Political

द्रौपदी मुर्मू और मोहन भागवत की एडिट की हुई तस्वीर गलत दावे के साथ वायरल

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, जिसमें वे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ माँ सरस्वती के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हैं।

प्रशांत भूषण इस तस्वीर को शेयर कर लिखा कि द्रौपदी मुर्मू ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में मोहन भागवत से मुलाकात की। इसमें कोई संदेह नहीं कि मुर्मू सिर्फ एक रबर स्टैंप होंगी और स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाएंगी.

इस तस्वीर के जरिए द्रौपदी मुर्मू पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। 

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

हमने गूगल पर  द्रौपदी मुर्मू की मोहन भागवत के साथ मुलाकात की खबर ढुंढा। लेकिन वायरल खबर की पुष्टि करने वाली कोई आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट हमें नहीं मिली। 

इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज करने पर पता चला कि यह दो अलग-अलग तस्वीरों को जोड़कर बनाई गई है। 

पहली तस्वीर गुजरात के कर्णावती में 11 मार्च 2020 को आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की है। मोहन भागवत द्वारा सभा का उद्घाटन करते समय की यह तस्वीर है। 

ट्वीट की गई तस्वीर में मोहन हाथ जोड़कर फोटो के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। लेकिन असली तस्वीर में मोहन भागवत के साथ द्रौपदी मुर्मू नहीं, बल्कि आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसाबोले नजर आ रहे हैं।

दूसरी तस्वीर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मिली। यह तस्वीर 29 दिसंबर 2020 को पोस्ट की गई थी।

कैप्शन के अनुसार झारखंड सरकार के लिए एक वर्ष पूरा होने पर, सोरेन ने झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में मुलाकात की थी।

हमने वायरल तस्वीर और हमें मिली तस्वीर का विश्लेषण किया। जिससे साफ होता है कि वायरल तस्वीर को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किय़ा जा रहा है।

हमने आरएसएस ऑफिस में संपर्क किया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि मोहन भागवत और द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की खबर झूठी है।

निष्कर्ष-

तथ्यों की जांच के पश्चात हमने पाया कि द्रौपदी मुर्मू ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में मोहन भागवत से मुलाकात की खबर झूठी है। एडिट् तस्वीर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 

Title:द्रौपदी मुर्मू और मोहन भागवत की एडिट की हुई तस्वीर गलत दावे के साथ वायरल

Fact Check By: Saritadevi Samal

Result: Altered

Recent Posts

रात में अंधाधुंध हमले का यह वीडियो 2021 का है, इसका ऑपरेशन सिंदूर से कोई संबंध नहीं ..

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से जोड़ते हुए पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे…

1 hour ago

सफेद झंडा लहराते पाक सैनिकों के 2019 का वीडियो अब भारतीय सैनिकों के दावे से वायरल…

2019 का एक पुराना और असंबंधित वीडियो भ्रामक तरीके से ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर…

1 hour ago

रावलपिंडी पर हुए हमले के दावे से वायरल  हो रहा वीडियो पुराना है…

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली कार्रवाई…

1 hour ago

ईरान द्वारा इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का पुराना वीडियो भारत- पाक तनाव से जोड़ कर वायरल…

भारत- पाक तनाव से जोड़ कर पाकिस्तान के लाहौर के दावे से वायरल वीडियो, असल…

1 hour ago

फिलाडेल्फिया में विमान दुर्घटना का पुराना वीडियो ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर वायरल…

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली कार्रवाई…

2 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर से पहले का है ये वीडियो,  कराची में हाल ही में हुए विस्फोट का बताकर वायरल…

पहलगाम आतंकी हमले के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई के बीच,…

2 hours ago