३,००० से भी ज़्यादा बार साझा किये जा चुके एक फेसबुक पोस्ट मे यह दर्शाया जा रहा है कि संबित पात्रा रास्ते के फुटपाथ पर बैठकर खाना खा रहे हैं और यह दावा किया जा रहा है कि “जगह जगह खाते हुय मोदी की उज्जला योजना की पोल खोल रहा है |” कितनी सच्चाई है इस फोटो में, आइये देखते हैं |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
तथ्यों की जांच:
हमने जांच की शुरुआत उपरोक्त चित्र को इमेज मैग्नीफायर मे संशोधन करने से की |
चित्र के बीच मे ‘@Ind_Arya’ प्रिंट किया हुआ हमने पाया | यह एक ट्विटर अकाउंट के ID का फार्मेट होने के कारण, हमने इस ID को ट्विटर मे ढूँढा तो हमें ‘Bajirao बल्लाळ’ नामक एक ट्विटर अकाउंट मिला |
इस अकाउंट मे ढूँढने पर हमें उपरोक्त चित्र का स्त्रोत मिला जो ४ अप्रैल २०१९ को पहली बार साझा किया गया था |
इस ट्वीट के में लिखा है कि संबित पात्रा ‘पूरी’ गरीबी को करीब से देखने के लिए फुटपाथ पर बैठके खायेंगे और रात को फुटपाथ पर सो जायेंगे | ट्वीट मे उपरोक्त चित्र के साथ एक और चित्र भी है | इस चित्र को जब हमने यांडेक्स मे ढूँढा तब हमें ‘LocalPress’ द्वारा प्रकाशित २०१६ की एक ख़बर मिली |
यह प्रकाशन मुंबई के बेघर गरीबों के बारे मे थी जिसमे हमें दूसरी तस्वीर मिली |
मगर ट्वीट मे जो चित्र दिया गया था उसमे खली जगह पर संबित पात्रा सोये हुए दिखाई दे रहे हैं |
पूरे प्रकाशन को पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
LocalpressPost | ArchivedLink
इसके बाद हमने मुंबई के फुटपाथ की तस्वीरें गूगल मे ढूँढने लगे और हमें उपरोक्त चित्र से मिलता जुलता चित्र मिला |
इंडिया एक्सप्रेस द्वारा वर्ष २०१५ में प्रकाशित एक ख़बर में उन्होंने मुंबई मे मजबूरीवश फुटपाथ पर रहने वाले बेघर लोगों की दुर्दशा के बारे मे वर्णन किया था | फिर हमने पिछले चित्र की तरह, इस चित्र को भी उपरोक्त चित्र के साथ मिला कर जांच की |
पूरे प्रकाशन को पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
IndianexpressPost | ArchivedLink
यह बात तो साफ़ है कि उपरोक्त चित्र को छेडछाड कर बदला गया है | अब सवाल यह खड़ा हुआ कि संबित पात्रा का यह चित्र कहाँ से लिया गया | पात्रा के इस मूल चित्र को ढूँढने के लिए हमने अलग अलग शब्दों से गूगल मे ढूँढा और हमें उनका वह खाना खाते समय का मूल चित्र मिला |
इन चित्रों का संशोधन करने पर हमें जानकारी मिली कि, ३१ मार्च २०१९ को संबित पात्रा ने ओडिशा मे पिपली नामक गांव के एक गरीब परिवार के घर पर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार अर्षित पट्टनायक और दुसरे कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया था | यह चित्र उस भोजन के समय की है जिसे उपरोक्त चित्र मे छेडछाड कर डाला गया है |
इस बात की पुष्टि उनके ट्विटर अकाउंट से भी होती है, जहाँ उन्होंने इस भोजन के समय की तस्वीरें ट्वीट की हैं |
इन बातों से यह साफ़ पता चलता है कि संबित पात्रा के इस मूल चित्र को मुंबई के चित्र के साथ छेडछाड कर बदला गया है |
निष्कर्ष : ग़लत
तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त चित्र में किया गया दावा ग़लत है | दो अलग अलग चित्रों को मिलाकर एक बनाया गया है | संबित पात्रा की खाना खाने वाली फोटो ओडिशा की है और फुटपाथ का चित्र इंडिया एक्सप्रेस द्वारा २०१५ के प्रकाशित एक ख़बर से लिया गया है, जिसे फोटोशोप करके साझा किया गया है | संबित पात्रा फुटपाथ पर बैठकर खाना नहीं खा रहे है |
Title:क्या संबित पात्रा फुटपाथ पर बैठकर गरीब परिवार के साथ खाना खा रहे है ? जानिये सच |
Fact Check By: Nita RaoResult: False
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति राह…
मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा की 12 अप्रैल को जयंती मनायी गई। करणी सेना…
घरों में घुसते हिरणों का वायरल वीडियो कांचा गचीबावली का नहीं बल्कि टेक्सास का वीडियो…
हाथ में खुलेआम बंदूक लेकर सड़क पर घूम रहे शख्स का वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल…
मुर्शिदाबाद हिंसा के नाम पर जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में जमीन विवाद के दौरान…
एक सभा को संबोधित करने के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को थप्पड़ मारे जाने के दावे…