Political

क्या विख्रोली के HP पेट्रोल पंप के बिल पर ‘मोदी को वोट ना दे’ लिखा है ? जानिये सच |

यह चित्र हमने Hindustanpetroleum से प्रतिनिधित्व के लिए लिया है |

हमें व्हाट्सएप पर एक यूजर से तथ्य-जांच के लिए एक अनुरोध प्राप्त हुआ | मैसेज मे चित्र के अनुसार विख्रोली वाले HP पेट्रोल पंप मे दिए जाने वाले बिल पर लिखा है कि ‘अगर आपको पेट्रोल का दाम कम करना है तो मोदी को वोट ना दें |’ कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

फैक्ट चेक के लिए मिले इस मैसेज को जब हमने अन्य सोशल मीडिया मे ढूँढा तो हमें नीचे दर्शाया गया फेसबुक पोस्ट मिला |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:

पेट्रोल पंप के इस बिल को देखते ही संदेह होता है कि यह फ़र्ज़ी बिल है तो, हमने जांच की शुरुआत उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाए चित्र की बारीकी से जांच करके की और गूगल से HP के  बिल का चित्र ढूंढके उसके साथ तुलना की | यह चित्र हमें TeamBHP के वेबसाइट पर मिला |

उनमे सबसे पहले गौर करने वाली बात यह थी कि, सारे बिल मे HP का Logo सबसे ऊपर रहता है | उपरोक्त चित्र में यह नहीं था | दुसरे लाइन मे उपरोक्त चित्र मे HPL Dealer लिखा है, मगर असली बिल में HPCL लिखा है | बिल पर दिनांक की जगह भी अलग है और आखरी में लिखे गए वाक्य का Font भी अलग है |

फिर हमने गूगल मैप्स पर HP का मुंबई में पेट्रोल पंप ढूँढा |

इनमे से हमें विख्रोली में सिर्फ़ एक पेट्रोल पंप मिला |

HPCL के कस्टमर केयर को फ़ोन लगाने पर विख्रोली में स्थित पेट्रोल पंप का नाम ‘Western Petroleum’ बताया गया | उपरोक्त बिल पर विख्रोली वाले पेट्रोल पंप का नाम ‘Sai Balaji Petroleum’ लिखा है | गूगल में इस पेट्रोल पंप का नंबर हमें ‘JustDial’ से मिला और वहाँ के कर्मचारी से बात होने पर उसने इस बात को ग़लत कहकर खारिज किया |

इन सब तथ्यों से यह बात तो पता चली कि उपरोक्त बिल फ़र्जी बिल है, मगर यह बिल किसने और कहाँ से साझा किया यह पता करने के लिए हमने उपरोक्त चित्र को गूगल में रिवर्स इमेज सर्च किया और हमें ‘SMHoaxSlayer’ द्वारा उपरोक्त चित्र पर १० अक्टूबर २०१८ को की गयी फैक्ट चेक मिली |

इस फैक्टचेक में ‘GoldMineElectrosystemsPvt.Ltd.’ नामक एक वेबसाइट का नाम था | जब हम इस वेबसाइट पर गए तो हमें उपरोक्त चित्र से हुबहू मिलता चित्र मिला और उसमे यह चित्र एक सैंपल के तौर पर दिया गया है |

इस वेबसाइट से सैंपल चित्र को फोटोशोप करके भ्रामक रूप से साझा किया जा रहा है |

निष्कर्ष : ग़लत

हमारे द्वारा तथ्यों की जांच से यह बात साफ़ होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया गया चित्र ग़लत है | उपरोक्त चित्र फोटोशोप के इस्तेमाल से बदल कर भ्रामक रूप से साल २०१८ से साझा की जा रही है |

Title:क्या विख्रोली के HP पेट्रोल पंप के बिल पर ‘मोदी को वोट ना दे’ लिखा है ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

लेफ्टिनेंट किरण शेखावत का 2015 में हो चूका  है निधन, वीडियो भ्रामक दावे से वायरल…

किरण शेखावत के पुराने वीडियो को भारत-पाक के हालिया संघर्ष से जोड़ कर शेयर किया…

16 minutes ago

बलूचिस्तानियों का ऑपरेशन सिंदूर पर जश्न मनाने के दावे से 2024 का पुराना वीडियो वायरल…

ऑपरेशन सिंदूर पर बलूचिस्तानियों के जश्न मनाने का फर्जी दावा वायरल किया जा रहा है,…

42 minutes ago

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा हार स्वीकार करने वाला वीडियो एडिटेड  है…

10 मई 2025 को, भारत सरकार ने घोषणा की कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत…

45 minutes ago

लाहौर में 2020 में लगी आग के वीडियो को ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ से जोड़कर वायरल…

भारत- पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है,…

5 hours ago

टेक्सास में एक रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट का पुराना वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर के तहत कराची बंदरगाह के दावे से वायरल…

यह टेक्सास में एक रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट का पुराना वीडियो है, जिसे हाल…

3 days ago