Political

क्या कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति १८ करोड़ रुपये है ?

१३ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Jeetendra Agarwal नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में एक टेक्स्ट तस्वीर साझा की गई है जिसमे यह दावा किया गया है कि, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की कुल सम्पत्ति 4 लाख 50 हजार है और बेरोज़गार कन्हैया कुमार के पास सिर्फ 18 करोड़ हैं ? |

तो आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |   

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर तथा कन्हैया कुमार दोनों की संपत्ति की जांच की | चूँकि, दोनों २०१९ के लोकसभा चुनाव लड़ रहे है, दोनों ने अपनी संपती का ब्यौरा चुनाव आयोग को हलफनामे के जरिये दिया है | साध्वी प्रज्ञा मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार है जबकि कन्हैया कुमार बिहार के बेगुसराय लोकसभा क्षेत्र से सीपीआई के उम्मीदवार है | हमने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर दोनों के हलफनामे निकाले | आइये बारी बारी से देखते है दोनों की संपत्ति का ब्यौरा |

1.साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
साध्वी प्रज्ञा ने तीन पन्नो में आयोग को अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है, जो आप नीचे की स्क्रीनशॉट पर देख सकते है |

ARCHIVE AFFIDAVITE

इस हलफनामे में दिए ब्योरे से हमें पता चलता है कि, साध्वी प्रज्ञा की कुल संपत्ति, ४ लाख ४४ हजार दो सौ चौबीस रुपये है |

2. कन्हैया कुमार
कन्हैया कुमार ने एक पन्ने पर २०१७-१८ तथा २०१८-१९ इन दो वर्षों का आयकर रिटर्न का विवरण आयोग को दिया है, जो आप नीचे की स्क्रीनशॉट पर देख सकते है |

ARCHIVE AFFIDAVITE

२०१७-१८ में उनकी संपत्ति थी २ लाख २८ हजार दो सौ नब्बे रूपये थी, जबकि २०१८-१९ में उनकी संपत्ति थी ६ लाख तीस हजार तीन सौ साठ रूपये | कुल मिलाकर उनकी संपत्ति हुई ८ लाख अट्ठावन हजार छह सौ पचास रुपये |

इस संशोधन से यह पता चलता है कि, कन्हैया कुमार की संपत्ति १८ करोड़ रुपये नहीं है, जैसा की दावा किया गया है | बल्कि वह ८ लाख अट्ठावन हजार छह सौ पचास रुपये है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा फोटो के साथ किया गया दावा कि, “कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति १८ करोड़ रुपये है ।” बिलकुल गलत है | कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति ८.५८ लाख रुपये है |

Title:क्या कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति १८ करोड़ रुपये है ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

लखनऊ में हुए एक पुराने लाठीचार्ज का वीडियो, सपा समर्थकों से जोड़ कर हाल की घटना के रूप में वायरल…

सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2020 का है, जिसे…

2 hours ago

बाइक सवार व्यक्ति काएक राह चलते मुस्लिम शख्स की टोपी खींचनेवाला  वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…

1 day ago

ये वीडियो आगरा में राणा सांगा जयंती के अवसर पर करणी सेना द्वारा आयोजित रैली का नहीं है, वीडियो पुराना है…

मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…

2 days ago

अमेरिका के टेक्सास में एक घर में हिरणों के घुसते झुंड का पुराना वीडियो, कांचा गचीबावली मामले से जोड़ कर वायरल…

घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…

2 days ago

जयपुर में जमीन विवाद के दौरान हुई पथराव की घटना हाल में हुई मुर्शिदाबाद हिंसा से जोड़ कर वायरल…

मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में जमीन विवाद के दौरान…

2 days ago