Political

भा.ज.पा विधायक राजा सिंह को मुस्जिद पुनर्निर्माण के विरोध करने व इस दौरान हिंसक व्यवहार के चलते गिरफ्तार किया गया था |

इन दिनों सोशल मंचो पर साम्प्रदायिकता को लेकर काफी भ्रामक दावे किये जा रहे हैं, हैदराबाद से एक ऐसा ही दावा जहाँ एक वीडियो के माध्यम से ये दावा किया जा रहा है कि, हैदराबाद में अम्बरपेठ के भाजपा विधायक राजा सिंह ने सड़क पर नमाज पढने का विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया | घटना 14 जनवरी 2020 की बतायी गयी है | आइये देखते हैं क्या है इस गिरफ्तारी का कारण |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

फेसबुक पर यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है |

अनुसंधान से पता चलता है कि…

गूगल पर ‘MLA Raja singh arrested in amberpet Telangana’ की-वर्ड्स को ढूँढने पर 5 मई 2019 की कई ख़बरें मिली | सियासत, एनडीटीवीकारावान डेली में प्रसारित ख़बरों के अनुसार यह घटना 5 मई 2019 को हैदराबाद के अंबरपेठ की है | प्रशासन द्वारा एक मस्जिद अतिक्रमण के कारण गिरा दी गयी थी | लेकिन ज़मीन मस्जिद-ए-एक खाना की होने के कारण, वक्फ बोर्ड और तेलंगाना सरकार के प्रतिनिधियों ने इसके पुनर्निर्माण की घोषणा की थी |

जब यह कार्य शुरू हुआ तो इसके विरोध में कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया और दो दलों में हिंसा छिड़ गई, जब पुलिस मौकाये-वारदात पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण करने लगी ठीक उसी वक़्त राजा सिंह वहा पहुंचे और आक्रामक तेवर दिखाने लगे उनके इस हिंसक व्यवहार के कारण पुलिस ने उनके दल के साथ उन्हें भी गिरफ़्तार कर लिया गया |

सियासत आर्काइव | एनडीटीवी आर्काइव | कारावान डेली आर्काइव

इसके अलावा राजा सिंह ने यही वीडियो को 5 मई 2019 को ट्वीट करते हुए बताया कि, मस्जिद के निर्माण के विरोध पर उन्हें गिरफ़्तार किया गया |

आर्काइव

हमने इस घटना की पुष्टि के लिए हैदराबाद कमिश्नर अनजानी कुमार से संपर्क किया, उन्होंने हमें बताया कि, अतिक्रमण के कारण अंबरपेठ में जिस मस्जिद को गिराया गया था, वहाँ मस्जिद के पुनर्निर्माण के दौरान दो दलों में मुठभेड़ शुरू हो गयी थी | इसमे कुछ लोग और एक पुलिस अफसर भी आहत हुये थे | इस दौरान हिंसा को रोकने के लिए वहाँ मौजूद सबको गिरफ़्तार किया गया था, जिसमे राजा सिंह भी थे | मगर बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया | मगर ये पूरा विवाद मस्जिद बनाने पर विरोध के लिए था, सड़क पर नमाज़ पढने के लिए नहीं |

जांच का परिणाम :  

इन परिणामों से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो मस्जिद के निर्माण पर होने वाले विरोध के वक़्त का है | यह घटना 5 मई 2019 को अंबरपेठ में घटी थी | दो दलों में हिंसक मुठभेड़ होने के कारण राजा सिंह को गिरफ़्तार किया गया था | 

Title:भा.ज.पा विधायक राजा सिंह को मुस्जिद पुनर्निर्माण के विरोध करने व इस दौरान हिंसक व्यवहार के चलते गिरफ्तार किया गया था |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

रात में अंधाधुंध हमले का यह वीडियो 2021 का है, इसका ऑपरेशन सिंदूर से कोई संबंध नहीं ..

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से जोड़ते हुए पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे…

22 hours ago

सफेद झंडा लहराते पाक सैनिकों के 2019 का वीडियो अब भारतीय सैनिकों के दावे से वायरल…

2019 का एक पुराना और असंबंधित वीडियो भ्रामक तरीके से ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर…

22 hours ago

रावलपिंडी पर हुए हमले के दावे से वायरल  हो रहा वीडियो पुराना है…

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली कार्रवाई…

22 hours ago

ईरान द्वारा इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का पुराना वीडियो भारत- पाक तनाव से जोड़ कर वायरल…

भारत- पाक तनाव से जोड़ कर पाकिस्तान के लाहौर के दावे से वायरल वीडियो, असल…

22 hours ago

फिलाडेल्फिया में विमान दुर्घटना का पुराना वीडियो ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर वायरल…

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली कार्रवाई…

22 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर से पहले का है ये वीडियो,  कराची में हाल ही में हुए विस्फोट का बताकर वायरल…

पहलगाम आतंकी हमले के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई के बीच,…

22 hours ago