क्या दो बार अमेरिका का राष्ट्रपति रहकर भी बराक ओबामा नया घर नहीं खरीद सकें ? जानिये सच |

२५ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘अंबेडकर क्रांति’ नामक एक पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट मे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तस्वीर के साथ एक दावा किया गया है | लिखा है – “दो बार अमेरिका का राष्ट्रपति रहकर भी ओबामा अपने बच्चों के लिए नया घर नहीं खरीद सका जबकि भारत में कोई दो बार किसी गांव का सरपंच भी रहा जाता है तो तीन मंजिला कोठी पर पूर्व संरपंच लिखा होना आम बात होती है” | इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि ‘दो बार अमेरिका का राष्ट्रपति रहकर भी बराक ओबामा नया घर नहीं खरीद सकें |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले गूगल पर ‘properties owned by barack obama’ की वर्ड्स से ढूंढा | हमें मिले परिणाम को आप नीचे देख सकतें है |

इस संशोधन में CNBC द्वारा २ जून २०१७ को और MansionGlobal द्वारा ३१ मई २०१७ को प्रसारित ख़बर में लिखा है कि ३१ मई २०१७ को बराक ओबामा और उनकी धर्मपत्नी मिशेल ओबामा ने वाशिंगटन डी. सी. के कालोरामा में अपना घर खरीदा था | पूरी ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

CNBCPost | ArchivedLink

CNBC द्वारा इस ख़बर में  The New York Times report का संदर्भ भी दिया गया है |

NYTimesPost | ArchivedLink

MansionGlobalPost | ArchivedLink

जांच का परिणाम : इस संशोधन से हम इस निष्कर्ष पर आते हैं कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘दो बार अमेरिका का राष्ट्रपति रहकर भी बराक ओबामा नया घर नहीं खरीद सकें |’ ग़लत है | बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने ३१ मई २०१७ को घर ख़रीदा है |

Title:क्या दो बार अमेरिका का राष्ट्रपति रहकर भी बराक ओबामा नया घर नहीं खरीद सकें ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita rao

Result: False

Recent Posts

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

6 hours ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

6 hours ago

पहलगाम घूमने गया ये कपल सही सलामत है, आतंकी हमले में नहीं गई है जान…

पहलगाम में हुई आतंकी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो…

6 hours ago

चार साल पहले कोकेरनाग में हुए मुठभेड़ का वीडियो पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले से जोड़ कर वायरल…

यह वीडियो हाल में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के घर पर हुए एनकाउंटर…

6 hours ago

लॉकडाउन के दौरान का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हालिया हमले के दावे से वायरल …

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हाल में हुए हमले का नहीं है वायरल वीडियो,…

3 days ago