Political

क्या अखिलेश यादव अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने नहीं गए थे? जानिए सच…

यह खबर गलत है। अखिलेश यादव अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने गए थे।

आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव (UP elections) की वजह से सोशल मंचों पर अलग- अलग राजनीतिक दलों के राजनेताओं के बारे में गलत दावे किये जा रहे है। फैक्ट क्रेसेंडो ने ऐसे कई दावों की जाँच कर उनकी प्रमाणिता अपने पाठकों तक पहुंचाई है। 

इन दिनों एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेज़ी से साझा की जा रही है। उसमें आप उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद अखिलेश यादव उन्हें श्रद्धांजली देने नहीं गए थे।

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, “अखिलेश यादव की शादी में अटल जी स्वयं गए थे। लेकिन अखिलेश यादव श्रद्धांजलि तक देने नही गए क्या यही इनका ब्राह्मण सम्मान है।“

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च से की। परिणाम में हमें झी न्यूज़ द्वारा 17 अगस्त 2018 में प्रकाशित किया गया एक लेख मिला। उस लेख में मुख्य रूप से यह बताया गया है कि अखिलेश यादव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनको श्रद्धांजली देने गए थे।

आर्काइव लिंक

इसके बाद और जाँच करने पर हमें अखिलेश यादव द्वारा 17 अगस्त 2018 को किया गया ट्वीट मिला। उन्होंने उस ट्वीट में एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें हम उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजली देते हुए देख सकते है। इस ट्वीट में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में लिखते हुए उन्हें नमन किया है। 

आर्काइव लिंक

आपको बता दें कि उन्होंने इस बारे में उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया था। 

आर्काइव लिंक

इससे हम यह कह सकते है कि अखिलेश यादव अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजली देने गए थे।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल दावा गलत है। अखिलेश यादव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजली देने गए थे।

Title:क्या अखिलेश यादव अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने नहीं गए थे? जानिए सच…

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False

Recent Posts

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

15 hours ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

15 hours ago

पहलगाम घूमने गया ये कपल सही सलामत है, आतंकी हमले में नहीं गई है जान…

पहलगाम में हुई आतंकी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो…

16 hours ago

चार साल पहले कोकेरनाग में हुए मुठभेड़ का वीडियो पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले से जोड़ कर वायरल…

यह वीडियो हाल में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के घर पर हुए एनकाउंटर…

16 hours ago