यह ट्वीट फेक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दफ्तर ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर फर्ज़ी बताया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इस कथित ट्वीट के मुताबिक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की वजह से 1 जनवरी 2022 तक झारखंड में लॉकडाउन लगने वाला है। इस दौरान सभी शिक्षण संस्था, धर्म स्थान, पार्क ये सब बंद रहेंगे। सारी परिक्षाएं रद्द की जायेगी और कहीं जाना जरूरी हो तो ई-पास की आवश्यक्ता रहेंगी, ऐसा भी इस ट्वीट में लिखा है।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
सबसे पहले हमने इस दावे को ध्यान में रखकर गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें ऐसा कोई भी विश्वासनीय समाचार लेख नहीं मिला जिसमें यह खबर प्रकाशित की गयी हो। मुख्यमंत्री सोरेन के ट्वीटर हैंडल पर भी ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला।
हालांकि हमें झारखंड मुख्यमंत्री के दफ्तर के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर 4 दिसंबर को किया गया एक ट्वीट मिला। उसमें सोरेन के नाम से वायरल हो रहे ट्वीट के स्क्रीनशॉट को फेक बताया गया है।
इस ट्वीट के साथ दी गयी जानकारी में लिखा है कि “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीटर हैंडल का एक स्क्रिनशॉट वायरल हो रहा है। तस्वीर में दिख रहा पोस्ट फेक है। राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस मामले में झारखंड पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज किया है।”
झारखंड के मुख्यमंत्री के दफ्तर के फेसबुक पेज पर भी यही स्पष्टिकरण जारी किया है। इसी तरह यही स्पष्टिकरण हमें मुख्यमंत्री सोरेन के आधिकारिक फेसबुक पेज पर देखने को मिला।
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। झारखंड के मुख्यमंत्री ने हालही में लॉकडाउन को लेकर ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है।
Title:झारखंड में लॉकडाऊन लगने की खबर फेक; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से फर्ज़ी ट्वीट वायरल
Fact Check By: Rashi JainResult: False
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक पुराने भाषण में, यूपी पुलिस के खिलाफ की गई…
यूपी के अलीगढ़ में सास का अपने ही होने वाले दामाद के साथ भाग जाने …
सोशल मीडिया पर खून से लथपथ शव पर बैठे बच्चे का विचलित कर देने वाला…
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में बांग्लादेशी अपराधियों के …
पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक़्फ़ क़ानून के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शन के दौरान…
सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2020 का है, जिसे…