२७ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘Azeem Sheikh’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – यह इस्लाम पर प्रवचन करने वाली न्यूज़ एंकर रूबिका लियाकत है | अब यह हमें इस्लाम सिखाएगी | इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि रूबिका लियाकत आपत्तिजनक तस्वीर साझा कर रही है |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
संशोधन से पता चलता है कि…
हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट मे दिए गए तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज करके ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |
इस संशोधन से हमें २६ अगस्त २०१८ को रूबिका लियाकत और निशांत चतुर्वेदी द्वारा किये गए दो ट्वीट मिले | यह ट्वीट रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में किये गये है |
निशांत चतुर्वेदी द्वारा यह ट्वीट सुबह ०९:५७ बजे किया गया था |
इसके जवाब मे रूबिका ने दोपहर को १२:१२ बजे इसका जवाब दिया |
इसके अलावा हमें निशांत चतुर्वेदी द्वारा २०१५ के रक्षाबंधन को किया गया ट्वीट भी मिला, जिसमे भी उन्होंने रूबिका को रक्षाबंधन की शुभ कामनाएं दी थी |
संशोधन मे मिले ट्वीट मे दर्शाया गया चित्र उपरोक्त पोस्ट मे दी गयी तस्वीर से मिलता-जुलता है | यह तस्वीर रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन के प्यार को दर्शाने के लिए ट्वीट की गई थी | मगर सोशल मीडिया मे इस तस्वीर को अलग रूपांतर देकर भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है |
इन संशोधन से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाए गए चित्र को भ्रम पैदा करने के लिए गलत नज़रिए से साझा किया जा रहा है |
जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “रूबिका लियाकत आपत्तिजनक तस्वीर साझा कर रही है |” ग़लत है | उपरोक्त पोस्ट मे साझा की जाने वाली तस्वीर रक्षाबंधन के दिन निशांत चतुर्वेदी के साथ खीची गयी थी | इस चित्र को गलत नजरिया देकर भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है |
Title:क्या इस्लाम पर प्रवचन देने वाली रुबिका लियाकत ने साझा की आपत्तिजनक तस्वीर ? जानिये सच |
Fact Check By: Nita RaoResult: False
पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक़्फ़ क़ानून के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शन के दौरान…
सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो 2020 का है, जिसे…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…
मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…
घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…
हाथ में खुलेआम बंदूक लेकर सड़क पर घूम रहे शख्स का वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल…