सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफ़ी साझा की जा रही है जिसमे कहा जा रहा है कि ‘कोलकाता पुलिस के अनुसार सिलीगुड़ी में मोदी जी की सभा में दस लाख से भी अधिक लोगों का जनसैलाव था’ | कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
तथ्यों की जांच:
हमने जांच की शुरुआत उपरोक्त पोस्ट मे किये गए दावे मे दर्शाए चित्र को यांडेक्स मे ढूंढकर की, जिसमे हमने उपरोक्त चित्र से हूबहू दिखने वाले दो चित्र की ख़बर मिली |
पहली ख़बर Sify द्वारा दी गयी थी, जिसमे आरक्षण की मांग के लिए महाराष्ट्र के मराठा समुदाय द्वारा मुंबई में ७ सितम्बर २०१६ को निकाले गए विशाल मोर्चे का वार्तांकन किया गया है |
दूसरी ख़बर TheNational द्वारा दी गयी थी, जिसमे गुजरात में आरक्षण की मांग को लेकर २५ अगस्त २०१५ को पटेल समुदाय द्वारा निकाले गए मोर्चे का वार्तांकन किया गया है |
ThenationalPost | ArchivedLink
दुसरे ख़बर का दिनांक पुराना होने के कारण हमने पहले इस बारे मे खोज की | जब गूगल मे हमने २०१५ मे निकाले गए मोर्चे के बारे मे खोज की, तो हमें उपरोक्त चित्र से मिलता-जुलता चित्र गुजरात के अहमदाबाद शहर के GMDC Ground का मिला |
TheHindu द्वारा उपरोक्त चित्र के साथ ख़बर दी गयी थी, जिसमे अहमदाबाद में २०१५ मे पटेल समुदाय द्वारा निकाले गए मोर्चे का वार्तांकन किया गया है |
इस तथ्यों से यह बात की तो पुष्टि हो गयी कि उपरोक्त चित्र कोलकाता के सिलिगुडी मे BJP के रैली का नहीं बल्कि अहमदाबाद में २०१५ मे पटेल समुदाय द्वारा निकाले गए मोर्चे का है | हमने फिर कोलकाता के सिलिगुडी की रैली के बारे में जानकारी को गूगल में ढूँढा, जिसमे हमें TheWire द्वारा दी गयी ख़बर मिली |
इस ख़बर में साफ़ लिखा गया है कि रैली में आये लोगों की संख्या २ से २.५ लाख ही थी |
इन बातों से यह साफ़ पता चलता है कि सिलिगुडी की रैली में अहमदाबाद की ४ साल पुरानी पटेल समुदाय द्वारा निकाले गए मोर्चे की तस्वीर को साझा किया जा रहा है यह कहकर की १० लाख लोग आये, परन्तु सिलिगुडी की रैली में असलियत में सिर्फ़ २ से २.५ लाख लोग ही आये थे |
निष्कर्ष : ग़लत
हमारे द्वारा तथ्यों की जांच से यह बात साफ़ होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे किये गए दोनों दावे ग़लत है | ना ही उपरोक्त चित्र सिलिगुडी मे हुई बीजेपी की रैली की है और ना ही वहाँ १० लाख लोगों ने शिरकत की थी | उपरोक्त तस्वीर अहमदाबाद के २०१५ के पटेल समुदाय के मोर्चे की है और सिलिगुडी की बीजेपी रैली मे २ से २.५ लाख लोग शामिल हुए थे |
Title:क्या सिलीगुड़ी मे मोदी की सभा मे १० लाख से भी अधिक लोगों का जनसैलाब उमड़ा था ? जानिये सच |
Fact Check By: Nita RaoResult: False
पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हाल में हुए हमले का नहीं है वायरल वीडियो,…
दुकान पर हमला कर रहे दो लोगों को हिरासत में लेती सेना का वीडियो बांग्लादेश…
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक पुराने भाषण में, यूपी पुलिस के खिलाफ की गई…
यूपी के अलीगढ़ में सास का अपने ही होने वाले दामाद के साथ भाग जाने …
सोशल मीडिया पर खून से लथपथ शव पर बैठे बच्चे का विचलित कर देने वाला…
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में बांग्लादेशी अपराधियों के …