Categories: FalseInternational

FactCheck: क्या चार्ली हेब्दो ने शाहीन बाग़ की महिलाओं का मजाक उड़ाते हुये कार्टून बनाया?

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ चार्ली हेब्दो कार्टून से संबंधित एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से साझा की जा रही है | चार्ली हेब्दो फ्रांस का एक लेफ्ट विंग विचारधारा वाला राजनीतिक अखबार है, जो पैगंबर मोहम्मद के कार्टूनों को प्रकाशित करने के लिए विवादों में रहा है | फैक्ट क्रेसेंडो को यह तस्वीर हमारे WhatsApp फैक्ट लाइन नंबर ९०४९०५३७७०(9049053770) पर फैक्ट चेक करने के लिये भेजी गयी थी | इस पोस्ट के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि चार्ली हेब्दो ने शाहीन बाग़ में सी.ए.ए और एन.आर.सी के खिलाफ विरोध करने वाली महिलाओं का अपमान करने के लिए यह कार्टून बनाया है | तस्वीर में कुछ मुस्लिम महिलाओं की वेशभूषा में दिख रहीं महिलाओं को दर्शाया गया है व शाहीन बाग़ लिखा हुआ है |

पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि 

भारत में तो किसी की हिम्मत नहीं हुई लेकिन चार्ली हेब्दो ने शाहीन बाग की ख़ातूनों का कार्टून छाप कर असलियत बयान कर दी |”

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक

अनुसन्धान से पता चलता है कि..

फैक्ट क्रेसेंडो ने पाया कि यह तस्वीर एडिटेड है |

जाँच की शुरुवात में हमने इस तस्वीर को बारीकी से देखने से की, तस्वीर के शीर्ष दायें कोने पर एक तारीख लिखी हुई है, जो कि २२ अक्टूबर २०१४ लिखी हुई है| ज्ञात रहे कि शाहीन बाग में विरोध २०१९ में नागरिकता संशोधन बिल विधेयक संसद में पारित होने के बाद हुआ था | इसलिए, २०१४ में शाहीन बाग के बारे कोई चित्र बनाना असंभव है | इसके अलावा हमें नज़र आया कि  फ्रंट पेज पर शाहीन बाग़ की स्पेलिंग गलत है, इसमें ‘शाहीन बाग़’ के बजाय ‘शाहीन भाग’ लिखा हुआ देखा जा सकता है |

इस तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह तस्वीर चार्ली हेब्दो के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर २१ अक्टूबर २०१४ को अपलोड की हुई मिली | इस तस्वीर को ध्यान से देखा जाये तो महिलाओं के सिर के ऊपर शाहीन भाग या शाहीन बाग़ नहीं लिखा हुआ है बल्कि फ्रेंच भाषा में कुछ लिखा हुआ है | इस तस्वीर को साझा करते हुए चार्ली ने लिखा है कि “यह कल का चार्ली का फ्रंट पेज है |” तस्वीर पर फ्रेंच (Touchez Pas A Nos Allocs!) को गूगल ट्रांसलेट करने पर हमने पाया कि “मेरे आवंटन को मत छुओ” (Don’t touch my allocations) लिखा हुआ है

आर्काइव लिंक

नीचे आप सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर और चार्ली हेब्दो द्वारा बनाई गयी तस्वीर की तुलना देख सकते है | मूल तस्वीर को २०१४ में बनाया गया था जिसका शाहीन बाग़ से कोई संबंध नहीं है |

चार्ली हेब्दो द्वारा बनाई गयी तस्वीर में क्या है?

मूल तस्वीर के शीर्षक में फ्रेंच में लिखा गया है (Les esclaves sexuelles de Boko Haram en colère) जिसका ट्रांसलेशन अंग्रेजी भाषा में (Angry Boko Haram sex slaves) और हिंदी भाषा कि (“एंग्री बोको हरम सेक्स स्लेव्स”) है | 

बोको हराम नाइजीरिया में सक्रिय एक उग्रवादी संगठन है। इसे दुनिया के सबसे घातक आतंकवादी संगठनों में से एक माना जाता है | चार्ली हेब्दो ने बोको हराम के संदर्भ में २०१४ में यह कार्टून बनाया था जिसे अब एडिट कर शाहीन बाग की महिलाओं का बता वायरल किया जा रहा |

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | २०१४ की चार्ली हेब्दो के कार्टून की एक पुरानी तस्वीर को डिजिटल रूप से एडिट किया गया है और यह कहते हुए फैलाया जा रहा है कि चार्ली हेब्दो द्वारा शाहीन बाग की महिलाओं का मजाक उड़ाया गया है और उन्हें बोको हरम के यौन दासियों बुला रहा है |

Title:क्या चार्ली हेब्दो ने शाहीन बाग़ की महिलाओं का मजाक उड़ाते हुये कार्टून बनाया?

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

कांचा गाचीबोवली विवाद से जोड़कर यूपी में आगजनी का वीडियो वायरल…

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बगल में एक भूखंड पर पेड़ों को…

2 days ago

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर डिंपल यादव की तरफ से प्रतिक्रिया देने के नाम पर फर्जी पोस्ट वायरल…

डिंपल यादव ने मोदी सरकार की तारीफ करते और यूपीए सरकार के कार्यकाल की आलोचना…

2 days ago

यूपी में बीजेपी नेता धीरज ओझा का पुराना वीडियो हाल की घटना बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

बीजेपी नेता धीरज ओझा का वायरल ये वाला वीडियो पुराना है, वीडियो हाल-फिलहाल में हुई…

4 days ago

ममता बनर्जी ने सनातन धर्म ‘गंदा धर्म’ नहीं बताया। अधूरा वीडियो भ्रामक दावे से किया जा रहा वायरल…

सनातन धर्म को 'गंदा धर्म' बताने के दावे से ममता बनर्जी का वायरल वीडियो अधूरा…

4 days ago

हैदराबाद के गाचीबोवली जंगल में हाथी पर जेसीबी से हमला? नहीं वीडियो पुराना…

हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी  के पास गाचीबोवली में 400 एकड़ जंगल  की कटाई को लेकर हैदराबाद…

5 days ago