३० जून २०१९ को फेसबुक के ‘Women’s March- India’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में एक विडियो साझा किया गया है | विडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला दिखाई दे रही है, जिसे पुलिस थाने में एक पुलिस अफसर द्वारा मुंह पर तमाचे मारे जाते है |
पोस्ट के विवरण में लिखा गया है कि,
#WomensMarchIndia
जिसे चाहूंगा, उसे मुल्जिम बना दूंगा – थानेदार जिला मेरठ, थाना दौराला।
ये है योगी की उत्तर प्रदेश पुलिस का कमाल
इस पोस्ट व्दारा किया यह दावा किया जा रहा है कि, महिला के मुंह पर तमाचे जड़ने वाला यह पुलिस अफसर उत्तर प्रदेश के दौराला (मेरठ जिला) थाने का थानेदार है | इस विडियो द्वारा यह बताने की कोशिश की जा रही है कि कैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में पुलिस जनता पर जुल्म कर रही है | तो आइये जानते है इस विडियो व दावे की सच्चाई |
मूल पोस्ट यहाँ देखें – ‘Women’s March- India’ | ARCHIVE POST
अनुसंधान से पता चलता है कि…सबसे पहले हमने इस विडियो को गौर से देखा | पहली नजर में ही पता चलता है कि, यह किसी समाचार चैनल का फुटेज है | विडियो के उपर दाहिने कोने में 24 E NEWS समाचार चैनल का लोगो है तथा उसके नीचे उड़िया लिखा दिखाई देता है | इसी बात से इस विडियो के उत्तर प्रदेश का होने पर शक होता है |
इस समाचार चैनल के यू-ट्यूब चैनल पर हमने खोजा लेकिन यह विडियो हमें नहीं मिला | इसके बाद हमने पोस्ट में साझा विडियो को इन्विड टूल में देकर छोटे की-फ्रेम्स में तोडा और उन टुकड़ों को रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें गूगल और यांडेक्स सर्च से कुछ खास परिणाम नहीं मिले |
इसके बाद हमने यू-ट्यूब पर ‘police officer slapped woman inside police station’ इन की-वर्ड्स के साथ सर्च किया | इस सर्च परिणाम से हमने यही विडियो अरुणाभ मोहंती नामक एक यूजर द्वारा १९ मार्च २०१९ को अपलोड किया हुआ पाया | यह विडियो भुवनेश्वर से अपलोड किया गया है | तथा कैप्शन में लिखा है कि, This is the real face of Odisha police. See how a police officer Slaps a poor mid aged women as she argues against injustice done to her…Video is a latest incident at a local police station of Odisha. Video credit goes to one of my friends working in a regional news channel. हिंदी में अनुवाद इस प्रकार है – यह है ओडिशा पुलिस का असली चेहरा | अन्याय के खिलाफ सवाल पूछनेवाली एक अधेड़ उम्र की महिला को एक पुलिस अफसर कैसे थप्पड़ मार रहा है देखिये | ओडिशा के एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में हाल ही में यह घटना घटित हुई है | एक प्रादेशिक समाचार चैनल में काम करनेवाले मेरे एक दोस्त ने मुझे यह विडियो भेजा है |
‘rengali police station viral video’ की-वर्ड्स के साथ ढूंढने पर परिणाम से हमें यह विडियो ‘NEWS 18 odiya’ द्वारा ६ मार्च २०१९ को प्रसारित खबर में इस्तेमाल किया गया मिला |
इसके बाद हमने ‘police officer thrashes woman inside police station in odisha’ इन की-वर्ड्स के साथ गूगल किया तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |
इस सर्च परिणाम से हमें तीन ख़बरें मिली, जिसमे उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया है | ‘odishasuntimes.com’ नामक वेबसाइट द्वारा ६ मार्च २०१९ को प्रसारित खबर में कहा गया है कि, महिला को थप्पड़ मारनेवाले पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है | संबलपुर जिले के रेंगाली पुलिस स्टेशन का यह मामला है | पिछले साल सितम्बर में गणेश विसर्जन के दौरान यह घटना घटित हुई थी | उस समय किसी ने घटना का शूटिंग किया था | मार्च के पहले हफ्ते में सोशल मीडिया पर यह विडियो वायरल हो जाने पर संबलपुर के पुलिस अधीक्षक ने इसका संज्ञान लिया तथा थप्पड़ मारनेवाले पुलिसकर्मी ASI द्रोणाचार्य साहू को निलंबित कर दिया | घटना की जांच के आदेश भी दिए गए |
पूरी खबर यहाँ पढ़ें – ‘odishasuntimes.com’ | ARCHIVE NEWS
इसके अलावा इसी खोज से हमें यही खबर odishatv.in वेबसाइट पर ७ मार्च २०१९ को तथा odishabytes.com वेबसाइट पर ६ मार्च २०१९ को प्रसारित खबरें मिली | इन खबरों में भी उपरोक्त वही विवरण है, जो odishasuntimes ने दिया है |
पूरी खबरें यहाँ पढ़ें – odishatv.in | ARCHIVE NEWS | odishabytes.com | ARCHIVE NEWS
उपरोक्त अनुसंधान से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट के साथ साझा विडियो उत्तर प्रदेश का नहीं, बल्कि ओडिशा का है | घटना का संज्ञान लेकर संबलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा दोषी पुलिस अफसर को निलंबित भी किया गया तथा जांच के आदेश भी दिए गए | भ्रम फ़ैलाने के उद्देश्य से ओडिशा का यह विडियो उत्तर प्रदेश के नाम से वायरल किया जा रहा है |
जांच का परिणाम : इस अनुसंधान से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो के साथ किया गया दावा कि, “महिला के मुंह पर तमाचे जड़ने वाला यह पुलिस अफसर उत्तर प्रदेश के दौराला (मेरठ जिला) थाने का थानेदार है |” सरासर गलत है | यह विडियो उत्तर प्रदेश का नहीं, बल्कि ओडिशा का है |
Title:क्या पुलिस थाने में एक महिला को पुलिस अफसर द्वारा थप्पड़ मारने का यह विडियो उत्तर प्रदेश का है ?
Fact Check By: R PillaiResult: False
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…
मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…
घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…
हाथ में खुलेआम बंदूक लेकर सड़क पर घूम रहे शख्स का वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल…
मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में जमीन विवाद के दौरान…
एक सभा को संबोधित करने के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को थप्पड़ मारे जाने के दावे…