सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि वीडियो में भाजपा के विधायक अनिल उपाध्याय अपना बयान दे रहे है, इस वीडियो में हम कथित भाजपा विधायक को भाजपा व प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बयान देते हुए सुन सकते हैं| इस वीडियो में वे CAA, CAB और NRC से विरुद्ध अपना समर्थन देते है व भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार फ़ैलाने का दावा भी करते है |

पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि “भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय भाजपा के विरुद्ध बात कर रहे है |”

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

जाँच की शुरुवात हमने इस वीडियो को इन्विड टूल के मदद से यांडेक्स रिवर्स इमेज सर्च कर के की, जिसके परिणाम में हमें Ds4 News द्वारा प्रसारित यूट्यूब वीडियो मिला | २४ दिसंबर २०१९ को अपलोड किये गये इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “NRC नही अब NPR पर मचा बवाल, सरकार ने किया एलान तो जनता ने दिया जवाब |” वीडियो दिल्ली के राजघाट में शूट किया गया था | इस वीडियो में कही भी भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय का नाम का उल्लेख नही किया गया है |

फैक्ट क्रेस्सन्डो ने Ds4 News मीडिया संगठन से संपर्क किया, जिन्होंने हमें बताया कि
“यह वीडियो भाजपा के विधायक अनिल उपाध्याय का नही है | वीडियो में दिख रहा शख्स पंकज श्रीवास्तव है, जो मूल तौर पर बिहार से हैं और वह किसी पार्टी का विधायक नहीं है | वे दिल्ली के एक सामान्य व्यक्ति है और वायरल हो रहा यह वीडियो दिल्ली के राजघाट का है | यह वीडियो में केवल मौजूदा हालातों पर आम जनता की राय को सामने लाने की कोशिश की गई है |”

इसके बाद हमने अनिल उपाध्याय नामक कथित भाजपा विधायक के बारे में गूगल पर सर्च किया परिणाम में हमें MyNeta.info वेबसाइट का लिंक मिला | हमने MyNeta डेटाबेस पर खोजा तो पाया की अनिल उपाध्याय नाम का कोई भाजपा विधायक नहीं है | इसी नाम से दो व्यक्तियों का प्रोफाइल हमें मिला | पहला- जोधपुर के एक बीएसपी नेता डॉ अनिल उपाध्याय, जिन्होंने २०१८ में राजस्थान से चुनाव लड़ा | दूसरा प्रोफाइल लखनऊ से निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार उपाध्याय, जिन्होंने २००७ और २०१२ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था | लेकिन इनमें से कोई भाजपा नेता नहीं है |

आर्काइव लिंक | आर्काइव लिंक | आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | इस विडियो को भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय का बता गलत व भ्रामक रूप से भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ फैलाया जा रहा है|

२०१९ के लोक सभा चुनाव के दौरान हमें ऐसे कई वीडियो मिले जो कि विधायक अनिल उपाध्याय के नाम से या तो कांग्रेस या भाजपा के विरुद्ध भ्रामक अफवाह के रूप में फैलाये जा रहे थे |

इन फैक्ट चेक को आप नीचे पढ़ सकते है |

Read- क्या मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक अनिल उपाध्याय हुये मोदी जी के मुरीद?

Read- क्या भाजपा के विधायक अनिल उपाध्याय दलित लड़कों को पीट रहे है?

Read- भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक चरित्र हैं और इनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं है! वीडियो में हिन्दू सेना के संत युवराज को देखा जा सकता है |

Avatar

Title:काल्पनिक चरित्र भाजपा विधायक अनिल उपाध्याय के नाम का एक नया वीडियो हुआ वायरल |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False