False

निर्भया हेल्पलाइन नंबर “9833312222” की सेवा २०१८ में बंद कर दी गई थी |

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज फोटो क्रेडिट्स- न्यूज़नेशन 

हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण संदेश जो महिलाओं को आपातकाल के मामले में “निर्भया हेल्पलाइन” नंबर 9833312222 से संपर्क करने के लिए सूचित करता है, व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है | 

मैसेज में लिखा गया है कि “इस *निर्भया* नंबर को अपनी पत्नी, बेटियों, बहनों, माताओं, दोस्तों, और उन सभी महिलाओं को भेजें जिन्हें आप जानते हैं..इस नंबर को सेव कर लीजिये..सभी पुरुष कृपया उन सभी महिलाओं को इस मैसेज को साझा करें जिन्हें आप जानते हैं | आपातकालीन स्थिति के मामले में, इस नंबर पर आप एक ब्लेंक मैसेज भेज सकते हैं या मिस्ड कॉल दे सकते हैं..तो पुलिस आपका स्थान ढूंढेगी और मदद करेगी |

*निर्भया नंबर*

+919833312222 / ९८३३३१२२२२ 

यह मैसेज अन्य सोशल मीडिया मंचों पर भी काफी तेजी से साझा किया जा रहा है |

फेसबुक पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि..

 जाँच की शुरुआत हमें इस नंबर पर कॉल करने से शुरू की, ट्रूकॉलर(Truecaller) के अनुसार यह नंबर मुंबई से है परन्तु यह नंबर अब अस्तित्व में नही है | तद्पश्चात जब हमारे द्वारा गूगल पर “निर्भया हेल्पलाइन” नंबर 9833312222 के बारें में खोजा गया,  तो परिणामस्वरूप हमें कई ख़बरें मिलीं, जिसमें एक वेबसाइट पर यह जानकारी थी कि मुंबई की महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुंबई रेलवे पुलिस द्वारा निर्भया हेल्पलाइन नंबर 9833312222 शुरू की गई थी | 

आर्काइव लिंक

जब इस जानकारी के साथ गूगल पर खोज की गई, तो ‘मुंबई मिरर (Mumbai Mirror)’ का एक लेख मिला | लेख में दी गई जानकारी ने पुष्टि की कि, २०१५ में, मुंबई रेलवे पुलिस ने शहर की ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया हेल्पलाइन नंबर 9833312222 शुरू की थी |

आर्काइव लिंक 

उपरोक्त जानकरी प्राप्त होने के बाद हमने गूगल पर “निर्भया ९८३३३१२२२२ मुंबई रेलवे” कीवर्ड्स का इस्तेमाल करते हुए खोज की जिसके परिणाम में हम मुंबई पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे | जब यह पता लगाया गया कि क्या निर्भया हेल्पलाइन सेवा अभी भी चालू है, तो वेबसाइट अनुसार हमें पता चला कि मुंबई रेलवे पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर को २०१८ को बंद कर दिया है | यह वेबसाइट वर्तमान में कार्यात्मक नहीं है, लेकिन उसके आर्काइव वर्शन में भी इसे देखा जा सकता है | 

फैक्ट क्रेस्सन्डो ने मुंबई पुलिस के PRO, मजुनाथ सिंगे से संपर्क किया, जिन्होंने हमें बताया कि “नंबर 9833312222 अब अस्तित्व में नहीं है और किसी भी आपातकाल में १०० डायल कर सकतें है जिससे वह काल स्थानीय पुलिस के नियंत्रण कक्ष से जुड़ जाएगा | यह नंबर पुरे देश के लोगों के लिए लागू होता है | इसके आलावा महिलाओं के लिए १०९१ नंबर भी उपलब्ध है |”

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | निर्भया हेल्पलाइन नंबर  9833312222 को मुंबई रेलवे पुलिस द्वारा २०१५ में शहर की ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया था जिसे २०१८ में बंद कर दिया गया था| यह नंबर अभी अस्तित्व में नही है | 

Title:निर्भया हेल्पलाइन नंबर “9833312222” की सेवा २०१८ में बंद कर दी गई थी |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

लॉकडाउन के दौरान का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हालिया हमले के दावे से वायरल …

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों पर हाल में हुए हमले का नहीं है वायरल वीडियो,…

2 days ago

बांग्लादेशी सेना द्वारा दो लोगों पर कार्रवाई का पुराना वीडियो, भारतीय सेना की कार्रवाई का बताया जा रहा है

दुकान पर हमला कर रहे दो लोगों को हिरासत में लेती सेना का वीडियो बांग्लादेश…

2 days ago

असदुद्दीन ओवैसी की 2021 में यूपी पुलिस पर की गई टिप्पणी हाल के सांप्रदायिक और नफरती भाषण के दावे से वायरल…

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक पुराने भाषण में, यूपी पुलिस के खिलाफ की गई…

3 days ago

अलीगढ़ में दामाद संग भागी महिला की बेटी का यह इंटरव्यू नहीं,  स्क्रिप्टेड वीडियो गलत दावे से वायरल…

यूपी के अलीगढ़ में सास का अपने ही  होने वाले दामाद के साथ भाग जाने …

3 days ago

शव के ऊपर बैठे बच्चे का ये वीडियो 2020 का है, इसका पहलगाम अटैक से कोई संबंध नहीं…

सोशल मीडिया पर खून से लथपथ शव पर बैठे बच्चे का विचलित कर देने वाला…

3 days ago

क्या नाव में बैठकर मुसलमान बांग्लादेश से भारत आ रहे हैं? दावा फर्जी…

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में बांग्लादेशी अपराधियों के …

3 days ago