
२८ मई २०१८ को आत्मा राम थापालिया नामक एक फेसबुक यूजर ने एक पोस्ट साझा की है जिसमे तस्वीर के साथ कमेन्ट भी लिखा है | तस्वीर में एक रैली दिखती है, जिसमे शामिल लोग झंडे लहरा रहे है | दो झंडे कांग्रेस पार्टी के है व एक तीसरा हरा झंडा है जिसपर चाँद और तारा दिखाई देता है | तस्वीर पर लिखा गया है कि “८० रुपये का पेट्रोल छोडीये, मैं ९० रुपये का पेट्रोल अपनी गाड़ी में ख़ुशी ख़ुशी भरवा लूँगा पर कभी ऐसी पार्टी को वोट नहीं दूंगा जिसकी रैली में हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते हो और पाकिस्तानी झंडा फैराया जाता हो” | इस तस्वीर के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के रैली में जो हरा झंडा नज़र आ रहा है, वह पाकिस्तान का राष्ट्रध्वज है | देश में आम चुनाव होने के कारण इस पोस्ट को आज लगभग एक साल बाद भी काफी साझा किया जा रहा है | फैक्ट चेक किये जाने तक इस पोस्ट को २०००० बार साझा किया गया है |
कांग्रेस के रैली में क्या वास्तव में पाकिस्तानी राष्ट्रध्वज लहराया गया व हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गए? हमने इस बात सच्चाई जानने कि कोशिश की |
संशोधन से पता चलता है कि…
फेसबुक पर अलग अलग कीवर्ड्स के साथ ढूँढने पर हमे इस रैली का एक विडियो मिला | २६ मार्च २०१९ को सुशिल बजाज नामक एक फेसबुक यूजर ने एक विडियो साझा किया था, जिसमे हमे कांग्रेस की इस रैली को देख सकते है व सुन सकते है | विडियो के विवरण में लिखा गया है कि यह विडियो तुमकुर, कर्नाटक में हुए कांग्रेस रैली की है |
इसके बाद इस विडियो को हमने अलग अलग कीवर्ड्स के साथ यूट्यूब पर भी ढूँढने कि कोशिश की हमें ९ मई २०१८ को सामना ऑनलाइन के द्वारा अपलोड किया गया विडियो मिला | विडियो में लोग जयजयकार करते हुए और ढोल बजाते हुए नजर आते है | विडियो में हमे हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे नहीं सुनाई दिए |
यही विडियो हमें २० मई २०१८ को टुडे न्यूज़ द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया दिखाई देता है व १४ दिसंबर २०१८ को दिब्याज्योती दास नामक एक यूजर द्वारा भी अपलोड किया गया था |
अब आते है उस हरे झंडे की ओर, जिसमें चाँद और एक तारा नज़र आ रहा है और जिसे पाकिस्तान का राष्ट्रध्वज समझा जा रहा है | सबसे पहले हमने गूगल सर्च पर पाकिस्तान का राष्ट्रध्वज ढूँढा | परिणाम से हमे पता चलता है पाकिस्तानी राष्ट्रध्वज में चाँद और तारा दुसरे स्थान पर होता है और उसी के साथ बायीं तरफ एक सफ़ेद पट्टी होती है | बारीकी से देखने पर हमे झंडे का रंग थोड़ा गाढ़ा भी नज़र आता है | नीचे की स्क्रीन शॉट से यह बात स्पष्ट होती है |
इसके पश्चात गूगल इमेजस पर हमने अलग अलग की वर्ड्स का इस्तेमाल कर चाँद तारे वाले झंडे ढूंढे | परिणाम में हमे तस्वीर से मिलता-जुलता एक झंडा मिला |
उस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमे नीचे दिए गए परिणाम मिले |
परिणाम द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही हमे पता चलता है कि यह झंडा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का है | यह भारत में एक राजनीतिक दल है | इस पार्टी को भारत के चुनाव आयोग |द्वारा केरल में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त है
पाकिस्तान के राष्ट्रध्वज और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के झंडे में काफ़ी अंतर है, जिसे हम नीचे तुलना करके देख सकते है | पाकिस्तान के झंडे का एंगल अलग है व एक सफ़ेद पट्टी भी है और गाढ़ा हरा रंग का है | दूसरी ओर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का झंडा है जो हल्का हरा रंग का है और उसके एंगल भी अलग है |
अब बात आती है कि क्यों इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का झंडा कांग्रेस के रैली में लहराया गया ? इसकी खोज करने पर हमे २१ मई २०१६ का द हिन्दू द्वारा प्रकाशित खबर मिली जहाँ लिखा गया था कि कर्नाटक में IUML ने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा की, जिस वजह से |कांग्रेस व आईयूएम्एल के झंडे एक संयुक्त रैली में लहराये गये थे
निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने वायरल किये गए तस्वीर को गलत पाया है क्योंकि उस रैली में कांग्रेस ने पाकिस्तान राष्ट्रध्वज नहीं लहराया गया था | वह हरा झंडा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का है | इस रैली में किसीने भी हिंदुस्तान मुर्दाबाद का नारा नहीं लगाया था |

Title:क्या कांग्रेस रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराया गया ?
Fact Check By: Drabanti GhoshResult: False
