हमें व्हाट्सएप पर एक यूजर से तथ्य-जांच के लिए एक अनुरोध प्राप्त हुआ | मैसेज मे दावा किया जा रहा है कि ‘कांग्रेस का पर्दाफाश | सोनिया गांधी के सीधे निर्देश के तहत लिंगायत और वीरशैव समुदाय में फुट डालने की योजना बनाई गई थी | कांग्रेस नेता एमबी पाटिल द्वारा सोनिया गांधी को लिखा गया पत्र चौंकाने वाला विवरण उजागर करता है कि सोनिया गांधी कर्नाटक में हिंदू समुदायों को कैसे विभाजित करना चाहती थीं |’ कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |
फैक्ट चेक के लिए मिले इस मैसेज को जब हमने अन्य सोशल मीडिया मे ढूँढा तो हमें नीचे दर्शाया गया फेसबुक पोस्ट मिला |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
तथ्यों की जांच:
हमने जांच की शुरुवात गूगल में उपरोक्त दावे के चित्र को रिवर्स इमेज कर ढूंढने से की जिसमे हमें उपरोक्त चित्र के साथ एक ख़बर मिली |
ऑर्गनायजर प्रकाशन के मुताबिक कई कन्नड़ दैनिकों ने जुलाई 2017 में सोनिया गांधी को लिखा एमबी पाटिल का कथित पत्र प्रकाशित किया है, जिसमें उन्होंने यूपीए अध्यक्ष से लिंगायत आंदोलन के लिए अलग धर्म के लिए समर्थन और विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हिंदू को जातिगत आधार पर विभाजित करने का आग्रह किया था | पूरे प्रकाशन को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
हमने इस बात की पुष्टि करने के लिए पहले एम. बी. पाटिल के ट्विटर अकाउंट में छानबीन की | ट्विटर में ‘@MBPatil’ नाम से ढूँढने पर हमें एक उनके द्वारा १६ अप्रैल २०१९ को किया गया ट्वीट मिला | इस ट्वीट में उन्होंने दावा किया है कि उपरोक्त पत्र झूठी है और इस बारे में सक्त कार्रवाई की जाएगी | इसके साथ में उन्होंने पुलिस मे इस बात की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस ऑफिसर के साथ खिंची गयी तस्वीर भी दी है |
इसके साथ ही ‘Karnataka Congress’ नाम के ट्विटर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी इस बारे में हमें एक ट्वीट मिली, जिसमे एम. बी. पाटिल ने फिर से ये दावा किया है कि यह ख़बर झूठी है और इस बारे मे सक्त कार्रवाई की जाएगी |
जब हमें मिले गए ट्वीट से इस बात की पुष्टि हुई की यह कथित पत्र एम बी पाटिल द्वारा नहीं भेजा गया है, तो हमने इस ख़बर को गूगल मे ढूँढा | हमें हिन्दुस्तान टाइम्स और द वायर द्वारा दी गयी ख़बर मिली जिसमे इस पत्र के झूठे होने का खुलासा किया गया है |
‘Hindustan Times’ द्वारा दी गयी इस ख़बर में लिखा है कि कांग्रेस ने बीजेपी द्वारा फ़र्जी पत्र साझा करने वाली इस हरकत पर पुलिस में शिकायत दर्ज की है |
‘TheWire’ द्वारा दी गयी इस ख़बर में लिखा है कि यह अफवाह २०१७ से चली आ रही है | २०१८ मे इस दावे को गलत बताया गया था और इस साल फिर से कन्नड़ दैनिक ‘विजयवाणी’ द्वारा फिर से साझा की गयी है | पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |
निष्कर्ष : ग़लत
हमारे द्वारा तथ्यों की जांच से यह बात साफ़ होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा कि ‘एम. बी. पाटिल ने सोनिया गाँधी को विवादित पत्र लिखा’ ग़लत है | उपरोक्त दावा मे दर्शाए जाने वाला पत्र फ़र्जी है और एम बी पाटिल ने इस फ़र्जी पत्र के साझा करने पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज की है |
Title:क्या एम. बी. पाटिल ने सोनिया गाँधी को विवादित पत्र लिखा ? जानिये सच |
Fact Check By: Nita RaoResult: False
पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हाल में हुए हमले का नहीं है वायरल वीडियो,…
दुकान पर हमला कर रहे दो लोगों को हिरासत में लेती सेना का वीडियो बांग्लादेश…
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक पुराने भाषण में, यूपी पुलिस के खिलाफ की गई…
यूपी के अलीगढ़ में सास का अपने ही होने वाले दामाद के साथ भाग जाने …
सोशल मीडिया पर खून से लथपथ शव पर बैठे बच्चे का विचलित कर देने वाला…
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में बांग्लादेशी अपराधियों के …