CGI की मदद से बनाये गए वीडियो को भविष्य में आर्मी द्वारा बनाए गए रोबोट का बताकर फैलाया जा रहा है |

False International Social

२९ अक्टूबर २०१९ को फेसबुक पर ‘Faster Knowledge Hub द्वारा किये गये एक पोस्ट में एक वीडियो साझा किया गया है | इस वीडियो में कुछ लोग एक रोबोट की लड़ने की क्षमता का निरीक्षण करते हुए दिख रहे हैं | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, वीडियो में देखिए कि भविष्य में किस तरह आगे के युद्ध मानव विहिन होकर लड़े जाएंगे…..#army #robot |” इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि – ‘उपरोक्त वीडियो में दिखाया गया रोबोट सैनिको द्वारा युद्ध में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले InVidTool की मदद से स्क्रीनशॉट लेकर यांडेक्स इमेज सर्च पर ढूंढा, तो हमें Vidashki नामक एक वेबसाइट पर हमें यह वीडियो साझा मिला | इस वीडियो के YouTube लिंक पर हमें यह वीडियो Corridor नामक एक यूजर द्वारा २६ अक्टूबर २०१९ को अपलोड किया हुआ मिला | 

इस वीडियो के नीचे कमेंट्स में एक दर्शक द्वारा लिखा था कि, “the CGI was almost convincing” (हिंदी अनुवाद : यह CGI लगभग विश्वसनीय था |) इसके बाद जब हमने गूगल पर इस बारे में ‘Corridor, US+CGI company’ कीवर्ड्स से ढूंढा, तो हमने पाया की Corridor Digital एक अमरीकी डिजिटल कंपनी है जो CGI की मदद से इस प्रकार के वीडियो बनती है | इसके साथ ही विवरण में इस प्रकार के वीडियो के बारे में भी बताया गया है कि यह वीडियो (BOSSTOWN DYNAMICS) BOSTON DYNAMICS नामक एक रोबोट बनाने वाली कंपनी को व्यंग करते हुए बनाया गया था |

इसके बाद जब हमने YouTube पर ‘Making of New Robot Makes Soldiers Obsolete’ कीवर्ड्स से ढूंढा, तो हमें ‘We Used CGI to Fake Military Robots’ नामक एक वीडियो २७ अक्टूबर २०१७ को Corridor Crew द्वारा अपलोड किया गया मिला | इस वीडियो में दर्शाया गया है कि किस प्रकार ‘Motion Capture Suit’ और ‘CGI’ की मदद से एक व्यक्ति को रोबोट की तरह दर्शाया गया है | 

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो का आर्मी के साथ कोई संबंध नहीं है | यह वीडियो सिर्फ़ हास्य के विचार से बनाया गया था | इसमें मूल रूप से CGI की कलाकारी का प्रदर्शन किया गया है | इस वीडियो को गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “उपरोक्त वीडियो में दिखाया गया रोबोट सैनिको द्वारा युद्ध में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है |” ग़लत है |

Avatar

Title:CGI की मदद से बनाये गए वीडियो को भविष्य में आर्मी द्वारा बनाए गए रोबोट का बताकर फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Natasha Vivian 

Result: False