Political

क्या अमरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा प्राइवेट जॉब कर रहे है ?

२६ अप्रैल २०१९ को फेसबुक के ‘Ravi Bhakti’ नामक पेज पर एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में अमरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की लैपटॉप पर काम करते हुए एक तस्वीर साझा की गई है | तस्वीर ऊपर लिखा है- दो बार अमरिका के राष्ट्रपति रह चुके बराक ओबामा अब प्राइवेट नौकरी कर रहे है | तस्वीर के नीचे लिखा है- भारत में सरपंच की भी पांच पीढ़ी बैठकर खाती है | 

क्या सच में बराक ओबामा इस समय प्राइवेट नौकरी कर रहे है? आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |   

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले पोस्ट में साझा फोटो को रिवर्स इमेज सर्च किया | परिणाम से हमें पता चला कि, यह तस्वीर २०१२ की है, जब बराक ओबामा अमरिका के राष्ट्रपति पद पर आसीन थे | हमें ब्रिटेन के ‘The Times’ अख़बार की वेबसाइट पर प्रसारित एक खबर मिली, जिसमे इस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है | खबर में लिखा है कि, राष्ट्रपति ओबामा ने अपने प्रचार के व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर Reddit के माध्यम से छात्रों के साथ ‘ask me everything’ की टैग लाइन के साथ चैटिंग की |

ARCHIVE TIMES

ओबामा के इस सवाल-जवाब कार्यक्रम का पूरा ब्यौरा आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है |

ARCHIVE LINK

इस कार्यक्रम से पहले ओबामा ने एक ट्वीट भी किया था, जो आप नीचे देख सकते है |

ARCHIVE TWEET  

इसके अलावा हमें ‘फोर्ब्स’ की वेबसाइट पर भी यही फोटो कैप्शन के साथ मिली, जिसमे लिखा गया है कि, राष्ट्रपति बराक ओबामा ने Reddit के माध्यम से ‘Ask Me Everything’ कार्यक्रम में छात्रों के साथ बातचीत की |

ARCHIVE FORBES

इस संशोधन से हमें पता चलता है कि, बराक ओबामा का साझा किया गया यह फोटो उनके द्वारा ज्वाइन किये गए किसी प्राइवेट जॉब की नहीं है |

इसके बाद हमने गूगल पर यह सर्च किया कि राष्ट्रपति पद से निवृत्त होने के बाद उनके क्या प्लान थे और फ़िलहाल वह क्या कर रहे है | परिणाम से हमें ‘इंडिपेंडेंट’ द्वारा प्रसारित एक खबर मिली | २४ अप्रैल २०१७ को प्रसारित इस खबर में कहा गया है कि, ओबामा ने निवृत्त होने के पश्चात् उनके भविष्यकालीन योजनाओं के बारे में खुलासा किया है | ओबामा ने कहा कि, वह भावी पीढ़ी को राजनीती में आने के लिए प्रोत्साहित करेंगे एवं उस दिशा में काम करेंगे |  

ARCHIVE NEWS

इसके अलावा हमें ‘The Week’ द्वारा १६ जुलाई २०१८ को प्रसारित एक खबर मिली | इस खबर में कहा गया है कि, २०१७ में वाइट हाउस छोड़ने के बाद से ओबामा दम्पति सार्वजनिक जीवन से कुछ हद तक दूरियां बनाये हुए है | वह कभी-कभी सार्वजनिक तौर पर दिखाई देते है और ट्वीट भी करते है | लेकिन अब वह दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में इस हफ्ते नेल्सन मंडेला की स्मृति में रखे जाने वाले परिसंवाद में हिस्सा लेंगे, जिससे वह फिर से चर्चा में आने की सम्भावना है |

ARCHIVE WEEK

हमें ‘The Sun’ द्वारा २१ मई २०१८ को प्रसारित एक खबर मिली, जिसमे कहा गया है कि, ओबामा दम्पति ने ‘Netflix’ के साथ फिल्म व सिरिएल बनाने के लिए एक करार किया है | ‘The Sun’ द्वारा २४ अक्तूबर २०१८ को और एक खबर प्रसारित की, जिसमे ओबामा दम्पति के रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया गया है | आप इस खबर को इस लिंक पर क्लीक कर पढ़ सकते है |

ARCHIVE SUN | ARCHIVE NEWS

‘Netflix’ ने २१ मई २०१८ को ट्वीट कर ओबामा दम्पति के साथ हुए करार की जानकारी दी थी, जो आप नीचे देख सकते है |

ARCHIVE TWEET

सर्च से हमें यह भी पता चला कि, ‘Spotify नामक म्यूजिक कंपनी की ओर से ओबामा को ‘president of playlists’ का जॉब ऑफर किया गया था | ‘BBC’ द्वारा १० जनवरी २०१७ को यह खबर दी गई थी | लेकिन यह सब मजाक में था | ओबामा में मजाक में यह कह दिया था, की वह Spotify से जॉब ऑफर का इंतजार कर रहे है | Spotify के सीईओ ने भी तुरंत जवाब देते हुए उन्हें जॉब ऑफर कर दिया | लेकिन वह भी मजाक में ही था |

ARCHIVE BBC

इसी मजाक की वजह से शायद यह अफवाह फ़ैल गई कि, बराक ओबामा कोई प्राइवेट जॉब कर रहे है | हमने ओबामा के ट्वीटर और फेसबुक एकाउंट्स की अच्छी तरह से जांच की | उन्होंने समय समय पर ट्वीट किये है तथा पोस्ट भी साझा किये है | इससे यह साफ़ जाहिर होता है कि, वह सार्वजनिक जीवन में सक्रीय है | वह अपने ओबामा फाउंडेशन के लिए भी वक्त निकाल रहे है | लेकिन वह कोई भी प्राइवेट जॉब नहीं कर रहे है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा फोटो के साथ किया गया दावा कि, “दो बार अमरिका के राष्ट्रपति रह चुके बराक ओबामा अब प्राइवेट नौकरी कर रहे है।” बिलकुल गलत है | ओबामा अपने तय प्लानिंग के अनुसार सार्वजनिक जीवन में व्यस्त है | ओबामा कोई भी प्राइवेट जॉब नहीं कर रहे है |

Title:क्या अमरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा प्राइवेट जॉब कर रहे है ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

लॉकडाउन के दौरान का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हालिया हमले के दावे से वायरल …

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हाल में हुए हमले का नहीं है वायरल वीडियो,…

3 days ago

बांग्लादेशी सेना द्वारा दो लोगों पर कार्रवाई का पुराना वीडियो, भारतीय सेना की कार्रवाई का बताया जा रहा है

दुकान पर हमला कर रहे दो लोगों को हिरासत में लेती सेना का वीडियो बांग्लादेश…

3 days ago

असदुद्दीन ओवैसी की 2021 में यूपी पुलिस पर की गई टिप्पणी हाल के सांप्रदायिक और नफरती भाषण के दावे से वायरल…

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक पुराने भाषण में, यूपी पुलिस के खिलाफ की गई…

4 days ago

अलीगढ़ में दामाद संग भागी महिला की बेटी का यह इंटरव्यू नहीं,  स्क्रिप्टेड वीडियो गलत दावे से वायरल…

यूपी के अलीगढ़ में सास का अपने ही  होने वाले दामाद के साथ भाग जाने …

4 days ago

शव के ऊपर बैठे बच्चे का ये वीडियो 2020 का है, इसका पहलगाम अटैक से कोई संबंध नहीं…

सोशल मीडिया पर खून से लथपथ शव पर बैठे बच्चे का विचलित कर देने वाला…

4 days ago

क्या नाव में बैठकर मुसलमान बांग्लादेश से भारत आ रहे हैं? दावा फर्जी…

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में बांग्लादेशी अपराधियों के …

4 days ago