से BJP नेता ने अपनी बहन का रेप करने के चक्कर में चप्पलों से पिटाई कर वाली। अरोड़ा इस से पहले भी नशे की हालत में महिलाओं को छेड़ता रहा है। अनपढ़, बलात्कारी उप-मानव भाजपा का नेतृत्व कर रहे हैं।

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए अलग अलग की-वर्ड का इस्तमाल किया। परिणाम में वायरल वीडियो की खबर हमें वन इंडिया के यूट्यूब चैनल पर मिली। चैनल पर वीडियो 8 अक्टूबर 2018 को अपलोड किया गया था। जिससे ये स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का अभी चल रहे लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

प्रकाशित खबर के अनुसार उत्तराखंड के बीजेपी नेता अश्विनी अरोड़ा की एक महिला ने चप्पल से पिटाई कर दी। अश्विनी अरोड़ा पर एक IAS की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है, जिसने पुलिस के सामने ही उन्हें चप्पल पीटना शुरू कर दिया। निम्न में पूरी खबर देखें।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए हमने आगे की जांच की। परिणाम में वायरल वीडियो की खबर हमें अमर उजाला (आर्काइव) के पेज पर भी मिली। वायरल वीडियो के साथ ये खबर 8 अक्टूबर 2018 को छापी गई थी । प्रकाशित खबर के अनुसार महिला का आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ता उसका पीछा करता था और मैसेज भेजता था।

वहीं एक दिन वह पीछा करते हुए जिम तक पहुंच गया। इससे परेशान पुलिस अधिकारी की पत्नी ने सोसायटी पदाधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद महिला सोसायटी पदाधिकारियों के साथ आरोपी के घर पहुंच गई और पिटाई शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता फ्लैट में घुस गया, जहां घुसकर महिलाओं ने उसकी चप्पलों से पिटाई की।

हमें टाइम्स ऑफ इंडिया (आर्काइव) की वेबसाइट पर भी एक रिपोर्ट मिली, जिसमें बताया गया था कि उत्तर प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी की पत्नी द्वारा पिटाई करने के बाद बीजेपी नेता अश्विनी अरोड़ा को बाद में निलंबित कर दिया गया था। जिला अध्यक्ष ने संगठन को बताया, "उन्हें निलंबित कर दिया गया है और हमने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

निष्कर्ष-

तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, भाजपा नेता द्वारा अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का दावा भ्रामक है। यह मामला लगभग छह साल पुराना है।

Avatar

Title:भाजपा नेता द्वारा अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का दावा भ्रामक, वीडियो छह साल पुराना….

Written By: Saritadevi Samal

Result: False