False

ये वीडीयो लव-जिहाद का नहीं है, ये युगल हिन्दू समुदाय से हैं |

२० सितम्बर २०१९ को फेसबुक पर ‘Bhataia Ji’ नामक फेसबुक यूजर द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया था, इस वीडियो में जनता एक युवक को मारते हुए दिख रही है, इस पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, झारखंड के रामगढ़ का निवासी नफ़ीस अपनी हिंदू गर्लफ़्रेंड को घुमाने ले गया था और उसपर कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा, आसपास के लोगों की जागरुकता से पकड़ा गया, लेकिन लानत है हिंदू लड़कियों पर जो इनका शिकार बनती हैं.. जागरुक बनो बेवक़ूफ़ नहीं..|’ इस पोस्ट के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि, ‘यह वीडियो झारखंड में ये लव जिहाद से सम्बंधित है |’

क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस घटना के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने दावे के अनुसार झारखंड में रामगढ़ जिला के SP प्रभात कुमार से संपर्क किया | उन्होंने हमें बताया कि, “यह घटना १५ सितम्बर को पतरातू घाटी के पास घटी थी | यह इलाका रांची जिले के न्यायक्षेत्र में आता है, जिस वजह से इस घटना की रिपोर्ट पिथोरिया पुलिस थाने में दर्ज की गयी है | मगर यह घटना कतई लव-जिहाद की नहीं है | लड़का और लड़की दोनों एक ही धार्मिक समुदाय से थे | लड़का मुस्लिम नहीं था |”

इसके बाद हमने पिथोरिया पुलिस थाने के SHO इंस्पेक्टर विनोद राम से बात की, उन्होंने हमें कहा कि, “लड़के का नाम अरविंद कुमार है और वीडियो में दिखने वाली युवती उसकी कथित प्रेमिका है | अरविंद चंदवा गांव का निवासी है और अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रांची आया था | यह दोनों पतरातू घाटी में घूमने आये थे और युवती पर बेवफाई के शक से चलते दोनों में विवाद हुआ | इसपर युवक ने युवती पर छुरी से हमला कर दिया | इसके चलते युवक पर IPC की धारा ३४५ व ३०७ के तहद प्राथमिकी (प्रा.क्र.१०८/१९) दर्ज हुई है व कारवाही चल रही है और फिलहाल वो जेल में है | युवती के ज़ख्मों का इलाज करवाके उसे उसके परिजनो के हवाले कर दिया गया था | दोनों हिंदू सामुदाय के हैं | लड़का मुसलमान समुदाय से नहीं है और यह लव-जिहाद की घटना बिलकुल नहीं है |”

इसके बाद हमने इस सन्दर्भ में गूगल पर ‘प्रेमी ने चाकू से किया वार’ कीवर्ड्स को ढूंढा, तो हमें इस घटना पर प्रकाशित ख़बरें मिली | इन ख़बरों को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें | 

NewsaromaPost | ArchivedLinkSanmarglivePost | ArchivedLinkPrabhatkhabarPost | ArchivedLinkETVbharatPost | ArchivedLink

इस अनुसंधान से यह बात स्पष्ट होती है कि पोस्ट में साझा वीडियो का लव-जिहाद से कोई संबंध नहीं है और ना ही यह युवक मुस्लिम सामुदाय से है | यह घटना १५ सितम्बर २०१९ को रांची जिले की है और दोनों युवक व युवती हिंदू सामुदाय से है | इस घटना को एक साम्प्रदायिक रूपांतर कर लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से साझा किया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘यह वीडियो झारखंड में हुए लव जिहाद के किस्से का है |’ ग़लत है |

Title:ये वीडीयो लव-जिहाद का नहीं है, ये युगल हिन्दू समुदाय से हैं |

Fact Check By: Natasha Vivian

Result: False

Recent Posts

कांचा गाचीबोवली विवाद से जोड़कर यूपी में आगजनी का वीडियो वायरल…

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बगल में एक भूखंड पर पेड़ों को…

2 days ago

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर डिंपल यादव की तरफ से प्रतिक्रिया देने के नाम पर फर्जी पोस्ट वायरल…

डिंपल यादव ने मोदी सरकार की तारीफ करते और यूपीए सरकार के कार्यकाल की आलोचना…

2 days ago

यूपी में बीजेपी नेता धीरज ओझा का पुराना वीडियो हाल की घटना बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

बीजेपी नेता धीरज ओझा का वायरल ये वाला वीडियो पुराना है, वीडियो हाल-फिलहाल में हुई…

4 days ago

ममता बनर्जी ने सनातन धर्म ‘गंदा धर्म’ नहीं बताया। अधूरा वीडियो भ्रामक दावे से किया जा रहा वायरल…

सनातन धर्म को 'गंदा धर्म' बताने के दावे से ममता बनर्जी का वायरल वीडियो अधूरा…

4 days ago

हैदराबाद के गाचीबोवली जंगल में हाथी पर जेसीबी से हमला? नहीं वीडियो पुराना…

हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी  के पास गाचीबोवली में 400 एकड़ जंगल  की कटाई को लेकर हैदराबाद…

5 days ago