महाराष्ट्र में कांग्रेस द्वारा इशरत जहान के नाम से एम्बुलेंस सेवा शुरू नहीं की गई है।जानिये सच

False International Social

सोशल मीडिया पर एक एम्बुलेंस की तस्वीर के साथ दावा यह किया जा रहा है कि, “महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार ने इशरत जहान के नाम से एम्बुलेंस शुरू किया |” फैक्ट क्रेसेंडो ने इस तथ्य की जांच की और किये गए दावे को गलत पाया | आइये देखते हैं इसकी सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने गूगल पर ‘Shahid Ishrat Jahan ambulance’ कीवर्ड्स को ढूंढा, जिसमे हमें 2016 की कई ख़बरें मिली | इन ख़बरों के अनुसार गुजरात उच्च न्यायलय द्वारा इशरत को बेगुनाह घोषित करने के बाद, मुंबई के मुम्बरा इलाके के निवासियों ने My Mumbra Foundation के साथ चंदा जमा कर 2011 में इस एम्बुलेंस की सेवा शुरू की थी | सीपीएम नेता ब्रिंदा करात के हाथों से इसका उद्घाटन किया गया था |

मुम्बरा के पूर्व नगरसेवक रऊफ लाला अफजल के अनुसार यह सेवा जनवरी 2016 से बंद कर दी गयी है, सेवा बंद करने का मुख्य कारण यह बताया गया कि, इस सेवा की देखरेख लोगों से संभाली नहीं जा रही थी | 

इन ख़बरों को यहाँ पढ़े : इन्डियनएक्सप्रेस | देशगुजरात | इकनोमिकटाइम्स

इसके बाद हमने एम्बुलेंस में लिखे नंबर पर संपर्क किया तो हमारी बात यासीन नामक एक व्यक्ति से हुई | उन्होंने हमें बताया कि, यह नंबर लगभग ढाई साल से वें इस्तेमाल कर रहे हैं | यह नंबर पहले एम्बुलेंस का हुआ करता था, इस बारे में उन्हें तब पता चला जब उन्हें एम्बुलेंस की जानकारी के लिए कई फ़ोन आने लगे | यासीन मुम्बरा के ही निवासी है |

इस से यह बात स्पष्ट होती है कि, कांग्रेस ने इशरत जहान के नाम से एम्बुलेंस सेवा शुरू नहीं की | असल में यह एम्बुलेंस सेवा मुंबई के My Mumbra Foundation ने शुरू की थी जो 2011 से 2016 तक कार्यरत थी |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार ने इशरत जहान के नाम से एम्बुलेंस शुरू की है |” ग़लत है |

Avatar

Title:महाराष्ट्र में कांग्रेस द्वारा इशरत जहान के नाम से एम्बुलेंस सेवा शुरू नहीं की गई है।जानिये सच

Fact Check By: Natasha Vivian 

Result: False