क्या है यूपी के गाव में “पिस्टल” लेकर घूम रही इस महिला के वीडियो का सच?

False Social

इस वीडियो पर हमिरपुर पुलिस ने स्पष्टिकरण देते हुये इस दावे को गलत बताया है।

एक महिला का वीडियो इंटरनेट पर साझा किया जा रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि यह एक दबंग महिला है जो हाथ में डंडा और पिस्टल लेकर घूमती है। इसलिये गांव के लोग इससे डरते है। वीडियो में यह भी बताया गया है कि यह प्रकरण हमिरपुर के मोहदाहा कोतवाली के कमरिया गांव का है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “दबंग महिला का वीडियो वायरल, पिस्टल और डंडा लेकर चलती दबंग महिला।”

फेसबुक

आर्काइव लिंक


Read Also: यह वीडियो शिवलिंग पर टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर “रतन लाल” के गिरफ्तारी का नहीं; जानिए सच


अनुसंधान से पता चलता है कि…

दावे में दी गयी जानकारी को ध्यान में रखकर हमने हमिरपुर पुलिस से संपर्क किया। हमने हमिरपुर के पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दिक्षित के पी.आर.ओ से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि, “यह खबर गलत है कि वीडियो में दिख रही महिला हाथ में पिस्टल लेकर घूमती है। वह बच्चों के खेलने का खिलौना है और वह महिल कोई दबंग महिला नहीं है। वह एक आम महिला है।“

हमने हलिरपुर पुलिस के मीडिया सेल में पी.आई “अमित सेहगर” से संपर्क किया। उनका कहना है कि “उस महिला के घर में एक भैंस घूस गयी थी, उसको भगाने के लिये उसने डंडा हाथ में लिया था। और जो पिस्टल जैसी दिखने वाली चीज़ है, वह दरअसल बच्चों के खेलने का लाइटर है। इसलिये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा सरासर गलत है व मनगढ़ंत है।“

जाँच के दौरान हमें हमिरपुर पुलिस ने 17 मई को किया गया ट्वीट मिला। उसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से इस वीडियो के पीछे की घटना का विवरण किया है। इसमें बताया गया है कि यह महिला उत्तर प्रदेश में स्थित हमिरपुर के थाना मौदहा क्षेत्र में रहती है। उसके घर में अचानक एक भैंस घूस आयी थी। उसी दौरान घर में बच्चे भी थे, उनके भैंस से बचाने के लिये उसने हाथ में डंडा लिया था। इसमें यह भी बताया गया है कि उसके हाथ में पिस्टल नहीं, पिस्टल जैसे दिखने वाला बच्चों का लाइटर है। महिला ने ये लाइटर उनके हाथ से लिया था। आप उस ट्वीट को नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक


Read Also: मध्य प्रदेश में दलितों के साथ मारपीट की घटना को राजस्थान का बताया जा रहा है; जानिए सच


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें दिख रही महिला कोई दबंग महिला नहीं है। वह गांव में पिस्टल और डंडा लेकर नहीं घूमती है।

Avatar

Title:क्या है यूपी के गाव में “पिस्टल” लेकर घूम रही इस महिला के वीडियो का सच?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False