Political

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत मे शराब बंद करवा दी हैं ? जानिये सच |

२९ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Deepak Malik’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – “आज रात से पूरे भारत में शराब बन्द |” इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि “नरेंद्र मोदी पूरे भारत में शराब बंद करवा दी हैं |” अगर ऐसा कुछ होता तो यह वाकई बहुत बड़ी खबर बन जाती | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ARCHIVED LINK

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट मे साझा तस्वीर को ‘यांडेक्स’ रिवर्स इमेज सर्च मे देकर ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस संशोधन मे हमें ‘TOI’ द्वारा ३१ दिसम्बर २०१६ को प्रसारित एक ख़बर मिली जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नव वर्ष के उपलक्ष्य मे एक संबोधन है |

TOIPost | ArchivedLink

इस ख़बर मे दी गयी विडियो को जब हमने ‘Frame-By-Frame’ देखा, तो हमें उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीर से हुबहू मिलता-जुलता विडियो का हिस्सा मिला |

इसके अलावा उपरोक्त पोस्ट के तस्वीर मे ‘आज तक’ का लोगो भी गलत दर्शाया गया है |

असली ‘आज तक’ का लोगो नीचे दर्शाया गया है |

हमने जब ‘AajTak’ द्वारा दी गयी ख़बरों में ढूंढा, तो हमें ऐसी कोई भी ख़बर नहीं मिली |

इस संशोधन से साफ़ पता चलता है कि कि उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया गया चित्र फोटोशोप की मदद से भ्रम पैदा करने के लिए बदला गया है | इस पोस्ट मे मोदी की तस्वीर ३१ दिसम्बर २०१६ को नव वर्ष के उपलक्ष्य मे दिए गये भाषण के विडियो से लिया गया है और उसमे भ्रमित दावा लिखकर साझा किया जा रहा है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “नरेंद्र मोदी पूरे भारत में शराब बंद करवा दी हैं |” ग़लत है | उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया गया चित्र फोटोशोप की मदद से भ्रम पैदा करने के लिए बदल कर साझा किया जा रहा है

Title:क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत मे शराब बंद करवा दी हैं ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

14 minutes ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

15 minutes ago

पहलगाम घूमने गया ये कपल सही सलामत है, आतंकी हमले में नहीं गई है जान…

पहलगाम में हुई आतंकी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो…

39 minutes ago

चार साल पहले कोकेरनाग में हुए मुठभेड़ का वीडियो पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले से जोड़ कर वायरल…

यह वीडियो हाल में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के घर पर हुए एनकाउंटर…

39 minutes ago

लॉकडाउन के दौरान का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हालिया हमले के दावे से वायरल …

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हाल में हुए हमले का नहीं है वायरल वीडियो,…

3 days ago