Categories: FalseNationalSocial

क्या इस सिख युवक ने सरेआम दो ट्राफिक पुलिस पर हमला किया ?

२० सितम्बर २०१८ को फेसबुक के ‘मीम सेना’ नामक एक पेज पर एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट में एक विडियो साझा किया गया है | विडियो में एक पंजाबी लड़का दिखाई देता है | वह बिना हेलमेट बाइक सवारी कर रहा है | चौक में दो पुलिस हवालदार उसे रोक लेते है व लाइसेंस की मांग करते है | लेकिन वह लड़का बार बार पूछता है कि, उसने गलती क्या की है | वह बहस करने लगता है तो एक पुलिस हवालदार उसे थप्पड़ मारता है | इससे युवक को गुस्सा आ जाता है और वह दोनों पुलिसवालों की पिटाई कर देता है और फर्राटे से बाइक भगाते हुए रफूचक्कर भी हो जाता है |  

पोस्ट के विवरण में लिखा गया है कि, 

खाकी वर्दी की गर्मी इतनी थी के बॉडी बिल्डर को थप्पड़ मार दिया,  उसके बाद जो हुआ वोह किसी फिल्म के सीन से कम नहीं है…..|

इस पोस्ट व्दारा किया यह दावा किया जा रहा है की एक युवक को पुलिस ने थप्पड़ मारने के बाद उसने दोनों पुलिसवालों को सबक सिखाया | लेकिन विडियो देखने के बाद यह संदेह होता है कि, शायद यह किसी मकसद से फिल्माया गया हो | यह पोस्ट पिछले साल साझा की गई थी, लेकिन अभी फिर से यह पोस्ट साझा की जा रही है | बीते २४ घंटों में इस पोस्ट को चार हजार से ज्यादा बार साझा किया गया है | दिल्ली का सिख व्यक्ति को पुलिस द्वारा मारपीट का मामला सामने आने के बाद सिख समुदाय के बारे में ऐसे पुराने कई विडियो साझा हो रहे है | तो आइये जानते है इस विडियो व दावे की सच्चाई |

मूल पोस्ट यहाँ देखें –‘मीम सेना’  | ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने पोस्ट में साझा विडियो को इन्विड टूल का इस्तेमाल करते हुए छोटे फ्रेम्स में तोडा और उन टुकड़ों को रिवर्स इमेज सर्च किया | इस सर्च से हमें कुछ भी पुख्ता परिणाम नहीं मिले | 

इसके बाद हमने ‘sikh young man beats policemen’ इन की वर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें जो परिणाम मिले, वह आप नीचे देख सकते है |

इस सर्च से हमें इसी तरह का एक और विडियो मिला, जो ‘CWE’ नामक वेरीफाईड अकाउंट पर अपलोड किया गया है | यह विडियो दो साल पहले अपलोड किया गया था | इस विडियो में भी वही सब लोग है, जो उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो में दिखाई दे रहे है | लेकिन वाकया दूसरा दिखाई पड़ता है | हालाँकि इस विडियो में भी यही सिख युवक वही दो सिपाहियोंकी पिटाई कर देता है | विवरण में लिखा है कि, ‘CWE Wrestler Shanky Singh Chokeslam to Police Constable Pandey’ | आप यह विडियो नीचे देख सकते है |

जब हमने CWE चैनल के बारे में जानकारी ली, तो हमें पता चला कि, इसका फुल फॉर्म Continental Wrestling Entertainment है | यह एक रेसलिंग अकादमी है, जो द ग्रेट खली अर्थात दलीप सिंह राना द्वारा शुरू की गई है | इस अकादमी के यू-ट्यूब चैनल पेज पर खली का एक विडियो भी है, जिसमे उन्होंने इस अकादमी के बारे में पूरी जानकारी दी है |

उपरोक्त विडियो से हमें पता चलता है कि, विडियो में पुलिसवालों को पीटने वाले शख्स का नाम शंकी सिंह है | हमने शंकि सिंह के बारे में गूगल पर ढूंढा | हमें पता चला कि, शंकि सिंह उर्फ़ गुरविंदर सिंह मल्होत्रा एक भारतीय पहलवान है, जो WWE की कुश्तियों में लड़ता है | खली की CWE के साथ उसका करार हुआ है |

इसके बाद हमने CWE व Shanky Singh की वर्ड्स का इस्तेमाल कर वही विडियो ढूंढा, जो उपरोक्त पोस्ट में साझा किया गया है | आप यह मूल विडियो, जो ६ जून २०१७ को अपलोड किया गया था, नीचे देख सकते है |

आपको बता दें कि, CWE द्वारा इस तरह के विडियो प्रमोशन के लिए बनाये तथा अपलोड किये जाते है | वह वास्तव में घटी घटनाएँ नहीं होती है | कुछ लोग उसे वास्तव में घटी घटना का नाम देकर लोगों को भ्रमित करने के लिए साझा करते है |

इस संशोधन से यह पुख्ता तौर पर स्पष्ट होता है कि, यह विडियो वास्तव में घटित घटना का नहीं है | यह पहलवान शंकी सिंह का प्रमोशनल विडियो है | 

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो के साथ किया गया दावा कि, “खाकी वर्दी की गर्मी इतनी थी के बॉडी बिल्डर को थप्पड़ मार दिया,  उसके बाद जो हुआ वोह किसी फिल्म के सीन से कम नहीं है |” सरासर गलत है | यह विडियो वास्तव में घटित घटना का नहीं है | यह पहलवान शंकी सिंह का प्रमोशनल विडियो है | 

Title:क्या इस सिख युवक ने सरेआम दो ट्राफिक पुलिस पर हमला किया ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

असदुद्दीन ओवैसी की 2021 में यूपी पुलिस पर की गई टिप्पणी हाल के सांप्रदायिक और नफरती भाषण के दावे से वायरल…

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक पुराने भाषण में, यूपी पुलिस के खिलाफ की गई…

18 hours ago

अलीगढ़ में दामाद संग भागी महिला की बेटी का यह इंटरव्यू नहीं,  स्क्रिप्टेड वीडियो गलत दावे से वायरल…

यूपी के अलीगढ़ में सास का अपने ही  होने वाले दामाद के साथ भाग जाने …

19 hours ago

शव के ऊपर बैठे बच्चे का ये वीडियो 2020 का है, इसका पहलगाम अटैक से कोई संबंध नहीं…

सोशल मीडिया पर खून से लथपथ शव पर बैठे बच्चे का विचलित कर देने वाला…

19 hours ago

क्या नाव में बैठकर मुसलमान बांग्लादेश से भारत आ रहे हैं? दावा फर्जी…

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में बांग्लादेशी अपराधियों के …

19 hours ago

2019 में पैसों के लेन-देन के मामले में हुए तिहरे हत्याकांड को मुर्शिदाबाद हिंसा से जोड़कर वायरल..

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक़्फ़ क़ानून के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शन के दौरान…

2 days ago

लखनऊ में हुए एक पुराने लाठीचार्ज का वीडियो, सपा समर्थकों से जोड़ कर हाल की घटना के रूप में वायरल…

सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2020 का है, जिसे…

3 days ago