१८ मार्च २०१९ को फेसबुक पर ‘Piyush Tiwari’ नामक एक यूजर द्वारा ‘କଟକସଦର ବିଜେପି कटकसदर भाजपा’ का एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक फोटो दिया गया है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – लो भाई 25% वाले 70% वालो को यह कह रहे हैं अब चुप होके बस धर्म बदलाव के लिये सोचो या पलायान कर जैसे कश्मीरी पंडितों ने किया हिन्दू तो यही जनता है और बनता है रणछोड़ | अभी भी बात ना आएगी यह समझ मे जानता हुँ | जब पानी सर के ऊपर आएगी तब आएगी बात समझ मे हमारे हिन्दुओ को | इसके लिए दो शब्द |
इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम संगठन, कांग्रेस ने कहा है “हिंदू अपनी औकात में रहे ज़्यादा हिंदुगीरी दिखाई तो कुचल देंगे अब राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमारा राज है मोदी का नहीं हिंदू कुते की पैदाइश है भारत पर मुसलमान का राज चलेगा – मुस्लिम संगठन, कांग्रेस” | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले इस तस्वीर के दावे को यांडेक्स मे रिवर्स इमेज मे ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |
इस परिणाम मे हमें पहले चित्र पर क्लिक करते ही जो चित्र मिला, उसमे दाहिने तरफ कांग्रेस के चिन्ह के जगह ‘Bakorah’ शब्द लिखा मिला |
यह चित्र एक विडियो का हिस्सा लगने के वजह से हमने ‘Bakorah’ इस शब्द को youtube मे ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |
यह संशोधन हमें ‘Basirah Institute’ नामक एक youtube चैनल पर ले गया जहां हमें ४ साल पुराना विडियो दिखा जो उपरोक्त पोस्ट के चित्र से मिलती-जुलती है |
इस विडियो का शीर्षक है “क्या एक मुसलमान पुरुष एक गैर-मुसलमान स्त्री से शादी कर सकता है ?” जब हमने इस विडियो को Frame-By-Frame देखा तो ०४:५५ को हमें उपरोक्त चित्र से मिलती-जुलती तस्वीर मिली |
हमने दोनों तस्वीरों को विश्लेषण के लिए नीचे दिया है |
इससे हमें इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त चित्र इस विडियो से लिए गया है | फिर हमने इस विडियो में दिखाये गए व्यक्ति के बारे मे ढूंढा | youtube पर इस विडियो के नीचे हमें ‘Sh. Karim Abu Zaid’ नाम मिला | जब हमने इस नाम को हमने गूगल मे ढूंढा तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |
जब हम ‘https://karimabuzaid.com/about/’ नामक वेबसाइट पर गए तो हमें इस विडियो मे दिखाये गए व्यक्ति के बारे मे पता चला |
इमाम करीम अबूज़ैद कोलोराडो मुस्लिम कम्युनिटी सेंटर (डार अल-तौहीद) के इमाम हैं जो कि कोलोराडो के औरोरा में मुस्लिम महिलाओं, युवाओं और परिवारों की सेवा करते हैं | इनका कांग्रेस पार्टी के साथ कोई भी संबंध नहीं है |
फिर हमने जब उपरोक्त पोस्ट को साझा करने वाले व्यक्ति के फेसबुक के पेज पर छानबीन की तो पाया कि କଟକସଦର ବିଜେପି कटकसदर भाजपा द्वारा किए गए ज़्यादातर पोस्ट बीजेपी के समर्थन के हैं |
इस संशोधन से हमें पता चलता है कि, उपरोक्त पोस्ट में जो फोटो साझा किया गया है वह फोटोशोप के ज़रिए भ्रम पैदा करने के लिए बनायीं गयी है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “हिंदू अपनी औकात में रहे ज़्यादा हिंदुगीरी दिखाई तो कुचल देंगे अब राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमारा राज है मोदी का नहीं हिंदू कुते की पैदाइश है भारत पर मुसलमान का राज चलेगा – मुस्लिम संगठन, कांग्रेस |” सरासर गलत है | उपरोक्त फोटो को फोटोशोप के मदद से भ्रम पैदा करने के लिए बदला गया है | उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया गए व्यक्ति का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है और मुस्लिम संघठन, कांग्रेस द्वारा ऐसी कोई बात नहीं कही गयी |
Title:क्या मुस्लिम संगठन कांग्रेस ने कहा कि भारत पर मुसलमान का राज चलेगा ? जानिये सच |
Fact Check By: Nita RaoResult: False
पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक़्फ़ क़ानून के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शन के दौरान…
सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2020 का है, जिसे…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…
मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…
घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…
हाथ में खुलेआम बंदूक लेकर सड़क पर घूम रहे शख्स का वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल…