१७ जून २०१९ को फेसबुक के ‘Mohd Shamim’ नामक एक पेज पर एक पोस्ट साझा की गई है | पोस्ट में एक तस्वीर दी गई है | तस्वीर में चार लोग दिखाई से रहे है | उनमें से तीन लोग मुस्लिम कहे जा सकते है, क्योंकि उनके सर पर नमाज की टोपी है | चौथा आदमी किसी यूरोपियन देश का लगता है, जो सूट पहने हुए है | इन लोगों में कुछ वार्तालाप चल रहा है | पोस्ट के दावे में लिखा है कि,
माशा अल्लाह
दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स ने इस्लाम धर्म अपनाया |
बिल गेट्स द्वारा इस्लाम धर्म अपनाया जाने की खबर कहीं पढ़ी हुई सी नहीं लगती | दुनिया के सबसे चर्चित आदमी ने इस्लाम कुबूल किया हो और उसकी कोई खबर ना बने, यह बात तो मुमकिन नहीं है | इसलिए इस दावे पर संदेह होता है | तो आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |
मूल पोस्ट यहाँ देखें – Mohd Shamim | ARCHIVE POST
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले पोस्ट में साझा दावे को फेसबुक पर ढूंढा तो हमें इसी दावे के साथ कुछ विडियो मिले | पिछले साल Firoz Firoz नामक एक यूजर ने एक विडियो साझा किया था, जिसमे दावा किया गया था कि, दुनिया का सबसे अमीर आदमी बिल गेटस ने ईस्लाम धरम अपनाया | उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर भी इसी विडियो का स्क्रीनशॉट है | आप विडियो वाली पोस्ट नीचे देख सकते है |
मूल पोस्ट यहाँ देखे – Firoz Firoz | ARCHIVE POST
इसके बाद हमने उपरोक्त पोस्ट में साझा तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें पता चला कि, यही विडियो अलग अलग दावों के साथ वायरल किया गया है |
हमें ट्वीटर का एक लिंक मिला | १८ मार्च २०१८ का यह ट्वीट आप नीचे देख सकते है | ट्वीट अरबी भाषा में है | उसका अंग्रेजी में गूगल रूपांतरण इस प्रकार है – This is an army commander in the U.S. Department of Defense, who declares his Islam in Muscat, may Allah protect Islam and Muslims and humiliate the enemies of Islam. Dont give up my Muslim brother about science and work. दावा किया गया है की, विडियो में इस्लाम कुबूल करने वाला शख्स अमेरिकन संरक्षण विभाग का आर्मी कमांडर है |
इसी सर्च से हमें एक और ट्वीट मिला | ११ जून २०१८ को किये गए इस ट्वीट के विडियो पर यह लिखा हुआ आता है कि, अमरिका के पूर्व गृह सचिव जॉन मक्कैन ने इस्लाम धर्म अपनाया | आप यह ट्वीट नीचे देख सकते है |
इसके अलावा हमें १७ मार्च २०१८ को अपलोड यू-ट्यूब के विडियो का एक लिंक भी मिला, जिसके विवरण में लिखा है कि, ‘An American enters Islam in the Sultanate of Oman and cries of joy’ | यह विवरण भी अरबी भाषा में है | यह विडियो आप नीचे देख सकते है |
यह अलग अलग कथन मिलने से फिर हमने बिल गेट्स के ट्वीटर अकाउंट पर भी सर्च किया | लेकिन हमें ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला, जिसमे गेट्स द्वारा इस्लाम कुबूलने की बात साझा की हो, या उससे इंकार किया हो |
इसके बाद हमने अलग अलग की वर्ड्स का इस्तेमाल कर गूगल पर भी सर्च किया | लेकिन हमें कोई पुख्ता परिणाम नहीं मिला | हमने विडियो में दिखाई दे रहे शख्स का स्टील शॉट लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया | लेकिन हमें कोई ऐसा परिणाम नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके |
फिर हमने ट्वीटर अकाउंट से गेट्स का प्रोफाइल फोटो लिया और विडियो से उस शख्स का स्टील शॉट लिया | हमने दोनों तस्वीरों की तुलना की | इस तुलना से पता चलता है कि, विडियो वाला शख्स बिल गेट्स नहीं है | दोनों के चेहरे में कोई समानता नहीं है | गेट्स हर समय ऐनक पहने रहते है, जबकि विडियो में दिखाई दे रहे शख्स की आँखों पर चश्मा नहीं है | इससे हम यह बात पुख्ता तौर पर कह सकते है कि, विडियो में दिखाई दे रहा शख्स बिल गेट्स नहीं है | उसकी पहचान कुछ भी हो सकती है, लेकिन वह बिल गेट्स तो निश्चित ही नहीं है |
आप दोनों तस्वीरों की तुलना नीचे देख सकते है |
यह पहला मौका नहीं है जब गेट्स परिवार के बारे में ऐसी अफवाह फैलाई गई हो | इसके पहले भी गेट्स की बेटी के बारे में भी दावा किया गया था कि, उसने इस्लाम का स्वीकार किया है | ‘factcrescendo’ ने उस दावे का भी फैक्ट चेक किया था, जो आप इस लिंक पर पढ़ सकते है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में फोटो के साथ किया गया दावा कि, “दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स ने इस्लाम धर्म अपनाया |” सरासर गलत है | तस्वीर और विडियो में दिखाई देने वाला शख्स बिल गेट्स नहीं है |
Title:क्या दुनिया के सबसे अमिर आदमी बिल गेट्स ने इस्लाम कुबूल किया ?
Fact Check By: Rajesh PillewarResult: False
एक सभा को संबोधित करने के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को थप्पड़ मारे जाने के दावे…
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बगल में एक भूखंड पर पेड़ों को…
डिंपल यादव ने मोदी सरकार की तारीफ करते और यूपीए सरकार के कार्यकाल की आलोचना…
बीजेपी नेता धीरज ओझा का वायरल ये वाला वीडियो पुराना है, वीडियो हाल-फिलहाल में हुई…
सनातन धर्म को 'गंदा धर्म' बताने के दावे से ममता बनर्जी का वायरल वीडियो अधूरा…
हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पास गाचीबोवली में 400 एकड़ जंगल की कटाई को लेकर हैदराबाद…