Political

क्या राहुल गांधी के नए चुनाव क्षेत्र वायनाड में पाकिस्तानी झंडों के साथ चुनाव प्रचार हुआ ?

२६ मार्च २०१९ को फेसबुक पर ‘Chowkidar Bk Mishra’ द्वारा साझा की गई यह पोस्ट काफी चर्चा में है | पोस्ट में एक विडियो दिया है तथा कैप्शन में लिखा है – राहुल गांधी के नये चुनाव क्षेत्र वायनाड (केरल) में पाकिस्तानी झंडों के साथ राहुल गांधी का चुनाव प्रचार।”  NEWS18 Kerala के इस विडियो कुछ कार्यकर्ता राहुल गांधी की तस्वीर के साथ रैली करते नजर आ रहे है | उनके हाथों में तिरंगा तथा हरा झंडा, जिसपर चाँद तारा अंकित किया है, लहराते हुए दिखाई देते है | क्या यह राहुल गांधी का प्रचार चल रहा है, और यह हरा झंडा क्या पाकिस्तान का राष्ट्रध्वज है? फैक्ट चेक किये जाने तक इस पोस्ट को १६०० से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिल चुकी है | आइये जानते है इसकी सच्चाई |

ARCHIVE POST

याद रहे की इससे पहले भी कांग्रेस के झंडों के साथ लहराते हुए चाँद तारे अंकित हरे झंडों को पाकिस्तानी राष्ट्रध्वज बताया गया है |

उपरोक्त पोस्ट में राहुल गांधी के नये चुनाव क्षेत्र वायनाड (केरल) का जिक्र है | सो हमने संशोधन की शुरुआत इसी मुद्दे से की |

संशोधन से पता चलता है कि…
जब हमने पोस्ट में किये गए दावे के आधार पर राहुल गांधी के नये चुनाव क्षेत्र वायनाड (केरल) से उनकी उम्मीदवारी के बारे में गूगल पर सर्च किया तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस सर्च से हमें यह पता चलता है की राहुल गांधी की उम्मीदवारी केरल के चुनाव क्षेत्र वायनाड से रविवार, ३१ मार्च २०१९ को घोषित की गई थी | जबकि उपरोक्त पोस्ट २६ मार्च २०१९ को की गई है | इससे यह साबित होता है की पोस्ट में दिया गया NEWS18 का   विडियो राहुल गांधी के प्रचार का नहीं हैं, बल्कि तब का है जब वायनाड से राहुल गांधी को चुनाव लड़ने की गुजारिश की गई थी |

अब हमने संशोधन को आगे बढाया | जब राहुल गांधी की उम्मीदवारी केरल के चुनाव क्षेत्र वायनाड से रविवार, ३१ मार्च २०१९ को घोषित की गई थी, उस क्षण के सुबूत ढूंढ निकाले, जो आप नीचे देख सकते है |

इंडियन नेशनल कांग्रेस के फेसबुक पेज पर इसका लाइव प्रसारण किया गया था |

https://www.pscp.tv/INCIndiaLive/1OwxWOXMOWDxQ

ARCHIVE CONG LIVE

इंडियन नेशनल कांग्रेस के ट्वीटर अकाउंट पर भी इसका एक ट्वीट एवं लाइव प्रसारण किया गया था |

ARCHIVE TWEET

ARCHIVE TWEET1

NEWS18.com ने भी यह खबर दी थी | उसका विडियो आप नीचे की लिंक पर देख सकते है |NEWS18 VIDEO | ARCHIVE LINK

आइये अब झंडों की बात करते है | राहुल गांधी की उम्मीदवारी घोषित होने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वायनाड में ख़ुशी जाहिर करना शुरू कर दिया था | हमें उसके कुछ विडियो यु-ट्यूब पर मिले, जो आप नीचे देख सकते है | इन दोनों विडियो में कांग्रेस के साथ चाँद तारा अंकित हरे झंडे लहराते हुए नजर आते है |

ARCHIVE VIDEO

ARCHIVE VIDEO

कांग्रेस के प्रोग्राम में यह हरे झंडे कहाँ से आये? हमने इस बारे में गूगल में ढूंढा, तो विकिपीडिया से पता चला की वास्तव में यह झंडा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का है, जो केरल में कांग्रेस के नेतृत्व में स्थापित यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) का एक सदस्य है | तो जब भी इस तरह का प्रोग्राम होता है, तब दोनों पक्षों के झंडे लहराते नजर आते है |

अब हमने IUML के इस झंडे की पाकिस्तान के राष्ट्रध्वज से तुलना की | हमने गूगल सर्च पर पहले पाकिस्तान का राष्ट्रध्वज ढूँढा | परिणाम से हमे पता चला कि पाकिस्तानी राष्ट्रध्वज में चाँद और तारा दुसरे स्थान पर होता है और उसी के साथ बायीं तरफ एक सफ़ेद पट्टी होती है | बारीकी से देखने पर हमे झंडे का रंग थोड़ा गाढ़ा भी नज़र आता है | नीचे की स्क्रीन शॉट से यह बात स्पष्ट होती है |

जब गूगल पर हमने IUML के बारे में सर्च किया तो उसके झंडे के बारे में पता चला, जो आप नीचे की स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

पाकिस्तान के राष्ट्रध्वज और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के झंडे में काफ़ी अंतर है, जिसे हम नीचे तुलना करके देख सकते है | पाकिस्तान के झंडे का एंगल अलग है व एक सफ़ेद पट्टी भी है और गाढ़ा हरा रंग का है | दूसरी ओर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का झंडा है जो हल्का हरा रंग का है और उसके एंगल भी अलग है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा कि “राहुल गांधी के नये चुनाव क्षेत्र वायनाड (केरल) में पाकिस्तानी झंडों के साथ राहुल गांधी का चुनाव प्रचार।”  गलत (FALSE) है | यह झंडे पाकिस्तान के नहीं, बल्कि IUML के है |

Title:क्या राहुल गांधी के नए चुनाव क्षेत्र वायनाड में पाकिस्तानी झंडों के साथ चुनाव प्रचार हुआ ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

9 hours ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

9 hours ago

पहलगाम घूमने गया ये कपल सही सलामत है, आतंकी हमले में नहीं गई है जान…

पहलगाम में हुई आतंकी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो…

9 hours ago

चार साल पहले कोकेरनाग में हुए मुठभेड़ का वीडियो पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले से जोड़ कर वायरल…

यह वीडियो हाल में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के घर पर हुए एनकाउंटर…

9 hours ago

लॉकडाउन के दौरान का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हालिया हमले के दावे से वायरल …

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हाल में हुए हमले का नहीं है वायरल वीडियो,…

3 days ago