Political

क्या दुबई कस्टम्स विभाग ने साधना सिंह को ज़प्त किये गए १८ किलो सोना के लिए भेजा नोटिस ? जानिये सच |

१३ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Ashwini Soni’ नामक एक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक चित्र दिया गया है | चित्र के अनुसार दुबई के कस्टम्स विभाग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी तथा बीजेपी MLA साधना सिंह से १८ किलो सोना जब्त किया व उन्हें नोटिस भेजा है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – दुबई में बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज की बीवी श्रीमती साधना सिंह का 18 किलो सोना जप्त किया गया है, दुबई कस्टम ने ये नोटिस भेजा है | वाह शिवराज मामा जनता को 15 साल खूब मामा बनाके माल बटोरा | बीजेपी चोरों और तस्करों की पार्टी है |

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि साधना सिंह द्वारा गैरकानूनी सोना दुबई कस्टम्स मे जब्त होने पर उन्हें दुबई कस्टम्स द्वारा नोटिस मिली | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

ARCHIVED POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले दुबई कस्टम्स का आधिकारिक वेबसाइट ढूंढा और उपरोक्त पोस्ट मे साझा नोटिस के साथ दुबई कस्टम्स द्वारा जारी किये जाने वाले नोटिस की तुलना की | हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

उपरोक्त पोस्ट में साझा दुबई कस्टम्स के नोटिस के उपरी हिस्से में आप देख सकतें हैं कि ‘Dubai Customs’ लिखा हुआ है, जबकि असली अधिकारिक वेबसाइट से प्रतिनिधित्व के लिए लिये गये नोटिस में उपरी हिस्से पर ऐसा कुछ भी नहीं लिखा हुआ है | इसके अलावा, नोटिस के नीचले हिस्से मे सिर्फ़ हस्ताक्षर, नाम और उपाधि लिखी है मगर असली नोटिस मे हस्ताक्षर, नाम और उपाधि के अलावा कस्टम्स विभाग का पता और वेबसाइट का पता भी लिखा है | इसके अलावा अरबी वहां की राष्ट्रीय भाषा होने की वजह से दुबई के सारे नोटिस मे अंग्रेजी के साथ अरबी मे भाषांतर भी है, जो उपरोक्त पोस्ट मे नहीं दिखाई देता है | इस प्रकार की कोई भी नोटिस दुबई कस्टम्स विभाग द्वारा अगर जारी की जाती है तो वह उनके आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी जाती है | अगर साधना सिंह को ऐसी कोई नोटिस जारी की गयी थी तो वह इस वेबसाइट पर ज़रूर होती | जारी नोटिस देखने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें |

https://www.dubaicustoms.gov.ae/en/PoliciesAndNotices/Pages/NOTICES.aspx

इन बातों से हमारा संदेह और बढ़ा, जिसकी वजह से दुबई कस्टम्स द्वारा जारी किये गए नोटिस सेक्शनमें हमने उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाए नोटिस को ढूँढने की कोशिश की, मगर पूरे आधिकारिक वेबसाइट मे ऐसा कोई भी नोटिस नहीं मिला |

फिर हमने उपरोक्त दावे को गूगल मे ‘sadhana singh case dubai customs’ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

Business-standard’ द्वारा २० जनवरी २०१९ को दी गयी एक ख़बर मे साधना सिंह पर ७ लंबित अपराधिक मामले अभी भी दर्ज है | मगर इस ख़बर में कहीं भी दुबई कस्टम्स से जुडे कोई मामले के बारे मे ज़िक्र नहीं है | ANI और HindustanTimes द्वारा भी यह ख़बर हमें प्राप्त हुई जिसमे दुबई कस्टम्स से जुड़ी कोई ख़बर या मामले का ज़िक्र नहीं है | पूरी ख़बर पढने के लिए निचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें |

Business Standard Post | ArchivedLinkHindustantimes Post | ArchivedLinkANInews Post | ArchivedLink

इस संशोधन से हमें पता चलता है कि, उपरोक्त पोस्ट में जो दावा है वह भ्रम पैदा करने के लिए नकली दुबई कस्टम्स के पत्र के साथ साझा किया जा रहा है | साधना सिंह को दुबई कस्टम्स से उपरोक्त दावे अनुसार ऐसा कोई भी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “साधना सिंह द्वारा गैरकानूनी सोना दुबई कस्टम्स मे ज़प्त होने पर उन्हें दुबई कस्टम्स द्वारा मिली नोटिस” ग़लत है | उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया गया नोटिस का पत्र फ़र्ज़ी है और साधना सिंह को इस प्रकार का कोई भी नोटिस दुबई कस्टम्स से नहीं मिला है |

Title:क्या दुबई कस्टम्स विभाग ने साधना सिंह को ज़प्त किये गए १८ किलो सोना के लिए भेजा नोटिस ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

बाइक सवार व्यक्ति काएक राह चलते मुस्लिम शख्स की टोपी खींचनेवाला  वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…

11 hours ago

ये वीडियो आगरा में राणा सांगा जयंती के अवसर पर करणी सेना द्वारा आयोजित रैली का नहीं है, वीडियो पुराना है…

मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…

23 hours ago

अमेरिका के टेक्सास में एक घर में हिरणों के घुसते झुंड का पुराना वीडियो, कांचा गचीबावली मामले से जोड़ कर वायरल…

घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…

24 hours ago

जयपुर में जमीन विवाद के दौरान हुई पथराव की घटना हाल में हुई मुर्शिदाबाद हिंसा से जोड़ कर वायरल…

मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में जमीन विवाद के दौरान…

1 day ago