२२ जून २०१९ को फेसबुक पर ‘आर्या सरोवर’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारा राष्ट्रध्वज तिरंगे जैसे दिखने वाले कपड़े से चेहरा पोंछते हुए दिखाया गया है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है –“योग दिवस पर मोदी जी तिरंगे का सम्मान करते हुए |” पोस्ट मे यह लिखा गया है कि – देखो भाइयो हमारे तिरंगे का सम्मान करते मोदी वा रे मोदी वाह क्या बात ह | इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के तिरंगे से अपना पसीना पोंछकर उसका अपमान कर रहें हैं |’ क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
संशोधन से पता चलता है कि…
पोस्ट मे तस्वीर के नीचे लिखा है कि ‘योग दिवस पर…’, तो हमने गूगल पर ‘international yoga day narendra modi’ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें मिले परिणाम को आप नीचे देख सकतें हैं |
Wikipedia द्वारा दी गयी इस जानकारी से हमें पता चला कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस २१ जून २०१५ से शुरू हुआ है | इस दिवस को मान्यता मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UN(United Nations) के पास प्रस्ताव रखा था | २१ जून के दिन उत्तरायण रहने के कारण इस दिन का कई जगहों पर महत्व होता है और इसीलिए प्रधानमंत्री ने इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनाने का प्रस्ताव २७ सितम्बर २०१४ को दिया था | UNGA (United Nations General Assembly) के सारे सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर सहमती दी | तब से अब तक ५ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाये गए हैं | इसीलिए हमने सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से हमारा संशोधन शुरू किया | गूगल मे ‘1st international yoga day narendra modi 2015’ की वर्ड्स से ढूंढने पर हमें जो परिणाम मिले, उन्हें आप नीचे देख सकतें हैं |
परिणाम में हमें EconomicTimes और IndiaToday द्वारा प्रसारित ख़बरें मिली, जिनमे हमें उपरोक्त दावे में दर्शाये गए प्रधानमंत्री के पोशाक से हुबहू मिलती-जुलती तस्वीरे मिली | पूरी ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
EconomicTimesPost | AchivedLink
IndiaToday द्वारा दी गयी ख़बर से हमें यह भी पता चलता है कि प्रधानमंत्री ने पूर्ण सफ़ेद वस्त्र और तिरंगे के रंगों जैसा दुपट्टा पहना था |
किसी भी तस्वीर में प्रधानमंत्री द्वारा उपयोग में लाये गए तिरंगी दुपट्टे पर अशोक चक्र नज़र नहीं आता है | और तस्वीरों को देखने पर साफ़ पता चलता है कि प्रधानमंत्री के गले में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं बल्कि तिरंगे के रंग का दुपट्टा है |
इसके बाद हमने इस बात की और पुष्टि करने के लिए youtube पर ‘1st international yoga day’ की वर्ड्स से पूरे प्रसारित विडियो को ढूंढा |
हमें दूरदर्शन द्वारा प्रसारित इस कार्यक्रम का पूरा विडियो मिला | इस विडियो में २१:४१ से २१:५१ के बीच में आप प्रधानमंत्री को कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते हुए देख सकते हैं | इसमें आपको साफ़ दिखेगा कि प्रधानमंत्री के गले में तिरंगे के रंग का दुपट्टा है, तिरंगा ध्वज नहीं | इसके अलावा ५४:४८ से ५४:५० के बीच में आप प्रधानमंत्री को उनके गले के दुपट्टे का इस्तेमाल अपना पसीना पोछने के लिए करते हुए देख सकतें है | इस विडियो को आप नीचे पूरा देख सकतें है |
इसके बाद हमने गूगल पर ‘use the tricolor without ashok chakra’ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें ZeeNews द्वारा २५ फ़रवरी २००५ को दी गयी एक ख़बर मिली, जिसमे भारत सरकार द्वारा कहा गया है कि तिरंगे के रंग वाला कपड़ा तिरंगा नहीं कहलाता है | जब तक तिरंगे के बीच अशोक चक्र नहीं है, उसे तिरंगा राष्ट्रध्वज नहीं कहा जा सकता है | यह ख़बर भारतीय क्रिकेट टीम के पोशाक और हेलमेट पर तिरंगे को दर्शाने के सन्दर्भ मे तत्कालीन गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने स्पष्ट की थी | पूरी ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से हम इस निष्कर्ष पर आते हैं कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के तिरंगे से अपना पसीना पोंछकर उसका अपमान कर रहें हैं |’ ग़लत है | उपरोक्त पोस्ट में दर्शाई गई तस्वीरें पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की है, जो २१ जून २०१५ को था | इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण सफ़ेद वस्त्र पहने थे और गले में उन्होंने तिरंगे के रंग का दुपट्टा लिया था | जब योग करते वक्त उन्हें पसीना आ रहा था तो प्रधानमंत्री इस दुपट्टे की मदद से अपना पसीना पोंछ रहे थे | इस वक्त ली गयी तस्वीरों को गलत विवरण के साथ भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है |
Title:क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगे से अपना पसीना पोंछ कर उसका अपमान कर रहें है ? जानिये सच |
Fact Check By: Nita RaoResult: False
एक सभा को संबोधित करने के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को थप्पड़ मारे जाने के दावे…
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बगल में एक भूखंड पर पेड़ों को…
डिंपल यादव ने मोदी सरकार की तारीफ करते और यूपीए सरकार के कार्यकाल की आलोचना…
बीजेपी नेता धीरज ओझा का वायरल ये वाला वीडियो पुराना है, वीडियो हाल-फिलहाल में हुई…
सनातन धर्म को 'गंदा धर्म' बताने के दावे से ममता बनर्जी का वायरल वीडियो अधूरा…
हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पास गाचीबोवली में 400 एकड़ जंगल की कटाई को लेकर हैदराबाद…