Fake News: क्या करण जौहर, रणबीर कपूर और अलिया भट्ट ने पाकिस्तान बाढ़ पीडितों के लिये एक करोड़ रुपये दिये?

False Social

बीबीसी न्यूज़ ने खुद स्पष्टिकरण जारी किया है। उन्होंन बताया है कि यह ट्वीट फर्ज़ी है।

बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड ने अब अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रम्हास्त्र को भी घेरना शुरू कर दिया है। इसी बीच बीबीसी न्यूज़ हिंदी के एक ट्वीट की तस्वीर वायरल हो रही है। उसमें लिखा हुआ है कि पाकिस्तान में आयी बाढ़ के लिये ब्रम्हास्त्र फिल्म के निर्माता करण जौहर ने पाँच करोड़, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक-एक करोड़ रूपये दान किये है। और अगर उनकी फिल्म हिट हुई तो वे 51 करोड़ रूपये देने का भी ऐलान किया।

इसको वायरल कर सोशल मीडिया पर यूज़र्स उनकी निंदा कर रहे है। उनका कहना है कि भारत में भी जगह-जगह बाढ़ आयी थी परंतु तब कोई दान नहीं दिया गया। 

आप वायरल हो रहे पोस्ट को नीचे देख सकते है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस बारें में हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें ऐसा कोई भी विश्वासनीय वेबसाइट नहीं मिला जिसपर यह खबर बतायी गयी हो। 

चूंकि वायरल तस्वीर में बीबीसी न्यूज़ हिंदी का ट्वीट दिख रहा है, हमने और कीवर्ड सर्च किया और बीबीसी न्यूज़ के वेबसाइट पर इस खबर को खोजने की कोशिश की। हमें वहाँ ऐसी कोई रिपोर्ट प्रकाशित की हुई नहीं मिली।

फिर हमें इस ट्वीट पर संदेह हुआ। हमने इसे ध्यान से देखा। इसमें हमें कुछ गलतियाँ देखने को मिली। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

  1.  इसमें अभिनेता का नाम रणवीर कपूर” लिखा हुआ है। आपको बता दें कि ब्रम्हास्त्र में जो अभिनेता है उनका नाम रणबीर कपूर” है, रणवीर कपूर नहीं।
  2. फिर हमने जाँच के दौरान देखा कि बीबीसी न्यूज़ के वेबसाइट पर उन्होंने इस तरह से “ब्रम्हास्त्र” नहीं लिखा है। उन्होंने उनकी लिखावट में “त्र” का इस्तेमाल नहीं किया है।

आर्काइव लिंक

  1. आगे बढ़ते हुये हमने देखा कि ट्वीट में वाक्य खत्म होने पर देवनागरी लिपि में इस्तेमाल किये जाने वाला पूर्ण विराम (“।“) लगाया गया है। परंतु जब हमने बीबीसी न्यूज़ के दूसरे ट्वीट को देखा और उनकी वेबसाइट पर देखा तो पाया कि वे फूल स्टॉप याने की बिंदू (“.”) का प्रयोग करते है।

आर्काइव लिंक

इन गलतियों की वजह हम समझ गये कि ये बीबीसी न्यूज़ द्वारा किया गया ट्वीट नहीं।

फिर हमने उनके ट्वीटर हैंडल पर इस ट्वीट को खोजने की कोशिश की तो हमें 2 सितंबर को बीबीसी न्यूज़ हिंदी का एक ट्वीट मिला। उसमें उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि वायरल हो रहा ट्वीट फर्ज़ी है और उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। यह ट्वीट फर्ज़ी है। बीबीस न्यूज़ ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है।

Avatar

Title:Fake News: क्या करण जौहर, रणबीर कपूर और अलिया भट्ट ने पाकिस्तान बाढ़ पीडितों के लिये एक करोड़ रुपये दिये?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False