क्या धारा ३७० को रद्द करने के बाद अब श्रीनगर के सिविल सचिवालय सिर्फ़ भारत का झंडा लहरा रहा है ? जानिये सच |

Picture Courtesy : Kashmirnewsobserver

६ अगस्त २०१९ को फेसबुक पर ‘Amit Anand’ नामक एक फेसबुक यूजर द्वारा एक फोटो साझा की गयी थी, जिसके विवरण में लिखा है कि “श्रीनगर के सचिवालय से हटाया गया कश्मीर का झंडा, अब सिर्फ तिरंगा बढ़ायेगा सचिवालय की शान ! जय हिन्द … जय मोदी सरकार हर भारतवासी के सीने को चौरा करने वाला पल | 70 साल लग गए इस सुनहरी शाम को देखने के लिए | आजादी के 70 साल बाद गर्व से जम्मू कश्मीर है कोर्ट के ऊपर लहराया तिरंगा |” इस पोस्ट के द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि “धारा ३७० के रद्द होने पर श्रीनगर के सचिवालय पर सिर्फ़ भारत का झंडा लहरा रहा है |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

उपरोक्त पोस्ट में साझा दोनो तस्वीरों की तुलना करने पर हमें इन दोनो तस्वीरों में काफ़ी समानतायें दिखाई दी, इन समानताओं में हमने पाया कि पोस्ट मे साझा दो अलग अलग तस्वीरें दरसल एक ही तस्वीर है | इस तुलना को आप नीचे देख सकतें हैं |

पोस्ट में ये इमारत श्रीनगर सचिवालय की बताई गयी है, हमने जब इस दावे की सत्यता जानने के लिए Srinagar Civil Secretariat’ कीवर्ड्स को गूगल पर ढूंढा तो हमें एक सचिवालय की एक अलग तस्वीर मिली | इस तस्वीर को आप नीचे देख सकतें हैं |

Picture Coutesy : Earthnews

उपरोक्त पोस्ट की जाँच में मिली तस्वीर अलग होने के वजह से हमने उपरोक्त पोस्ट की फोटो को गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से ढूंढा, तो हमें पता चला कि उपरोक्त दावे में साझा तस्वीर जम्मू सिविल सचिवालय की है |

Picture Courtesy : IBN7

इस अनुसंधान से यह बात साफ़ पता चलती है कि उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर जम्मू सिविल सचिवालय की है,न की श्रीनगर सचिवालय की।

हमारे द्वारा किये गए गूगल रिवर्स इमेज सर्च के परिणाम में हमने यह भी पाया कि यह तस्वीर २०१६ से सोशल मंचो पर साझा हो रही है | इन ख़बरों को पढने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर सकतें हैं |

Image 1KashmirnewsobserverPostArchivedLink
Image 2AmarujalaPostArchivedLink

२०१६ के समाचारों में इस्तेमाल तस्वीर वर्तमान के साझा पोस्ट की तस्वीर से हुबहू मेल खाती है।

हमें ANI द्वारा ७ अगस्त २०१९ को किए गये दो ट्वीट मिले, जिनमे श्रीनगर सचिवालय के ऊपर दोनों झंडे लहराते हुए दिख रहें हैं।

TwitterPost | ArchivedLink

TwitterPost 2 | ArchivedLink

इस अनुसंधानों से पता साफ़ पता चलता है कि :

  1. उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर श्रीनगर सचिवालय की नहीं है।
  2. धारा ३७० रद्द होने पर सचिवालय से जम्मू-कश्मीर का झंडा नहीं उतारा गया।
  3. उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा और तस्वीर दोनों गलत है।

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘धारा ३७० के रद्द होने पर श्रीनगर के सचिवालय पर सिर्फ़ भारत का झंडा लहरा रहा है |’ ग़लत है |

Title:क्या धारा ३७० को रद्द करने के बाद अब श्रीनगर के सिविल सचिवालय सिर्फ़ भारत का झंडा लहरा रहा है ? जानिये सच |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

टेक्सास में एक रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट का पुराना वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर के तहत कराची बंदरगाह के दावे से वायरल…

यह टेक्सास में एक रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट का पुराना वीडियो है, जिसे हाल…

6 hours ago

रात में अंधाधुंध हमले का यह वीडियो 2021 का है, इसका ऑपरेशन सिंदूर से कोई संबंध नहीं ..

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से जोड़ते हुए पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे…

1 day ago

सफेद झंडा लहराते पाक सैनिकों के 2019 का वीडियो अब भारतीय सैनिकों के दावे से वायरल…

2019 का एक पुराना और असंबंधित वीडियो भ्रामक तरीके से ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर…

1 day ago

रावलपिंडी पर हुए हमले के दावे से वायरल  हो रहा वीडियो पुराना है…

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली कार्रवाई…

1 day ago

ईरान द्वारा इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का पुराना वीडियो भारत- पाक तनाव से जोड़ कर वायरल…

भारत- पाक तनाव से जोड़ कर पाकिस्तान के लाहौर के दावे से वायरल वीडियो, असल…

1 day ago