Missing Context

क्या कन्हैया कुमार राहुल गांधी को मूर्ख कह रहे है? जानिये इस वीडियो का सच…

यह वीडियो अधूरा है। इसको काटकर शेयर किया जा रहा है। असल में कन्हैया कुमार राहुल गांधी को नहीं बल्की भाजपा को मूर्ख कह रहे है।

वर्तमान में दुनिया भर में कोरोना संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है। उसके मद्देनज़र केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने कुछ अनुदेश जारी किये है। इसके साथ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों को कोविड के दिशा निर्देश का पालन करने के लिये कह रहे है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उनसे आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा तो भारत जोड़ो यात्रा को निलंबित किया जाये। इसपर राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा यात्रा को बंद करवाने का बहाना ढुंढ़ रही है और कोविड़ का बहाना बना रही है।

इसको जोड़कर कन्हैया कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें वे कह रहे है कि, “इन मूर्खों को समझाओं कोरोना बहाना नहीं बिमारी है।“ इसके साथ दावा किया जा रहा है कि कन्हैया कुमार राहुल गांधी को मूर्ख कह रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“प्रचंड मूर्ख कह रहे हैं कन्हैया कुमार जी।”

फेसबुक

आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की सच्चाई हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। कन्हैया कुमार के इस भाषण का पूरा वीडियो हमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चैनल पर 23 दिसंबर को प्रसारित किया हुआ मिला। इसमें दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो हरियाणा में हुई भारत जोड़ो यात्रा का है। इसमें वायरल हो रहे वीडियो को आप 10.08 मिनट से आगे तक देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इस पूरे वीडियो को देखने पर हमने पाया कि कन्हैया कुमार इस संबोधन में भारत जोड़ो यात्रा के प्रति सरकार और भाजपा का क्या रवैया रहा है उसके बारें में बताया है। वे कह रहे है कि जब से इस यात्रा कि शुरुवात हुई है भाजपा ने इसको रोकने कोशिश शुरु कर दी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत जोड़ो यात्रा के गलत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को गुमराह करने कि कोशिश की। कांग्रेस पार्टी इस देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है, इस पार्टी ने देश को आज़ादी दिलाई है। और इस आज़ादी पर जो आंच आयी है इसके खिलाफ कांग्रेस डटकर सड़कों पर उतरी है। इस वजह से भाजपा को चिंता सताने लगी है। इसलियो भाजपा ने कोरोना को बहाना बनाया है। आगे बढ़ते हुये फिर कन्हैया कुमार कहते है कि, “कोई समझाएं इन प्रचंड मूर्खों को कि कोरोना बहाना नहीं बिमारी है।“

इससे हम कह सकते है कि वायरल वीडियो को काटकर शेयर किया गया है। और गलत दावा किया जा रहा है कि कन्हैया कुमार राहुल गांधी को मूर्ख कह रहे हैं। आप नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में देख सकते है।

जाँच में आगे बढ़ते हुये 23 दिसंबर को प्रकाशित नवभारत टाइम्स के वेबसाइट पर बताया गया है कि इस वीडियो में कन्हैया कुमार भाजपा पर तंज कस रहे है। और कह रहे है कि कोरोना एक बिमारी है, भारत जोड़ो यात्रा बंद करने का बहाना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ही वो नेता है जिन्होंने सबसे पहले केंद्र को कोरोना महामारी के बारें में आगाह किया था।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ पूरा कथन नहीं किया गया है। इसके मूल वीडियो में आप देख सकते है कि कन्हैया कुमार ने भाजपा के बारें में बात कर रहे है। उन्होंने भाजपा को मूर्ख बोला है, राहुल गांधी को नहीं।

Title:क्या कन्हैया कुमार राहुल गांधी को मूर्ख कह रहे है? जानिये इस वीडियो का सच…

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: Missing Context

Recent Posts

लखनऊ में हुए एक पुराने लाठीचार्ज का वीडियो, सपा समर्थकों से जोड़ कर हाल की घटना के रूप में वायरल…

सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2020 का है, जिसे…

2 hours ago

बाइक सवार व्यक्ति काएक राह चलते मुस्लिम शख्स की टोपी खींचनेवाला  वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…

1 day ago

ये वीडियो आगरा में राणा सांगा जयंती के अवसर पर करणी सेना द्वारा आयोजित रैली का नहीं है, वीडियो पुराना है…

मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…

2 days ago

अमेरिका के टेक्सास में एक घर में हिरणों के घुसते झुंड का पुराना वीडियो, कांचा गचीबावली मामले से जोड़ कर वायरल…

घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…

2 days ago

जयपुर में जमीन विवाद के दौरान हुई पथराव की घटना हाल में हुई मुर्शिदाबाद हिंसा से जोड़ कर वायरल…

मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में जमीन विवाद के दौरान…

2 days ago