३० मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Arshad Ansari’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में सऊदी अरेबिया के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का एक फोटो दिया गया है | फोटो के ऊपर लिखा है –
Saudi Arabia’s Crown Prince Mohammed bin Salman
अगर इंडिया के मुसलमानों को जबरदस्ती जय श्रीराम के नारे लगवाएंगे तो मैं कसम खाता हूँ जितने भी हिन्दू सऊदी अरब में है मैं सबको इस्लाम कुबूल करवा दूंगा और वीजा भी रद्द करवा दूंगा ।
इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरेबिया के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने यह वादग्रस्त वक्तव्य किया है कि, वह सऊदी अरब में बसे सभी हिन्दू समुदाय के लोगों को इस्लाम कुबूल करवाएंगे और उनका वीजा भी रद्द करवा देंगे अगर भारत के मुसलमानों से जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाये गए | इस तरह का वक्तव्य मोहम्मद बिन सलमान द्वारा किये जाने की कोई खबर हाल में पढने में नहीं आई है | अगर इस तरह की कोई बात क्राउन प्रिंस ने की होती, तो उसकी हैडलाइन तो जरुर बन गई होती | तो आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले पोस्ट के दावे को कीवर्ड्स बनाकर गूगल सर्च किया तो हमे कोई खास परिणाम नहीं मिले | हमने पब्लिक डोमेन में क्राउन प्रिंस सलमान और जय श्रीराम के नारे सम्बन्धी कोई परिणाम नहीं मिला | लेकिन ‘saudi crown prince reaction on jai shriram’ इन की वर्ड्स के साथ यू-ट्यूब पर ढूंढने पर हमें वायरल पड़ताल का एक विडियो जरुर मिला जिसमे कहा गया है कि, अबुधाबी के सुलतान ने नहीं बल्कि शाही परिवार के एक सदस्य ने मोरारी बापू के प्रवचन कार्यक्रम में ‘जय श्रीराम’ कहा था | यह विडियो आप नीचे देख सकते है |
इसी सर्च से हमें यह पता चलता है कि, सऊदी अरेबिया के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान फरवरी २०१९ में भारत दौरे पर आये थे | PMO India के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर इस यात्रा का एक विडियो २० फरवरी २०१९ को अपलोड किया गया है | आप यह विडियो नीचे देख सकते है |
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा स्वागत किया गया था | President Of India के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर इस स्वागत का विडियो २० फरवरी २०१९ को अपलोड किया गया है | यह विडियो आप नीचे देख सकते है |
इसके बाद हमने गूगल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सऊदी अरेबिया के दौरे की जांच की | हमें पता चला कि, अप्रैल २०१६ में प्रधानमंत्री मोदी सऊदी के दौरे पर गए थे | इस दौरान मोदी के शाही स्वागत का एक विडियो PMO India के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर अप्रैल २०१६ को अपलोड किया गया था | यह विडियो आप नीचे देख सकते है |
इसके अलावा हमें एक खबर यह भी मिली कि, इसी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी को सऊदी अरेबिया के सबसे बड़े King Abdulaziz Sash इस पुरस्कार से नवाजा गया था | Zee News द्वारा इस खबर का एक विडियो ४ अप्रैल २०१६ को अपलोड किया गया था | यह विडियो भी आप नीचे देख सकते है |
इसके बाद हमने भारतीय दूतावास की वेबसाइट पर जाकर ढूंढा, तो हमें भारत तथा सऊदी अरेबिया के बीच के संबंधो के बारे में एक प्रकाशन मिला | इस प्रकाशन में दोनों देशों के बीच के सौहार्द्रपूर्ण सम्बन्ध तथा व्यापारिक संबंधो के बारे में खुलासा किया गया है |
इस संशोधन से हमें यह बात साफ़ पता चलती है कि, सऊदी अरेबिया के साथ हमारे ताल्लुकात बहुत ही अच्छे है | किसी धार्मिक मुद्दे पर या भारत के मुस्लिमों सम्बन्धी हमें कोई ऐसा वक्तव्य सऊदी की ओर से किया गया नहीं मिलता है, जिससे की दोनों देशों के संबंधो के बीच खटास आये | ऐसे में बिना किसी सुबूत के यह दावा करना कि, मोहम्मद बिन सलमान ने भारत के मुस्लिमों से जबरन ‘जय श्रीराम’ कहलवाने पर सऊदी में रह रहे भारतीयों को इस्लाम कुबूल करवाने की धमकी दी है, बिलकुल ही असहनीय है | इस तरह की गलत सुचना दोनों देशों के लोगों के बीच भ्रम पैदा कर सकती है | साथ ही सऊदी में रह रहे भारतीयों के मन में भी संदेह पैदा कर सकती है | अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में इस तरह के गलत पोस्ट साझा करने वालों को इस बात पर गौर करना चाहिए |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में फोटो के साथ किया गया दावा कि, सऊदी अरेबिया के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि, “अगर इंडिया के मुसलमानों को जबरदस्ती जय श्रीराम के नारे लगवाएंगे तो मैं कसम खाता हूँ जितने भी हिन्दू सऊदी अरब में है मैं सबको इस्लाम कुबूल करवा दूंगा और वीजा भी रद्द करवा दूंगा ।” सरासर गलत है | क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस तरह का वक्तव्य कभी नहीं किया |
Title:क्या सऊदी अरेबिया के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाने सम्बन्धी यह वक्तव्य किया ?
Fact Check By: Rajesh PillewarResult: False
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…
मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…
घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…
हाथ में खुलेआम बंदूक लेकर सड़क पर घूम रहे शख्स का वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल…
मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में जमीन विवाद के दौरान…
एक सभा को संबोधित करने के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को थप्पड़ मारे जाने के दावे…