False

इस वीडियो का महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार के सत्ता में आने से कोई सम्बंध नहीं है |

१ दिसम्बर २०१९ को फेसबुक पर ‘Jagjivan Jot Singh Anand द्वारा की गई एक पोस्ट में एक वीडियो साझा किया गया है | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “शिवसेना का सेक्युलरिज़्म शुरू | शपथ लेते ही महाराष्ट्र में सेक्युलरिज्म की बहार आ गई | मुम्बरा में जुम्मे की नमाज़ के बाद कौसा मस्जिद के बाहर बुला बुला कर तस्बीह बाँटते हुए पुलिस वाले | जय महाराष्ट्र |” इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि – ‘शिवसेना के सत्ता में आते ही मुंबई पुलिस द्वारा मस्जिद के बाहर ताबीज़ वितरित की गई |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले इस घटना के बारे में जानकारी के लिए सबसे पहले मुम्बरा के DCP S. S. Burse से संपर्क किया | 

इस वीडियो को देखने पर उन्होंने हमें बताया कि, यह वीडियो सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए किये गए सामुदायिक सेवा का है | इस वीडियो का किसी भी प्रकार का राजनितिक संबंध नहीं है |  

अधिक विस्तृत जानकारी के लिए हमें मुम्बरा के Sr.PI Madhukar Kad से संपर्क करने के लिए कहा गया |

Sr.PI Madhukar Kad से संपर्क करने पर उन्होंने हमें बताया कि, “यह वीडियो कौमी एकता सप्ताह के कार्यक्रम का है | २०१७ से यह हर साल मनाया जाता है, जहां पुलिस द्वारा जगह जगह पर सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए सामुदायिक सेवा की जाती है | यह वीडियो २९ नवम्बर २०१९ का कौसा मस्जिद के बाहर का है, जहाँ वीडियो में दिखने वाले पुलिस अधिकारी कौमी एकता व सांप्रदायिक सौहार्द्र के अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ताबीज़ वितरित कर रहे थे | इससे पहले २२ नवम्बर को भी हमारे द्वारा उसी मस्जिद के बाहर गुलाब भी बांटा गया था | इस घटना का महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार व उनके शपथ ग्रहण से कोई लेना देना नहीं हैं |”

इसके बाद जब हमने गूगल पर ‘qaumi ekta week’ कीवर्ड्स को ढूंढा, तो हमें PIB द्वारा १७ नवम्बर २०१७ को प्रकाशित गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना प्राप्त हुई | इस सूचना के अनुसार १९ नवम्बर २०१७ से २५ नवम्बर २०१७ तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जायेगा, जिसमे सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए सामुदायिक सेवायें की जायेंगी | पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

PIBPressRelease 

इसके अलावा हमें २०१९ के कौमी एकता सप्ताह कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई जिसमे पूरे सप्ताह के कार्यक्रम की जानकारी दी गयी है |

IndiacelebratingPost | ArchivedLink

इस अफवाह पर सबसे पहले ‘TheQuint’ द्वारा 1 दिसम्बर २०१९ को फैक्ट-चेक किया गया था |

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो का कोई राजनैतिक संबंध नहीं है | यह वीडियो पुलिस द्वारा किये गए सामुदायिक सेवा का है और इसे गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “शिवसेना के सत्ता में आते ही मुंबई पुलिस द्वारा मस्जिद के बाहर ताबीज़ वितरित की गई |” ग़लत है |

Title:इस वीडियो का महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार के सत्ता में आने से कोई सम्बंध नहीं है |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

असदुद्दीन ओवैसी की 2021 में यूपी पुलिस पर की गई टिप्पणी हाल के सांप्रदायिक और नफरती भाषण के दावे से वायरल…

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक पुराने भाषण में, यूपी पुलिस के खिलाफ की गई…

16 hours ago

अलीगढ़ में दामाद संग भागी महिला की बेटी का यह इंटरव्यू नहीं,  स्क्रिप्टेड वीडियो गलत दावे से वायरल…

यूपी के अलीगढ़ में सास का अपने ही  होने वाले दामाद के साथ भाग जाने …

17 hours ago

शव के ऊपर बैठे बच्चे का ये वीडियो 2020 का है, इसका पहलगाम अटैक से कोई संबंध नहीं…

सोशल मीडिया पर खून से लथपथ शव पर बैठे बच्चे का विचलित कर देने वाला…

17 hours ago

क्या नाव में बैठकर मुसलमान बांग्लादेश से भारत आ रहे हैं? दावा फर्जी…

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में बांग्लादेशी अपराधियों के …

18 hours ago

2019 में पैसों के लेन-देन के मामले में हुए तिहरे हत्याकांड को मुर्शिदाबाद हिंसा से जोड़कर वायरल..

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक़्फ़ क़ानून के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शन के दौरान…

2 days ago

लखनऊ में हुए एक पुराने लाठीचार्ज का वीडियो, सपा समर्थकों से जोड़ कर हाल की घटना के रूप में वायरल…

सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2020 का है, जिसे…

3 days ago