क्या लालू प्रसाद यादव को जेल मे रहने के लिए AC कमरा मिला है ? जानिये सच |

१३ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘विशाल शर्मा’ नामक एक यूजर ने एक तस्वीर साझा की है | तस्वीर में लालू प्रसाद यादव की एक AC कमरे में खिंची तस्वीर है और पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – ये तस्वीर देखकर कौन-कौन कह सकते हैं, घोटालू जी जेल में है..?? एक कमरा- 2 AC… मतलब आम आदमी की जेल और लाड़साहब की जेल में अंतर खुद देख लीजिए..| पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव को जेल मे रहने के लिए AC कमरा मिला है | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट मे दिए गए तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज में ढूंढकर की, जिसका परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

इस संशोधन में हमें ‘Jansatta’ द्वारा दी गयी ११ जून २०१७ की एक ख़बर मिली, जिसमे बताया गया है कि ११ जून २०१७ को लालू प्रसाद यादव का ७०वां जन्मदिन उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ मनाया | इस ख़बर मे हमें उपरोक्त पोस्ट मे साझा की गयी तस्वीर भी मिली | पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

JansattaPost | ArchivedLink

Goanconnection’ नामक एक वेबसाइट द्वारा भी यह ख़बर ११ जून २०१७ को प्रसारित की गयी थी | इस खबर में भी उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर मौजूद है और कैप्शन में लिखा है, तेजस्वी यादव के साथ लालू प्रसाद यादव | पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

Goanconnection | ArchivedLink

इन ख़बरों से यह तो पता चलता है कि यह तस्वीर उनके ७०वे जन्मदिन के समारोह की है और यह तस्वीर ११ जून २०१७ को खींची गयी है, मगर उस समय लालू प्रसाद यादव क्या जेल मे थे? हमने फिर इस बात की जांच की |

हमने गूगल मे ‘lalu prasad yadav arrested date’ की वर्ड्स से ढूंढा, जिसका परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

इस संशोधन में हमें ‘EconomicTimes’ द्वारा २४ मार्च २०१८ को प्रसारित एक ख़बर मिली, जिसके मुताबिक सीबीआई के एक वकील ने कहा कि रा.ज.द. सुप्रीमो लालू प्रसाद को १९९० के दशक में डुमरी कोषागार से ३.१३ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित चौथे चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने २४ मार्च २०१८ को १४ साल की जेल की सजा सुनाई और ६० लाख रुपये का जुर्माना लगाया | पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

EconomicTimesPost | ArchivedLink

इस ख़बर में यह भी लिखा था कि २०१३ मे उन्हें पहली बार चारा घोटाला मामले में ५ साल के जेल की सज़ा सुनाई थी | अगर २०१३ में ५ साल की जेल की सज़ा सुनाई गयी थी तो इसका मतलब लालू प्रसाद यादव २०१८ तक जेल मे होने चाहिए | इस ख़बर के साथ हमें मिले तथ्यों का मेल ना होने के वजह से हमने २०१३ मे उनकी गिरफ्तारी की ख़बर को गूगल मे ‘Lalu Prasad Yadav arrested 2013’ इन की वर्ड्स से ढूंढा, जिसका परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

इस संशोधन में हमें ३ अक्टूबर २०१३ की ‘Indiatoday’ द्वारा प्रसारित एक ख़बर मिली, जिसके मुताबिक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को गुरुवार ३ अक्तूबर २०१३ को १७ साल पहले सामने आए चारा घोटाले में शामिल होने के लिए पांच साल की सजा सुनाई गई और २५ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया | पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

IndiaTodayPost | ArchivedLink

इस संशोधन से यह बात साबित होती है कि २०१३ मे लालू प्रसाद यादव को ५ साल की जेल की सजा मिली थी | फिर हमने उनके जेल से रिहा होने के बारे मे गूगल मे ‘Lalu Prasad Yadav release dates from prison’ इन की वर्ड्स से ढूंढा, जिसका परिणाम आप नीचे देख सकतें हैं |

BusinessInsider’ नामक एक वेबसाइट में ३ अप्रैल २०१८ की हमें १९८५-२०१८ तक लालू प्रसाद पर लगे सारे मुकदमों के बारे में ख़बर मिली |

इस ख़बर के मुताबिक, सितंबर २०१३ में, चाईबासा ट्रेजरी मामले में लालू प्रसाद, जगन्नाथ मिश्रा और ४५ अन्य को दोषी ठहराया गया, जिसमें चाईबासा कोषागार से $३७७ मिलियन की निकासी शामिल थी | उनके खिलाफ लगाए गए छह मामलों में से पहले में, लालू को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई, लेकिन तीन महीने में ही वह जमानत पर बाहर आये | उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किया गया और चुनाव लड़ने से वंचित किया गया | पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

BusinessInsiderPost | ArchivedLink

इस संधोधन से यह साबित होता है कि लालू प्रसाद यादव को २०१३ में ५ साल की जेल हुई ज़रूर थी मगर वह ३ महीने में ही रिहा हो गए थे | इसके बाद उनकी अगली गिरफ्तारी २०१८ में हुई |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “लालू प्रसाद यादव को जेल मे रहने के लिए AC कमरा मिला है’ गलत है | यह तस्वीर ११ जून २०१७ को लालू प्रसाद यादव के ७०वें जन्मदिन का है | उस वक्त लालू प्रसाद यादव जेल में नहीं थे | यह तस्वीर उनके घर पर खींची गयी थी |

Title:क्या लालू प्रसाद यादव को जेल मे रहने के लिए AC कमरा मिला है ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

बाइक सवार व्यक्ति काएक राह चलते मुस्लिम शख्स की टोपी खींचनेवाला  वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…

6 hours ago

ये वीडियो आगरा में राणा सांगा जयंती के अवसर पर करणी सेना द्वारा आयोजित रैली का नहीं है, वीडियो पुराना है…

मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…

19 hours ago

अमेरिका के टेक्सास में एक घर में हिरणों के घुसते झुंड का पुराना वीडियो, कांचा गचीबावली मामले से जोड़ कर वायरल…

घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…

19 hours ago

जयपुर में जमीन विवाद के दौरान हुई पथराव की घटना हाल में हुई मुर्शिदाबाद हिंसा से जोड़ कर वायरल…

मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में जमीन विवाद के दौरान…

1 day ago