Political

क्या चन्द्रबाबु नायडू युवजन श्रमिका रायथु कांग्रेस पार्टी (YSRCP) में शामिल हो गये ? जानिये सच |

यह चित्र हमने Thehansindia से प्रतिनिधित्व के लिए लिया है |

हमें व्हाट्सएप पर एक यूजर से तथ्य-जांच के लिए एक अनुरोध प्राप्त हुआ | मैसेज के चित्र में तेलगु देसम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू के साथ आंध्र प्रदेश के YSR कांग्रेस नेता वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी साथ खड़े दिखाई देते है और नायडू के गले में YSR Congress पार्टी का दुपट्टा है | इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि युवजन श्रमिका रायथु कांग्रेस पार्टी (YSRCP) में शामिल हो गये है | कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

हमने जब इस ख़बर को सोशल मीडिया मे ढूँढा तो हमें फेसबुक पर यह पोस्ट मिला |

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:

हमने जांच की शुरुआत उपरोक्त पोस्ट मे किये गए दावे मे दर्शाए चित्र को गूगल मे रिवर्स इमेज में ढूंढकर की, जिसमे हमने उपरोक्त चित्र से हूबहू दिखने वाले चित्र की ख़बरें मिली, जो कि आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

TheHindu द्वारा प्रकाशित ख़बर में लिखा है कि कई नेता YSR कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं | इस प्रकाशन मे उपरोक्त चित्र से मेल खाता हुआ चित्र दिया गया है | तेलुगु देशम पार्टी के कई नेता शनिवार १६ मार्च २०१९ को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए | सभी नेताओं ने हैदराबाद के पार्टी मुख्यालय ‘लोटस पॉन्ड’ में पार्टी अध्यक्ष वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी से मिले | वाई. एस. जगन मोहन ने नीले-सफेद-हरे दुपट्टे के साथ पार्टी में उनका स्वागत किया |

ThehinduPost | Archivedlink

टीडीपी से निकले मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी को वाय. एस. जगनमोहन रेड्डी से आश्वासन मिला कि उन्हें ओंगोल लोकसभा सीट दी जाएगी। मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी चिराला के विधायक अमनचि कृष्णमोहन के साथ बैठे थे, जिन्होंने हाल ही में टीडीपी छोड़ दी थी।

Popularindinews द्वारा प्रकाशन मे भी यही ख़बर हमें मिली |

PopularindinewsPost | ArchivedLink

पोस्ट में साझा फोटो में वाय. एस. जगनमोहन रेड्डी एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ नहीं बल्कि मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के साथ खड़े हैं |

उपरोक्त चित्र में मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के चेहरे की जगह एन. चंद्रबाबू नायडू का चेहरा फोटोशॉप करके बदल दिया गया है | एन. चंद्रबाबू नायडू वर्तमान में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं |

इन जांच से यह बात साफ़ पता चलती है कि उपरोक्त चित्र भ्रामक है |

निष्कर्ष : ग़लत

हमारे द्वारा तथ्यों की जांच से यह बात साफ़ होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया गया चित्र और दावा, दोनों ग़लत है | असली चित्र मे वाय.एस.जगनमोहन रेड्डी के बाजू में एन.चंद्रबाबू नायडू नहीं बल्कि मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी खड़े हैं और एन.चंद्रबाबू नायडू वर्तमान में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं |

Title:क्या चन्द्रबाबु नायडू युवजन श्रमिका रायथु कांग्रेस पार्टी (YSRCP) में शामिल हो गये ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

6 hours ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

6 hours ago

पहलगाम घूमने गया ये कपल सही सलामत है, आतंकी हमले में नहीं गई है जान…

पहलगाम में हुई आतंकी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो…

6 hours ago

चार साल पहले कोकेरनाग में हुए मुठभेड़ का वीडियो पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले से जोड़ कर वायरल…

यह वीडियो हाल में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के घर पर हुए एनकाउंटर…

6 hours ago

लॉकडाउन के दौरान का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हालिया हमले के दावे से वायरल …

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हाल में हुए हमले का नहीं है वायरल वीडियो,…

3 days ago