Categories: FalseSocial

झाँसी के पार्क में स्वयं से चलते हुये व्यायाम उपकरण के पीछे कोई अदृश्य शक्ति का हाथ नहीं है |

सोशल मीडिया पर एक बहुचर्चित वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ, यह वीडियो रात के वक़्त का है जिसमें पार्क में लगे आउटडोर जिम उपकरण को बिना किसी हस्तक्षेप के खुदबखुद चलते हुये देखा जा सकता है | इस झूले के आसपास कई पुलिसकर्मीयों को वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है | इस वीडियो को असामान्य घटनाओं का सन्दर्भ दे कर इसे एक असाधारण गतिविधि बता वाईरल किया जा रहा | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कुछ उपयोगकर्ताओं द्वारा दिल्ली के रोहिणी इलाके में जापानी पार्क का व कुछ अन्य उपयोगकर्ताओं द्वारा इसे उत्तर प्रदेश झांसी के नंदनपुरा इलाके में कांशीराम पार्क से सम्बंधित बताया जा रहा है | इस वाक्ये को कोई कुदरत का अजूबा बता रहा है तो कोई भूतों से जोड़कर भी देख रहें है | 

आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक 

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच कि शुरुवात हमने इस वीडियो से संबंधित ख़बरों को गूगल पर कीवर्ड्स के माध्यम से ढूँढने से किया,जिसके परिणाम से हमें १३ जून २०२० को झाँसी पुलिस द्वारा प्रकाशित एक ट्वीट प्राप्त हुआ | इस ट्वीट में लिखा गया है कि “इस झूले में अधिक ग्रीस लगे होने से एक बार हिला देने पर कुछ सेकंड तक हिलता रहता है।किसी शरारती तत्व ने झूला हिलाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है | पुलिस ने जाँच की और झूले को हिलाकर उसका वीडियो बनाया है।पुलिस शरारती तत्व को तलाश रही है | भूत की बात अफ़वाह है|”

आर्काइव लिंक

तद्पश्चात फैक्ट क्रेसेंडो ने झाँसी के एस.पी सिटी राहुल श्रीवास्तव जी से संपर्क किया उन्होंने हमें बताया कि “इस वीडियो को फैलाते हुए सोशल मीडिया पर चल रहे दावे सरासर गलत है | यह वीडियो झाँसी के नंदंपुरा के काशीराम पार्क से है | असल में इस व्यायाम उपकरण में अधिक ग्रीस लगा हुआ था जिसके कारण इसे एक बार हिला देने पर ये खुदबखुद कुछ सेकेंडों तक हिलता रहता है | यह किसी इंसान की शरारत है | इस वीडियो की जाँच की जा रही है | परंतु इस वीडियो का किसी भूत या असाधारण गतिविधियों से कोई संबंध नही है |”

झाँसी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मौकायेवारदात पर जा कर जांच करने वाले सी.ओ सिटी(झाँसी) द्वारा पायी गई जानकारी को एक वीडियो के माध्यम से अपलोड किया गया है | इस ट्वीट में लिखा गया है कि “तेजी से वायरल हो रहे वीडियो जिसमें झूला अपने आप झूलता हुआ दिखाई दे रहा है, सत्यता की जाँच  @COCityjhansi द्वारा मौके पर जाकर की गयी तो झूले में अधिक ग्रीस लगे होने से एक बार हिला देने पर कुछ समय तक हिलता रहता है। आप सभी से अपील है कि भूत आदि होने की अफ़वाह न फैलाएं #FakeNewsAlert |”

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को किसी शरारती तत्वों ने लोगों के बीच भ्रम पैदा करने के लिए बनाया है | इस उपकरण में ओइलिंग और ग्रीस ज्यादा है जिसके कारण इसे चलाने के काफी देर बाद ही यह रुकता है |

Title:झाँसी के पार्क में स्वयं से चलते हुये व्यायाम उपकरण के पीछे कोई अदृश्य शक्ति का हाथ नहीं है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

6 hours ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

6 hours ago

पहलगाम घूमने गया ये कपल सही सलामत है, आतंकी हमले में नहीं गई है जान…

पहलगाम में हुई आतंकी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो…

6 hours ago

चार साल पहले कोकेरनाग में हुए मुठभेड़ का वीडियो पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले से जोड़ कर वायरल…

यह वीडियो हाल में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के घर पर हुए एनकाउंटर…

6 hours ago

लॉकडाउन के दौरान का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हालिया हमले के दावे से वायरल …

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हाल में हुए हमले का नहीं है वायरल वीडियो,…

3 days ago