क्या NASA पुष्टि करता है कि गांजा के पौधे को दुसरे ग्रह से लाया गया है ? जानिये सच |

False International Medical

२९ मई २०१९ को फेसबुक पर अबे तू खान्ग्रेसी है क्या ? नामक पेज में एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है बाबा रामदेव ने गांजे को औषधि बताते हुए, इसे लीगल करने की बात कही है, मैं उनकी इस बात का समर्थन करता हूँ, गांजा एक औषधि ही है, ब्रिटिश राज में इसे प्रतिबंधित किया गया था, अन्यथा यह भारत में कभी प्रतिबन्धित नहीं थी, उन्हें शराब बेचना था इसलिए गांजे को प्रतिबंधित किया | आयुर्वेद कहता है, गांजा से घुटनों का दर्द गायब हो जाता है, भूख लगती है, ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है जिस कारण ब्लड प्रेशर, हाईपरटेंशन जैसी बीमारियां नहीं होतीं | वैसे भी नासा के रिसर्च में ये बात सामने आई है कि मारिजुआना अर्थात गांजा एकमात्र पौधा है जिसका DNA पृथ्वी के अन्य पौधों से मैच नहीं करता यह दूसरे ग्रह से लाया गया पौधा है | हमारे ऋषि मुनियों के ज्ञान और इसे भोले का प्रसाद कहना अनायास ही नहीं है |

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि NASA पुष्टि करता है कि गांजे का DNA पृथ्वी के अन्य पौधों से नहीं मिलता है व यह दुसरे ग्रह से लाया गया गया पौधा है |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ARCHIVED LINK

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट मे दिए गए दावे को गूगल मे ‘NASA confirms Marijuana has alien DNA’ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस संशोधन मे हमें २५ अप्रैल २०१९ को ‘Dacia J. Ferris’ द्वारा किया गया ट्वीट मिला, जिसमे उन्होंने ‘Physics and Astronomy Zone’ के ट्वीट को साझा किया है |

इस ट्वीट की लिंक पर क्लिक करने पर हमें ‘Physics and Astronomy Zone’ द्वारा साझा ट्वीट मिला जिसमे २० अप्रैल २०१९ का उनके वेबसाइट पर दिया गया एक लेख मिला |

https://twitter.com/ZonePhysics/status/1121489248975237120

इस लेख का शीर्षक हमने उपरोक्त दावे मे दिए गए चित्र से हुबहू मिलता-जुलता मिला |

Physics-astronomy.orgPost | ArchivedLink

इस लेख के मुताबिक, हालाँकि, पोस्ट के शीर्षक मे यह लिखा गया है कि NASA पुष्टि करता है कि गांजे का DNA पृथ्वी के अन्य पौधों से नहीं मिलता है व यह दुसरे ग्रह से लाया गया पौधा है – यह पोस्ट केवल एक सोशल मीडिया में लोगों द्वारा साझा करने की आदत को जांचने के लिए परिक्षण है |

Physics-astronomy.orgPost | ArchivedLink

इस पोस्ट के मुताबिक, लोग सोशल मीडिया पर अधिकतर चीज़ें बिना पढ़े ही साझा कर देतें है और इसी बात को साबित करने के लिए इस पोस्ट को एक आकर्षक शीर्षक के साथ साझा किया गया था | इस पोस्ट में उन्होंने उदाहरण के लिए ०१ अप्रैल २०१४ को ‘NationalPublicRadio’ द्वारा दिये गए एक पोस्ट के बारे मे उल्लेख किया है जिसमे ‘अप्रैल फूल’ बनाने के लिए पोस्ट का शीर्षक दिया गया था ‘Why doesn’t read anymore?’ और पोस्ट मे लिखा था कि वह देखना चाहतें हैं कितने लोग असलियत में उनके द्वारा दिए गए लेख को पढ़ते हैं |

NPRPost | ArchivedLink

इसी की तर्ज पर, बिना पढ़े साझा करने की लोगों की आदत को साबित करने के लिए “Marijuana Contains “Alien DNA” From Outside Of Our Solar System, NASA Confirms” इस आकर्षक हैडलाइन के साथ दूसरा आर्टिकल प्रसारित किया गया | और आप देखेंगे की यह साबित भी हो गई | उपरोक्त यूजर द्वारा नासा के हवाले से गांजा के पौधे के बारे में दुसरे ग्रह से लाया गया यह दावे के साथ कहा जाना इसी बात का प्रमाण है कि, लोग अमूमन बिना पढ़े ही गलत विवरण के साथ कोई बात साझा कर देते है |

इन संशोधन से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा बिना पढ़े साझा किया जा रहा है | NASA ने गांजे के बारे मे ऐसा कोई भी दावा नहीं किया है | यह पोस्ट को एक ऐसा शीर्षक देना सिर्फ़ एक सोशल मीडिया परिक्षण था |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “NASA पुष्टि करता है कि गांजे का DNA पृथ्वी के अन्य पौधों से नहीं मिलता है व यह दुसरे ग्रह से लाया गया गया पौधा है |” ग़लत है | NASA द्वारा गांजे के बारे मे ऐसा कोई भी दावा नहीं किया गया है |

Avatar

Title:क्या NASA पुष्टि करता है कि गांजा के पौधे को दुसरे ग्रह से लाया गया है ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False