क्या मुंबई पर आतंकी हमले की आशंका के चलते शहर के इलाकों में NSG कमांडो तैनात किये गए ?

False National Social

१२ अगस्त २०१९ को फेसबुक पर ‘Jitu Thakur’ नामक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में NSG कमांडो एक जगह पर तैनात होते हुए दिख रहे हैं | इस पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, Mumbai High Alert . NSG Commando with canine units Full Security in Metro Station at Asalfa , Sakinaka & Jagruti nagar ( Shiv Shena Branch ) . Ghatkopar ( w) So plz Avoid Crowd Area//#…..Mumbai Police commissioner. Total Mumbai under terrotist attack be careful . Total railway station. Total bar . o .or any talkies. Auditorium. Or total public place. Please forward to all group. Jay Hind Jay Maharashtra.”. हिंदी में अनुवाद : ‘मुंबई हाई अलर्ट | असालफा, साकीनाका और जागृति नगर में मेट्रो स्टेशन में कैनाइन इकाइयों के साथ एनएसजी कमांडो पूर्ण सुरक्षा (शिव सेना शाखा ) | घाटकोपर (प) भीडभाड़ वाली जगह से दूर रहें | पूरी मुंबई में आतंकी हमले की आशंका | कृपया सावधान रहें | सारे रेलवे स्टेशन | सभी बार और सिनेमाघर | सभामंडप | सभी सार्वजनिक स्थान | कृपया सभी ग्रुप में फॉरवर्ड करें | जय हिंद | जय महाराष्ट्र |’

वर्तमान में सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा ३७० हटाने को लेकर सोशल मंचों पर कई प्रकार के दावे हो रहे है, इस पोस्ट में कश्मीर की मौजूदा स्थिति के चलते यह दावा किया जा रहा है कि – ‘यह वीडियो मुंबई पर आतंकी हमले की आशंका के चलते शहर के इलाकों में NSG कमांडो के तैनात किये जाने का है |’ 

क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने इस वीडियो की सत्यता जानने के लिए सबसे पहले मुंबई के (कमिश्नर) पुलिस आयुक्त संजय बर्वे से बात की, उन्होंने हमें बताया कि, “मुंबई की स्थिति शांत है और मेरे द्वारा ऐसा कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है |”

इसके बाद हमने संभागीय पुलिस आयुक्त (घाटकोपर) कुंडलिक वी. निगडे IPS से संपर्क किया और यह वीडियो देखने के पश्चात उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि, “यह एक रूटीन ड्रिल था, जो घाटकोपर में ३-४ दिन पहले रात को किया गया था | जन-साधारण को तकलीफ या डर ना लगे, इसीलिए हम ऐसी रूटीन ड्रिल रात के वक़्त करतें हैं | मगर यह दावा गलत है कि मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है और यह वीडियो NSG कमांडो के तैनात होने का है |” 

इन आधिकारिक अनुसंधानों से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि एक रूटीन ड्रिल के वीडियो को हाई अलर्ट का वीडियो बताकर, गलत विवरण के साथ लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से फैलाया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “यह वीडियो – मुंबई पर आतंकी हमले की आशंका के चलते शहर के इलाकों में NSG कमांडो तैनात किये गए है – का है |’ ग़लत है |

Avatar

Title:क्या मुंबई पर आतंकी हमले की आशंका के चलते शहर के इलाकों में NSG कमांडो तैनात किये गए ?

Fact Check By: Natasha Vivian 

Result: False