काहिरा टॉवर, मिस्र से आत्महत्या का वीडियो दुबई के बुर्ज खलीफा के नाम से वायरल हुआ |

False International

सोशल मीडिया पर बहुप्रचलित एक सीसीटीवी फुटेज वीडियो जहाँ एक व्यक्ति इमारत से कूदकर आत्महत्या करता है इस दावे के साथ फैलाया जा रहा है कि यह दुबई बुर्ज खलीफा से लाइव आत्महत्या का सी.सी.टी.वी फुटेज है |

वीडियो एक मिनट से अधिक लंबा है जिसमें स्वेटशर्ट में एक शख्स टॉवर के ऑब्जरवेशन डेक पर पहुंचता है, वह कुछ सेकंड प्रतीक्षा करता है जिसके बाद वह रेलिंग से खुदकर छलांग लगाता है | एक और आदमी उस व्यक्ति को वापस खींचने के लिए दौड़ता है, लेकिन स्वेटशर्ट में आदमी खुद को मुक्त करा लेता है और कूद जाता है | 

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने इस वीडियो को इन्विड टूल का इस्तेमाल करते हुए छोटे कीफ्रेम्स में तोड़कर व गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम में हमें १ दिसंबर को टेलर रिपोर्ट नामक एक वेबसाइट पर एक रिपोर्ट मिली, जिसने ३० नवंबर, २०१९ को अल जज़ीरा द्वारा प्रकाशित लेख को अपना सोर्स बताया था | अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र के काहिरा टॉवर से कूदकर एक छात्र ने आत्महत्या की थी | रिपोर्ट के अनुसार यह व्यक्ति हेलवान विश्वविद्यालय में एक इंजीनियरिंग छात्र के रूप में पहचाना गया था, “मिस्र के अधिकारियों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के अनुसार, छात्र को एक बुरी मनोवैज्ञानिक स्थिति में पाया गया और उसने अपने दोस्त को कुछ दिनों पहले आत्महत्या करने के बारें में सूचित किया था |”

आर्काइव लिंक | आर्काइव लिंक 

4 दिसंबर २०१९ को अल जज़ीरा द्वारा प्रकाशित खबर के अनुसर मिस्र के सरकारी अभियोजक, हमदा अल-सवा ने घोषणा की कि आत्महत्या मामले से संबंधित काहिरा टॉवर में निगरानी मशीनों के रिकॉर्ड को प्रकाशित करने के लिए जांच की जाएगी |

आर्काइव लिंक 

इसके आलावा हमें यूट्यूब पर बी.बी.सी न्यूज़ द्वारा इस सन्दर्भ पर प्रसारित एक खबर मिली, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “मिस्र के एक छात्र का काहिरा टॉवर के ऊपर से आत्महत्या करने का वीडियो, लोगों के बीच हंगामा मचाता है |” मिडिल ईस्ट मॉनिटर ने भी इस खबर को प्रकाशित किया, यह कहते हुए की एक २० वर्षीय छात्र ने काहिरा टॉवर के ऊपर से कूदकर आत्महत्या की थी | 

आर्काइव लिंक 

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | सोशल मीडिया यूजर द्वरा दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दुबई के बुर्ज खलीफा से आत्महत्या को दर्शाया गया है, परन्तु यह बात गलत है | वीडियो मिस्र के काहिरा टावर का है |

Avatar

Title:काहिरा टॉवर, मिस्र से आत्महत्या का वीडियो दुबई के बुर्ज खलीफा के नाम से वायरल हुआ |

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False