Categories: FalsePolitical

इंडोनेशिया में जलती हुई मस्जिद का वीडियो कश्मीर की वर्तमान घटना के नाम से फैलाया जा रहा है |

५ सितम्बर २०१९ को “Fazlul Hoque Patowaryनामक एक फेसबुक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके शीर्षक में लिखा गया है कि “अब कशमीर में खूबसूरत मस्जिद की आग लगा दी गयी | मुझे नहीं पता कि मुसलमान दुनिया अभी भी अपना भूमिका क्यों नहीं निभा रही है |” इस वीडियो में हम एक मस्जिद को जलते हुए देख सकते है | इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कश्मीर का है और अभी वहां से सबसे सुन्दर मस्जिद को आग लगा दी गई है | इस वीडियो को कश्मीर की वर्तमान घटना के नाम से फैलाया जा रहा है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव वीडियो 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने इस वीडियो को इन्विड टूल का इस्तेमाल करते हुए छोटे कीफ्रेम्स में तोडा व यांडेक्स रिवर्स इमेज सर्च किया | परिणाम से हमें २९ जनवरी २०१९ को Some Ball द्वारा अपलोड किया गया वीडियो मिला | वीडियो के शीर्षक में इन्डोनेशियाई भाषा में लिखा गया है कि “बेलोपा ग्रैंड मस्जिद, लुवु, दक्षिण सुलावेसी में आग लग गई | यह घटना मंगलवार (1/29/2019) सुबह हुई थी |” वीडियो के विवरण में भी यही जानकारी है | वेल्डिंग की चिंगारियों से यह आग लग गई थी | उस समय मस्जिद के गुंबद का निर्माण कार्य शुरू था |

इस खबर के बारें में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने “KEBAKARAN MASJID AGUNG” जैसे की-वर्ड्स का इस्तेमाल करते हुए गूगल सर्च किया, परिणाम से हमें २९ जनवरी २०१९ को CNN इंडोनेशिया द्वारा प्रसारित खबर मिली | खबर के शीर्षक में इन्डोनेशियाई भाषा में लिखा है कि “लुमू बेलोपा की मस्जिद का डोम जलते हुए देखा जा सकता है |” इससे हम स्पष्ट हो सकते है कि, यह घटना ८ महीने पुरानी है और इंडोनेशिया में घटित हुई है, ना की  कश्मीर की |

‘ट्रिब्यून तिमुर’ने भी घटना की खबर का वीडियो २८ जनवरी २०१९ को प्रसारित किया था | वीडियो के शीर्षक में जावानिज भाषा में लिखा गया है कि “ग्रेट मोस्क ऑफ़ बेलोपा की लगी आग के कुछ क्षण” |

२९ जनवरी २०१९ को रीजनल कोम्पस द्वारा प्रकाशित खबर में इन्डोनेशियाई भाषा में लिखा है कि यह घटना बेलोपा जिले के सेंगा गांव में स्थित बेलोपा लुवु ग्रैंड मस्जिद में मंगलवार सुबह करीब १० बजकर ५५ मिनट परघटी थी, जब मजदूरों ने मस्जिद की छत के नवीनीकरण का काम शुरू किया |

आर्काइव लिंक 

इसके पश्चात हमने गूगल मैप्स पर इंडोनेशिया के लुवु में इस ग्रेट मोस्क ऑफ़ बेलोपा को ढूँढा | परिणाम से हमें २९ मार्च २०१९ को गूगल यूजर द्वारा अपलोड की गयी तस्वीरें मिली जो जलती हुई मस्जिद की वीडियो से मेल खाती है |

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | यह वीडियो जनवरी २०१९ का है और इंडोनेशिया की मस्जिद को दर्शाता है, जिसमे आग लग गयी थी | इस वीडियो के कश्मीर के होने का गलत दावा किया जा रहा है | इस वीडियो का कश्मीर से कोई सम्बन्ध नही है |

Title:इंडोनेशिया में जलती हुई मस्जिद का वीडियो कश्मीर की वर्तमान घटना के नाम से फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

कांचा गाचीबोवली विवाद से जोड़कर यूपी में आगजनी का वीडियो वायरल…

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी के बगल में एक भूखंड पर पेड़ों को…

23 hours ago

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर डिंपल यादव की तरफ से प्रतिक्रिया देने के नाम पर फर्जी पोस्ट वायरल…

डिंपल यादव ने मोदी सरकार की तारीफ करते और यूपीए सरकार के कार्यकाल की आलोचना…

1 day ago

यूपी में बीजेपी नेता धीरज ओझा का पुराना वीडियो हाल की घटना बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

बीजेपी नेता धीरज ओझा का वायरल ये वाला वीडियो पुराना है, वीडियो हाल-फिलहाल में हुई…

3 days ago

ममता बनर्जी ने सनातन धर्म ‘गंदा धर्म’ नहीं बताया। अधूरा वीडियो भ्रामक दावे से किया जा रहा वायरल…

सनातन धर्म को 'गंदा धर्म' बताने के दावे से ममता बनर्जी का वायरल वीडियो अधूरा…

3 days ago

हैदराबाद के गाचीबोवली जंगल में हाथी पर जेसीबी से हमला? नहीं वीडियो पुराना…

हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी  के पास गाचीबोवली में 400 एकड़ जंगल  की कटाई को लेकर हैदराबाद…

4 days ago