False

क्या मोदी ने ४ साल मे ५२ देश घूमकर खर्च किया ३५५ करोड़ और अपने देश लाया १५ लाख करोड़ का FDI ? जानिये सच |

यह चित्र हमने Livemint.com से प्रतिनिधित्व के लिए लिया है |

तेज़ी से साझा हो रहे एक फेसबुक पोस्ट में यह दावा किया गया है कि, भले ही मोदी ने ५२ देश घूमकर ३५५ करोड़ खर्च किया है, लेकिन १५ लाख करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) देश मे लाया | आईये देखते हैं क्या है सच |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:

नरेन्द्र मोदी भारत के १४ वे प्रधान मंत्री है | २६ मई २०१४ को उन्होंने राष्ट्रपति भवन (दिल्ली) मे प्रधान मंत्री पद की शपथ ली थी | इसके बाद से अब तक नरेन्द्र मोदी कई विदेशी यात्रा पर जा चुके है |

जब हमने इस बात की खोज की तब हमें पता चला कि पिछले ४ साल मे प्रधान मंत्री  ५५ देशों का दौरा कर चुके हैं | इन विदेश यात्राओं पर सरकारी खजाने से कुल ४४३,४०,३८,४६५ रूपये (४४३ करोड़ ४० लाख ३८ हजार ४६५ रूपये) खर्च हुआ है |

यह संख्या हमें सरकारी वेबसाइट से मिली है | pmindia.gov.in इस सरकारी वेबसाइट मे २६ मई २०१४ से प्रधान मंत्री द्वारा की है सभी विदेशी एवं देशांतर्गत यात्रा, यात्रा का दिनांक, स्थान व यात्रा के लिए खर्च हुई रकम दर्ज है | कुल मिला कर ४९ यात्रा (देशों की संख्या ५५) संख्या दर्ज है जिसमे से ६ IAF BBJ विमान मे हुई है और आखरी ६ यात्रा के अभी तक बिल जमा नहीं किये गए हैं | २५ फ़रवरी २०१९ को इस लिस्ट को आखिरी बार अपडेट किया गया था |

PMindia.gov.in | ArchivedLink

इसके बाद हमने दावे के अनुसार भारत मे पिछले ४ वर्षों में कितना प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आया इसकी जांच की | इंडियन ब्रैंड इक्विटी फाउंडेशन (IBEF), जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है, इसकी वेबसाइट पर हमें २००० से दिसम्बर २०१८ तक के सारे FDI के रिपोर्ट मिले | रिपोर्ट के अनुसार, २०१४ से दिसम्बर २०१८ तक कुल मिलाकर लगभग १२ लाख करोड़ का FDI Inflow हुआ है और सारे FDI इक्विटी इनफ्लो का कुल मिलाकर  लगभग १७६ लाख करोड़ होता है |

IBEFLink | ArchivedLink

IBEF द्वारा प्रकाशित पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए FDI द्वारा प्रकाशित दस्तावेज़ की लिंक पर क्लिक करें |

https://www.ibef.org/download/fdi-factsheet-27-february-2019.pdf

इसके अलावा हमें भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का भी सालाना रिपोर्ट मिला है | इस रिपोर्ट के अनुसार अगस्त २०१८ तक लगभग ८,८३,६५,८४३ (८ करोड़ ८३ लाख ६५ हजार ८४३ रुपये) का FDI आया है |

RBI द्वारा प्रकाशित पूरा रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ की लिंक पर क्लिक करें |

rbidocs | ArchivedLink

आगे आप FDI का ग्राफ भी देख सकते हैं जिसमे हर साल के अनुसार बढ़ौतरी या घटौती दर्शाई गई है | यह ग्राफ Community.data.gov.in से लिया गया है | यह एक सरकारी वेबसाइट है |

Community.data.gov.in | ArchivedLink

निष्कर्ष : ग़लत

तथ्यों की जांच करने के बाद हम इस बात की पुष्टि करतें हैं की उपरोक्त विडियो मे किये गए सारे दावे गलत है |

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ५२ नहीं, बल्कि ५५ देशों की यात्रायें की |
  2. उनकी विदेशी यात्रा पर ३५५ करोड़ नहीं, बल्कि लगभग ४४३ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं |
  3. वह १५ लाख करोड़ का FDI नहीं बल्कि लगभग १२.५ लाख करोड़ का FDI लाने में सफल रहें हैं |
  4. सरकार द्वारा प्रकाशित सारी संख्याओं के आधार पर विडियो में किये गए सभी दावे ग़लत साबित होते है |

Title:क्या मोदी ने ४ साल मे ५२ देश घूमकर खर्च किया ३५५ करोड़ और अपने देश लाया १५ लाख करोड़ का FDI ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

पहलगाम घूमने गया ये कपल सही सलामत है, आतंकी हमले में नहीं गई है जान…

पहलगाम में हुई आतंकी घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो…

19 minutes ago

चार साल पहले कोकेरनाग में हुए मुठभेड़ का वीडियो पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले से जोड़ कर वायरल…

यह वीडियो हाल में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के घर पर हुए एनकाउंटर…

19 minutes ago

लॉकडाउन के दौरान का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हालिया हमले के दावे से वायरल …

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हाल में हुए हमले का नहीं है वायरल वीडियो,…

3 days ago

बांग्लादेशी सेना द्वारा दो लोगों पर कार्रवाई का पुराना वीडियो, भारतीय सेना की कार्रवाई का बताया जा रहा है

दुकान पर हमला कर रहे दो लोगों को हिरासत में लेती सेना का वीडियो बांग्लादेश…

3 days ago

असदुद्दीन ओवैसी की 2021 में यूपी पुलिस पर की गई टिप्पणी हाल के सांप्रदायिक और नफरती भाषण के दावे से वायरल…

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक पुराने भाषण में, यूपी पुलिस के खिलाफ की गई…

4 days ago

अलीगढ़ में दामाद संग भागी महिला की बेटी का यह इंटरव्यू नहीं,  स्क्रिप्टेड वीडियो गलत दावे से वायरल…

यूपी के अलीगढ़ में सास का अपने ही  होने वाले दामाद के साथ भाग जाने …

4 days ago